Categories
Top News Himachal Latest Chamba Kullu State News

चंबा में लैंडस्लाइड, मलबे में दबा व्यक्ति, कुल्लू में गिरे पत्थर

 

बारिश के चलते हुआ भूस्खलन

चंबा/कुल्लू। हिमाचल में पहली अप्रैल को अच्छी बारिश हुई है। बारिश के चलते लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने के मामले सामने आए हैं।
चंबा जिला के सलूणी तहसील के चमदु बंजली गांव में लैंडस्लाइड के चलते एक व्यक्ति मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों द्वारा जब तक व्यक्ति को मलबे से निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। व्यक्ति की पहचान देवी प्रसाद पुत्र मुहनू गांव जखरल के रूप में हुई है।

जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा को प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

वहीं, भारी बारिश के चलते कुल्लू के गांव जिंदाउद पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं। इसमें किसी के घायल आदि होने की सूचना नहीं है।

हिमाचल में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 3 नाबालिग सहित सात धरे

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

पांगी-किलाड़ राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, सड़क मार्ग बंद

केलांग। हिमाचल में लगातार बारिश-बर्फबारी के बीच लैंडस्लाइड की घटना भी सामने आ रही हैं। पांगी-किलाड़ राजमार्ग (SH-26) रोहली के पास लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं जिसके कारण सड़क मार्ग पांगी की ओर बंद हो गया है।

लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें। अधिक जानकारी के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में 9459461355 और कंट्रोल रूम में 8988092298 पर संपर्क कर सकते हैं।

बीड़-बिलिंग: अप्रैल में होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप, रघुवीर बाली करेंगे आगाज 

बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 24 मार्च तक मौसम बिगड़े रहने की संभावना है। हालांकि, 21 और 22 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

अपडेट के अनुसार 19 और 20 मार्च को हिमाचल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। क्योंकि 19 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

डीजीपी संजय कुंडू ने मणिकर्ण का किया दौरा, बोले-जल्द पकड़ में होंगे आरोपी

हिमाचल में औसत न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में कुकम सेरी में 4 और केलांग में एक सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

वहीं, डलहौजी में 38, सलूणी में 21, चंबा में 19, धर्मशाला में 15, भरमौर और पालमपुर में 12-12, मनाली, कुफरी, कोठी, सोलन, चौपाल में 8-8, नगरोटा सूरियां में 7, गगल, बंजार, नैना देवी, जोगिंदरनगर, बैजनाथ में 6-6, और पांवटा साहिब में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

हिमाचल ही नहीं बाहर के ठेकेदार भी ले सकेंगे सड़क के ठेके

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल गिरफ्तार-इंटरनेट सेवाएं बंद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा : खड़ामुख-होली मार्ग बहाल, लैंडस्लाइड के कारण 24 घंटे से था बंद

भरमौर। जिला चंबा के भरमौर के खड़ामुख-होली मार्ग में हुए भूस्खलन के कारण 24 घंटों से बंद पड़े मार्ग को बहाल कर दिया गया है।  जिसके बाद अब वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चल पड़ी है।

बता दें कि बीते शनिवार को दोपहर बाद यहां पर एका एक पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हुआ था। जिस कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें रास्ते पर आ गिरी थी। सड़क मार्ग बंद होने के कारण होली तहसील की लगभग 15 पंचायतों का संपर्क दूसरी जगह से पूरी तरह कट गया था।

बिलासपुर: घुमारवीं शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा ऑनलाइन चालान

 

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिन मौसम खराब रहेगा। लिहाजा लैंड स्लाइड की घटना को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। बहरहाल क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन किसी खतरे का संकेत तो नहीं इसको लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं लोगों के बीच हो रही है।

लोगों का कहना है कि हाईड्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में की जा रही ब्लास्टिंग से पहाड़ खोखले हो चुके हैं। यहीं वजह है कि आए दिन क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएं पिछले कुछ समय से सामने आ रही हैं।
Categories
Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चार मील के पास लैंडस्लाइड, रास्ता बंद

पहाड़ी से भारी मात्रा में आ गिरा मलबा

मंडी। जिला मंडी में चंडीगढ-मनाली नेशनल हाईवे पर चार मील के पास रविवार को लैंडस्लाइड हुआ है जिसके चलते रास्ता बंद हो गया है। इस मार्ग पर रविवार दोपहर 1 बजे अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। गनीमत ये रही कि इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ऐसे लोग भूलकर भी ना करें अमरूद का सेवन, वरना सेहत को पड़ जाएगा भारी

एमसी कंपनी के सेफ्टी इंजिनियर कमल गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि खतरे को पहले ही भांप लिया गया था। उस जगह पर कार्य में लगी मशीन पर कर्मचारियों को पहले ही हटा दिया गया था और ट्रेफिक भी रोक दो गई थी।

कमल गौतम ने बताया कि रास्ते को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है, दोनों तरफ मशीनें लगा दी गई हैं। जल्द ही रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को भी इस बारे सूचित कर दिया गया है। जिला पुलिस विभाग ने आने जाने वाले पर्यटकों से आग्रह किया है कि वैकल्पिक मार्ग मंडी-कटोला-बजोरा व पंडोह-गोहर मार्ग का प्रयोग करें।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kinnaur State News

किन्नौर : खाब के पास गिरी चट्टानें, NH-5 पर यातायात बाधित

मार्ग बहाली में जुटी बीआरओ की टीम

 

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में लैंडस्लाइड हुआ है। शुक्रवार सुबह पूह खंड के तहत खाब के पास NH-5 पर पहाड़ से बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई जिसके कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। एनएच के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। बीआरओ की टीम ने सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया है।

शिमला : शादी में गया था परिवार, घर पर अकेले बेटे ने उठाया ये कदम

जानकारी के मुताबिक खाब के पास यह चट्टानें आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे गिरी। इन दिनों खाब के समीप NH-5 पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है जिसके कारण पहाड़ कच्चे होते जा रहे और लगातार इस क्षेत्र में पहाड़ों से चट्टानों के गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। गनीमत ये रही कि जिस समय ये चट्टानें गिरी उसके नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हिमाचल: युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने को बनेगी नई परमिट प्रणाली

जिला उपायुक्त सुरेंद्र राठौर ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खाब की तरफ जाते हुए ध्यानपूर्वक सफर करने की अपील की है, ताकि पहाड़ों से गिर रही चट्टानों की चपेट में कोई नहीं आ सके।

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली जानकारी के अनुसार सब डिवीजन लाहौल में अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के पास NH-003 पर हिमस्खलन हुआ। जिसके कारण सड़क अवरूद्ध हो गई थी और बहाली का कार्य प्रक्रियाधीन है।

हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मान, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba

लैंडस्लाइड से बंद पठानकोट-चंबा एनएच हुआ बहाल, संभल कर करें यात्रा

चंबा। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर में पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गुरुवार सुबह बड़ी-बड़ी चट्‌टानें गिरने से बंद यातायात सुचारू हो गया है। लैंडस्लाइड के चलते बंद मार्ग बहाल कर दिया गया है। सुबह ही एनएच बंद होने से काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समूचे भरमौर उपमंडल को शेष विश्व के साथ जोड़ने के लिए यही इकलौता सड़क मार्ग है। इसके अवरुद्ध होने से क्षेत्र वासियों को बड़ी परेशानी हुई।

हिमाचल के नेकराम शर्मा को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार-पढ़ें खबर 

जानकारी के अनुसार खड़ामुख के कुछ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद सुरंग के पास बड़ी चट्टानें गिरीं जिस वजह से भरमौर-चंबा के बीच सीधी यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और मार्ग बहाल करने में जुट गया। गुरुवार शाम तक मार्ग से चट्टानें हटाकर इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। हालांकि इस मार्ग पर जाने वाले थोड़ा संभव कर व सावधानी से यात्रा करें।

बनखंडी : त्रिपल में कमलवीर जी महाराज ने अमृत वाणी से भक्तों को किया निहाल 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें