Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मानसून सत्र : हिमाचल में मेल, फीमेल हेल्थ वर्कर बैचवाइज भर्ती पर क्या बोली सरकार-जानें

हिमाचल विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

शिमला। हिमाचल में मेल/फीमेल हेल्थ वर्कर की भर्ती बैच वाइज करने का सरकार को कोई विचार नहीं है। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान  ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनी राम शांडिल ने दी है।

महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद पतरोडू और लिंगड़ू, नियमित करें सेवन

जानकारी में बताया कि वर्तमान में स्टाफ नर्सिज, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियनों की भांति मेल/फीमेल हेल्थ वर्कर के भर्ती और पदोन्नति नियमों में बैचवाइज के प्रावधान से संबंधित संशोधन करने के लिए कोई भी प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।

हिमाचल : आउटसोर्स कर्मियों को सितंबर के बाद एक्सटेंशन पर क्या बोले मंत्री-जानें

 

हिमाचल के कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी पठानिया के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जानकारी दी है कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों में 238 पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें प्रिंसिपल का 1, लेक्चरर स्कूल न्यू के 35, डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन के 5, सुपरिटेंडेंट ग्रेड दो को 5, सीनियर असिस्टेंट के 12, क्लर्क/जेओए आईटी के 17, लेबोरेटरी अटेंडेंट के 16, क्लास फोर के 9, टीजीटी का 1, क्लासिकल और वर्नाकुलर टीचर के 81, हेड टीचर के पांच, जेबीटी के 51 पद खाली हैं।  जानकारी में बताया कि रिक्तियों को भरना और नए पद सृजित करना एक सतत प्रक्रिया है। राज्य सरकार आरएंडपी नियमों के प्रावधानों के अनुसार रिक्त पदों को भरने का पूरा  प्रयास कर रही है।

ऊना : भरे जाएंगे इलेक्ट्रीशियन, सुपरवाइजर व लैब सहायक के पद

सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर से सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी है कि एचआरटीसी सरकाघाट डिपो में कुल 75 बसें हैं। इसमें 11 बसें लंबे रूटों और 109 बसें लोकल रूट पर चलती हैं। भद्रोता से एम्स बिलासपुर और पीजीआई चंडीगढ़ के लिए बस सेवाओं का संचालन संसाधनों की उपलब्धता होने पर संभव है।

HPPSC Breaking : इलेक्ट्रीशियन पोस्ट कोड 973 भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

 

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी दी है कि एक जनवरी 2023 से 31 अगस्त 2023 तक साइबर क्राइम के 49 मामले दर्ज हुए हैं। सरकार ने रेंज स्तर पर तीन साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी, धर्मशाला और शिमला में खोले हैं। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम तथा सोशल मीडिया पेज पर एडवाइजरी जारी करके, नए स्कैम और फ्रॉड के बारे में जागरूक किया जाता है। इसके अतिरिक्त साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 भी खोला गया है।

निगुलसरी : पानी का रसाव व पहाड़ से पत्थर गिरने का खतरा, पुलिस बल तैनात

वहीं, ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2023 से 31 अगस्त 2023 तक 4 नए शराब के ठेके खोले गए और 176 उप ठेके खोले गए हैं। यह ठेके सरकारी राजस्व के हित और संबंधित क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए खोले गए हैं। इस वित्तीय वर्ष शराब के ठेकों की नीलामी हो चुकी है।

कांगड़ा के नूरपुर निवासी रेलवे कर्मी का लुधियाना में मर्डर, मिली थी पिता की नौकरी

अब इस वित्त वर्ष 2023-24 में नए ठेके खोलने का कोई विचार नहीं है। इसके अतिरिक्त आबकारी नीति वर्ष 2023-24 की शर्त 2.51 के अनुसार उप ठेके को खोलने का प्रावधान है। लाइसेंसी इसके लिए आवेदन कर सकता है और यदि आवेदन नियमानुसार हो तो विभाग उप ठेके को खोलने की अनुमति प्रदान कर सकता है।

 

 

 

कांगड़ा जिला के विवेक टलवाल का मैया तेरी मूरत भजन रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

 

हिमाचल : एक हफ्ते में निकलेगा वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन पोस्ट कोड का रिजल्ट

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग