Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, निकली भव्य जलेब

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया शुभारंभ
मंडी। देवभूमि हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया।
हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए मंडी शहर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री राजा माधव राय मंदिर की पगड़ी रस्म में सम्मिलित हुए एवं मंदिर में पूजा-अर्चना की
बता दें कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव 15 मार्च तक चलेगा। इस आयोजन में देवी-देवताओं, उनसे जुड़ी पवित्र परंपराओं और समृद्ध देव संस्कृति से आम जनता को जोड़ने पर खास जोर रहेगा। महोत्सव के लिए प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी शिवरात्रि महोत्सव में निकल सकती है हिमाचली कलाकारों की लॉटरी

डीसी अरिंदम चौधरी बोले- दी जाएगी विशेष प्राथमिकता

मंडी। हिमाचल का मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष, डीसी अरिंदम चौधरी ने शनिवार को डीआरडीए के सभागार में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

हिमाचल के हर विधानसभा में खुलेंगे राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के लिए आम जनमानस के सुझावों के आधार पर प्रारूप तैयार किया जाएगा। इस के लिए 24 जनवरी को विपाशा सदन में महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आम सभा की बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि देवताओं तथा बजंतरियों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही देवताओं की सुरक्षा के लिए भी उचित प्रबंध किए जाएंगे।

चंबा जिला में फिर आया भूकंप, कितनी रही तीव्रता-जानने को पढ़ें खबर

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल की संस्कृति को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। इस बार हिमाचली कलाकारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि मेले स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इसमें शिवरात्रि मेले के तब और अब के स्वरूप को प्रमुखता से समेटा जाएगा। डीसी अरिंदम चैधरी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए अपने अपने विभागों से संबंधित कार्यों को तत्परता के साथ निपटाएं। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियां भी गठित की जा रही हैं।

इससे पहले एसी टू डीसी राकेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीएम अश्वनी कुमार, एसडीएम रितिका सहित विभिन्न गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें