Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल पहुंचे जेपी नड्डा : सिरमौर और शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

समरहिल और कृष्णानगर लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों में भी पहुंचे

शिमला। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज हिमाचल दौरे पर हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में हुए भारी नुकसान का जायजा लेने पहुंचे हैं।

सबसे पहले जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया और आपदा प्रभावितों से भी मिले।

Breaking : लेह सड़क हादसे में हिमाचल के जवान विजय कुमार ने गंवाई जान

जेपी नड्डा ने पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल में आपदा प्रभावित विनोद कुमार से मुलाकात की जिन्होंने बादल फटने की घटना के दौरान परिवार के 5 सदस्यों को खोया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

इसके बाद जेपी नड्डा शिमला के समरहिल पहुंचे और शिव बावड़ी हादसे वाली जगह का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि समरहिल शिव बावड़ी हादसे में अभी तक 17 लोगों के शव मिले हैं। बाकियों लापता लोगों की तलाश अभी तक जारी है।

समरहिल लैंडस्लाइड : डॉक्टर पीएल शर्मा के बेटे का शव मिला, 17 हुई मृतकों की संख्या

इसके बाद जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने शिमला कृष्णानगर लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। कृष्णानगर लैंडस्लाइड में दो लोग मलबे के नीचे दब गए थे।

यहां पर स्थित स्लॉटर हाउस लैंडस्लाइड के कारण गिर गया था साथ ही अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। जेपी नड्डा अब पीटर हॉफ में हिमाचल सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

पीटरहॉफ में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा के बाद दोपहर बाद 3:15 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्किट हाउस, बिलासपुर पहुंचेंगे।

नड्डा यहां भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हुए जान-माल के नुकसान से पीड़ित शोक संतप्त परिवारों के साथ मुलाक़ात करेंगे और स्थानीय प्रशासन से राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे।

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

 

ट्रैक्टर में सवार होकर टांडा गांव पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

 

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

 

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

 

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

 

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

 

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन- चार घर खाली करवाए
हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *