Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : मलबे में से मिली चार साल की मासूम की देह

त्रासदी में मृतकों की संख्या 19 पहुंच गई

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के समरहिल स्थित शिव बावड़ी मंदिर में हुए लैंडस्लाइड के बाद से मलबे के ढेर में से शवों को निकालने का काम जारी है। सर्च अभियान के 11वें दिन गुरुवार दोपहर बाद मलबे से एक और शव मिला है।

ये शव चार साल की बच्ची समायरा का है। इससे पहले आज सुबह भी युवक का शव मिला था। ये शव नीरज पुत्र शांति स्वरूप निवासी शांति निवास ऐंदडी समरहिल का था।

चंद्रयान-3 मिशन : हिमाचल का भी जुड़ गया नाम, कांगड़ा के रजत और अनुज भी रहे हिस्सा

यानी गुरुवार को दो शव मिल गए हैं। इसी के साथ इस त्रासदी में मृतकों की संख्या अब 19 पहुंच गई है। अभी भी एक लापता है जिसकी तलाश में सर्च अभियान जारी है।

बता दें कि राजधानी शिमला में 14 अगस्त सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। सावन के अंतिम सोमवार के दिन लोग समरहिल में शिव बावड़ी के पास शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए आए थे।

Good News : HRTC वोल्वो बस में करते हैं सफर तो जरूर पढ़ें यह खबर

यहां भारी बारिश के चलते अचानक भूस्खलन हुआ और ये मंदिर भी उसकी चपेट में आ गया। करीब 20-25 लोग मलबे में दब गए।

भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद शिमला के पुलिस स्टेशन बालूगंज और पुलिस चौकी समरहिल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

हिमाचल : बरसात में अब तक 361 लोगों की गई जान, 342 घायल-40 लोग लापता 

राहत एवं बचाव कार्यों में सेना के साथ-साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं होम गार्ड के जवान और स्थानीय लोग शामिल रहे। अब तक कुल 18 शव निकाले जा चुके हैं।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद, बहाली का काम जारी

 

हिमाचल : मंडी जिला में 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

 

 

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में थे तैनात

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *