Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

रणधीर शर्मा बोले-कांग्रेस का आर्थिक स्थिति को लेकर रोना महज दिखावा

ewn24news choice of himachal 15 Feb,2023 11:59 pm

    जनविरोधी निर्णय लेकर तुगलकी फरमान जारी कर रही सुक्खू सरकार

     

    शिमला। कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व की बीजेपी सरकार द्वारा खोले गए संस्थाओं को बंद करने के विरोध में मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के थुनाग से की। यह अभियान 15 से 25 फरवरी तक मंडल स्तर पर चलाया जाएगा। भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में कहा कि सुक्खू सरकार जनविरोधी निर्णय लेकर तुगलकी फरमान जारी कर रही है।

    रणधीर शर्मा ने कहा कि इस सरकार ने 620 से ज्यादा विभाग डिनोटिफाई किए हैं, जिससे जलशक्ति विभाग व लोक निर्माण विभाग में हो रहे विकास के काम ठप हो गए हैं। जो पानी बीजेपी के समय मुफ्त था उसके बिल आने शुरू हो गए हैं, 130 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद 125 यूनिट तक बिल आने शुरू हो गए हैं।



    प्रदेश की आर्थिक स्थिति का झूठा रोना रोकर विकास को रोक दिया गया है। विधायक क्षेत्र विकास निधि पर रोक लगा दी गई है जो दर्शाता है कि सरकार का विकास के कामों में कोई रुचि नहीं है। श्रीलंका जैसे हालातों का खौफ दिखाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

    रणधीर शर्मा ने कहा कि आर्थिक स्थिति का रोना दिखावा है पुरानी योजनाओं को रोककर गारंटियों को पूरा करने के लिए यह प्रथा अलोकतांत्रिक है, यह षड्यंत्र और धोखा है। एक तरफ कांग्रेस द्वारा प्रदेश के आर्थिक हालातों का रोना रोया जा रहा है। दूसरी तरफ 6 सीपीएस बनाकर जनता का पैसा खर्च किया जा रहा है। यह सरकार धोखेबाज सरकार है।

    इसके खिलाफ आज बीजेपी ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से की है। 25 फरवरी से 5 मार्च तक जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी और बीजेपी के सभी विधायक राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता नहीं व्यवस्था बदलने का नारा देने वाली सरकार में अव्यवस्था का माहौल है।
    कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने का लक्ष्य, हर जिले में बनेंगे हेलीपोर्ट: सीएम सुक्खू


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather