Breaking News

  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान

मंडी शिवरात्रि महोत्सव में निकल सकती है हिमाचली कलाकारों की लॉटरी

ewn24news choice of himachal 21 Jan,2023 8:05 pm

    डीसी अरिंदम चौधरी बोले- दी जाएगी विशेष प्राथमिकता

    मंडी। हिमाचल का मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष, डीसी अरिंदम चौधरी ने शनिवार को डीआरडीए के सभागार में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

    हिमाचल के हर विधानसभा में खुलेंगे राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल

    उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के लिए आम जनमानस के सुझावों के आधार पर प्रारूप तैयार किया जाएगा। इस के लिए 24 जनवरी को विपाशा सदन में महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आम सभा की बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि देवताओं तथा बजंतरियों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही देवताओं की सुरक्षा के लिए भी उचित प्रबंध किए जाएंगे।
    चंबा जिला में फिर आया भूकंप, कितनी रही तीव्रता-जानने को पढ़ें खबर

    उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल की संस्कृति को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। इस बार हिमाचली कलाकारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
    हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

    उन्होंने कहा कि शिवरात्रि मेले स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इसमें शिवरात्रि मेले के तब और अब के स्वरूप को प्रमुखता से समेटा जाएगा। डीसी अरिंदम चैधरी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए अपने अपने विभागों से संबंधित कार्यों को तत्परता के साथ निपटाएं। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियां भी गठित की जा रही हैं।

    इससे पहले एसी टू डीसी राकेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीएम अश्वनी कुमार, एसडीएम रितिका सहित विभिन्न गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather