Categories
Top News Himachal Latest SPORTS NEWS KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : इन खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में होगी बढ़ोतरी

प्रस्तावित खेल नीति के अंतर्गत होगा ऐसा

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार एक नई व्यापक खेल नीति ला रही है। इस खेल नीति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

हिमाचल बजट सत्र की तैयारियां पूरी, 14 से होगा शुरू- 13 बैठकें होंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए खेल स्तर को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता है और उभरते खिलाड़ियों के कौशल को और निखारने तथा खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में कार्य कर रही है।

इस लक्ष्य के दृष्टिगत ही नई खेल नीति तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित खेल नीति के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी।

JOA IT भर्ती रिजल्ट मामला : शिमला में भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत

 

यह कदम न केवल खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, अपितु विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों के अथक परिश्रम और प्रयासों को पुरस्कृत भी करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ कर उन्नत सुविधाएं व खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक सक्षम वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

 

हिमाचल की कई खेल हस्तियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और सरकार उत्कृष्ट खेल ढांचा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए उनके भविष्य को संवारने के लिए दृढ़ संकल्पित है, ताकि वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नई नीति खेल प्रतिभाओं को निखारते हुए उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और हिमाचल को देश के खेल कौशल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

AIIMS बिलासपुर में MBBS का छात्र हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदा, गई जान

सिरमौर : घर के आंगन में मिला 6-7 माह का भ्रूण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

शिमला : कड़ाके की ठंड में भी डटे रहे JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी

कांगड़ा : गगल ट्रैक्टर चोरी मामले में पंजाब से दो धरे- एक कोका कोला का चालक

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

Categories
Education TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस शुल्क में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

निजी स्कूलों के लिए एफिलेशन फीस में किया संशोधन

शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निजी शिक्षण संस्थानों के संबद्धता (Affiliation) शुल्क में संशोधन किया है। यह संशोधन बोर्ड अधिनियम की धारा 19(3) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है। संबद्धता शुल्क 1 अक्टूबर 2023 से हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड को संबद्धता के लिए आवेदन करने वाले समस्त निजी संस्थानों पर लागू होगा।

हिमाचल में जिला परिषद कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बड़ी अपडेट

बता दें कि फ्रेश एफिलेशन के लिए पहले प्रति वर्ष 10 हजार रुपए संबद्धता शुल्क था और अब 25 हजार रुपए लगेगा। इसमें 20 हजार एफिलेशन फीस और 5 हजार इंसपेक्शन फीस लगेगी। अपग्रेड एफिलेशन के लिए अब 10 हजार की जगह 25 हजार रुपए लगेगा।

नवीनीकरण के लिए 5 हजार के स्थान पर 10 हजार रुपए अदा करने होंगे। आवधिक संबद्धता (3 year) (periodical affiliation) के लिए 24 हजार (8 हजार प्रति वर्ष) की जगह 30 हजार रुपए (10 हजार प्रति वर्ष) लगेंगे।

SMC अध्यापकों ने चेताया : सुक्खू सरकार जल्द करे नियमित वरना करेंगे अनशन

 

आवधिक संबद्धता (5 year) (periodical affiliation) के लिए 40 हजार (8 हजार प्रति वर्ष) की जगह 50 हजार रुपए (10 हजार प्रति वर्ष) लगेंगे। नियमित एफिलेशन के लिए 15 हजार प्रति वर्ष ही अदा करने होंगे। इंस्पेक्शन फीस (प्रति इंस्पेक्शन) 2500 से पांच हजार रुपए लगेगी। यह जानकारी बोर्ड के सचिव डॉ (मेजर) विशाल शर्मा ने दी है।

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक को तलाश रही टीम को खाई में मिली बॉडी

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/10/board.pdf”]

 

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : 30 छात्रों को बांटे लैपटॉप-298 को भी जल्द मिलेंगे

 

हिमाचल में बारिश के आसार अभी नहीं, अगले 6 दिन तक साफ रहेगा मौसम

 

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

मनाली में दिल्ली का पर्यटक 5 दिन से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड 

 

डमटाल : होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मालिक धरा- दो महिलाएं रेस्क्यू 

 

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र
हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित
Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ