Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur

पच्छाद में भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, डिनोटिफाई संस्थानों को खोलने की मांग

विधायक रीना कश्यप बोलीं- जरूरत पड़ी तो अपनाया जाएगा कोर्ट का रास्ता

पझौता। जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के पझौता के चंदोल में शुक्रवार को पच्छाद की विधायक रीना कश्यप की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सुक्खू सरकार द्वारा पच्छाद में डिनोटिफाई किए गए संस्थानों के विरोध में वहां मौजूद विभिन्न पंचायतों के प्रधानों व स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट किया व प्रदेश सरकार से शीघ्र अति शीघ्र इन संस्थानों को खोलने के बारे में चर्चा की गई।

मंडी: सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, 25 फरवरी को होंगे साक्षात्कार

इस अवसर पर बंद संस्थानों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। पच्छाद की विधायक ने कहा कि आने वाले समय में इसका पुरजोर विरोध होगा और जरूरत पड़ी तो अदालत का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

वहीं, विधायक रीना कश्यप ने कहा कि सनौरा से छैला सड़क को पक्का व डबल लेन किया जाएगा और परवाणू से मानवा बस तथा शिमला से धामला बस वाया जुगर को जल्दी चलाया जाएगा तथा राजगढ़ से मानवा बस को चलाने की सरकार से मांग की जाएगी

शहीद राजकुमार के परिजनों को विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सौंपा 5 लाख का चेक

इस अवसर पर पझौता व रासुमान्दर के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व में रहे मंडल अध्यक्ष केशवानंद शर्मा, देव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष निशू पुंडीर, दिनेश शर्मा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, प्रधान धनुच मानुआ से रूपेंद्र चौहान, चन्दोल पंचायत से प्रधान व उपप्रधान विनोद शर्मा, कोटला बांगी पंचायत से महेंद्र, तुलसीराम पूर्व में रहे प्रधान और रिंकू जस्टा, सनौरा पंचायत से सोनू पूजेरा, मोनू पूजेरा, विनोद ठाकुर, नरेश ठाकुर, रवि दत्त शर्मा, जीवन सिंह, सत्तपाल भारती और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

रणधीर शर्मा बोले-कांग्रेस का आर्थिक स्थिति को लेकर रोना महज दिखावा

जनविरोधी निर्णय लेकर तुगलकी फरमान जारी कर रही सुक्खू सरकार

 

शिमला। कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व की बीजेपी सरकार द्वारा खोले गए संस्थाओं को बंद करने के विरोध में मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के थुनाग से की। यह अभियान 15 से 25 फरवरी तक मंडल स्तर पर चलाया जाएगा। भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में कहा कि सुक्खू सरकार जनविरोधी निर्णय लेकर तुगलकी फरमान जारी कर रही है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि इस सरकार ने 620 से ज्यादा विभाग डिनोटिफाई किए हैं, जिससे जलशक्ति विभाग व लोक निर्माण विभाग में हो रहे विकास के काम ठप हो गए हैं। जो पानी बीजेपी के समय मुफ्त था उसके बिल आने शुरू हो गए हैं, 130 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद 125 यूनिट तक बिल आने शुरू हो गए हैं।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति का झूठा रोना रोकर विकास को रोक दिया गया है। विधायक क्षेत्र विकास निधि पर रोक लगा दी गई है जो दर्शाता है कि सरकार का विकास के कामों में कोई रुचि नहीं है। श्रीलंका जैसे हालातों का खौफ दिखाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि आर्थिक स्थिति का रोना दिखावा है पुरानी योजनाओं को रोककर गारंटियों को पूरा करने के लिए यह प्रथा अलोकतांत्रिक है, यह षड्यंत्र और धोखा है। एक तरफ कांग्रेस द्वारा प्रदेश के आर्थिक हालातों का रोना रोया जा रहा है। दूसरी तरफ 6 सीपीएस बनाकर जनता का पैसा खर्च किया जा रहा है। यह सरकार धोखेबाज सरकार है।

इसके खिलाफ आज बीजेपी ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से की है। 25 फरवरी से 5 मार्च तक जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी और बीजेपी के सभी विधायक राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता नहीं व्यवस्था बदलने का नारा देने वाली सरकार में अव्यवस्था का माहौल है।

कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने का लक्ष्य, हर जिले में बनेंगे हेलीपोर्ट: सीएम सुक्खू

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

भाजपा का हमला : शिखर की ओर बढ़ते हिमाचल को कांग्रेस बना रही श्रीलंका

कर्ज लेकर जनता को गुमराह करने का जड़ा आरोप

शिमला। सुक्खू सरकार के फैसलों पर विपक्ष लगातार हमलावर है। अब विधायक निधि की राशि जारी न करने पर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इससे जनता के हित में अनेक कार्य किए जाते हैं लेकिन इसे रोकना विकास को रोकना है। कांग्रेस ने जनता को गारंटियां देकर बीजेपी करने का काम किया है। विपक्ष ने सरकार पर कर्ज लेकर जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं।

हिमाचल: गाड़ी बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 धरे-तीन हरियाणा निवासी

बीजेपी मीडिया सह प्रभारी करण नंदा ने कहा कि बीजेपी सरकार में जो हिमाचल शिखर की ओर बढ़ रहा था उसे अब कांग्रेस सरकार श्रीलंका बनाने की बात कह रही है। विधायक निधि की राशि जारी न करना जनता के कामों पर प्रहार है। कांग्रेस ने बिना सोचे समझे गारंटियां दी है उससे प्रदेश पर हजारों करोड़ का बोझ पड़ने वाला है। सरकार की वित्तीय देनदारियों को कर्ज नहीं कहा जा सकता।

कांग्रेस सरकार कर्ज को लेकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। पूर्व में बीजेपी की सरकार जब सत्ता में आई थी तो पचास हजार करोड़ का कर्ज कांग्रेस की देन थी। अब दोबारा सत्ता में आने पर कांग्रेस छल कपट की राजनीति कर रही है।

संस्थानों को बंद करके पैसा बचाने की बात कहकर लोगों के हित में लिए फैसले बदलने गलत है। सीमेंट फैक्ट्रियां लंबे समय से बंद है लेकिन सरकार इसे खोलने में असफल रही है। लाखों लोगों का रोजगार इससे जुड़ा हुआ है सरकार को इसमें जल्दी पहल कर खुलवाना चाहिए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News National News

नड्डा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2024 का लोकसभा चुनाव-मिली एक्सटेंशन

 बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में लगी मुहर

नई दिल्ली। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव जेपी नड्डा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। पार्टी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक साल का एक्सटेंशन दिया है। बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में एक्सटेंशन पर मुहर लग गई है।

हिमाचल: संग्रहालय में दिखेगी जल शक्ति विभाग की पुरानी मशीनरी 

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि पार्टी बैठक में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा था।  बीजेपी कार्यकारिणी द्वारा उसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के अनुसार संगठन का चुनाव होता है। ये साल सदस्यता का साल है। कोविड के कारण समय पर सदस्यता का काम नहीं हो पाया था। संविधान के हिसाब से कार्य विस्तार किया गया है।

हिमाचल में बर्फबारी के 72 घंटे बाद भी 117 सड़कें नहीं हो सकीं बहाल 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम के तुगलकी फरमान की बीजेपी ने की निंदा, बोले – करें पुनर्विचार

पहले ही दिन लिए जन विरोधी निर्णय

शिमला। प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बीजेपी सरकार के पिछले 8 महीनों के फैसलों को रिव्यु करने का निर्णय लिया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि अगर सरकार जनता विरोधी निर्णय लेती है तो उसे विपक्ष हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा।

नरेश चौहान होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया 

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सरकार को चेताया है कि हिमाचल के हित में काम करेंगे तो सहयोग नहीं तो विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले ही दिन लिए निर्णय जन विरोधी है। बीजेपी सरकार के 1 अप्रैल, 2022 के बाद लिए निर्णयों को रिव्यू करना गलत है।

जयराम सरकार ने पहले दिन से जनता के हित में काम किया। ये तुगलकी फरमान है इसकी बीजेपी निंदा करती है। यह तानाशाहीपूर्ण रवैया है। मुख्यमंत्री इस निर्णय पर पुनर्विचार करें। उन्हें भगवान ने मौका दिया है जनहित में काम करे। विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सहयोग करेगी और अगर जनता के हितों के खिलाफ काम किया गया तो आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।

वहीं, रोहतांग टनल की शिलान्यास पट्टिका को पुनः स्थापित करने के फैसले पर रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार शिलान्यास पट्टिका को पुनः स्थापित करना चाहती है यह उसका निर्णय है, लेकिन यह टनल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का सपना था और पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया। अटल जी का नाम जनता के दिलों में है।

कांग्रेस सरकार अगर अटल जी का नाम इससे हटाना चाहती है तो इसे बीजेपी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दबाव में है। पहले मंत्रिमंडल का गठन करने के बजाए वह कुछ कर रहे हैं यह दिखाने के लिए ऐसे निर्णय ले रहे हैं।

जाखू मंदिर पहुंचे सीएम सुक्खू, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें