Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : विधायक रवि ठाकुर ने नकारे पूर्व मंत्री के आरोप, बोले-करेंगे मानहानि का दावा

रामलाल मार्कंडेय ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

शिमला। हिमाचल के लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय के भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि पूर्व मंत्री बेतुकी बात कर रहे हैं, वह उनके खिलाफ मानहानि का दावा करने जा रहे हैं।

Breaking : नूरपुर रोड से गुलेर और बैजनाथ से कांगड़ा इस दिन से चल सकती है ट्रेन

 

विधायक रवि ठाकुर ने शिमला में कहा कि पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय तथ्यहीन बाते कर रहे हैं। वह उन पर ही नहीं, बल्कि अधिकारियों पर भी आरोप लगा रहे हैं। उनके अकाउंट में कितने पैसे आए इसकी जांच की जा सकती है।

हिमाचल के इन पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना

 

रवि ठाकुर ने कहा कि मार्कंडेय खुले मंच पर उनके साथ बहस करें। कमीशन लेने का काम उनके समय में होता होगा। पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय के बयान पर नोटिस भेजा जा रहा है और कानूनी राय के बाद रामलाल मार्कंडेय के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

सुक्खू के विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप-पूर्व मंत्री बोले, 10 फीसदी कमीशन फिक्स

हिमाचल के पूर्व मंत्री राम लाल मार्कंडेय ने आरोप लगाया था कि रवि ठाकुर जल शक्ति विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग के टेंडर में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। टेंडर में उन्होंने दस प्रतिशत कमीशन फिक्स कर रखी है, जिसके सबूत उनके पास हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विधायक रवि ठाकुर का इस्तीफा लेने के बाद विजिलेंस जांच करवाने की मांग की थी।

 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सीएम सुक्खू के हिंदू विचारधारा को हराने के बयान पर पूर्व मंत्री का वार

बिक्रम ठाकुर बोले- कांग्रेस का चेहरा और चरित्र हिंदू विरोधी

डाडासीबा। पूर्व मंत्री और जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिंदू विचारधारा को हराने वाले बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चेहरा और चरित्र हमेशा हिंदू विरोधी रहा है, जिस कारण पूरे देश के अंदर इस राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति क्षेत्रीय पार्टी जैसी हो गई है। उन्होंने कांगड़ा जिला के डाडासीबा में बंद हुए संस्थानों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

शिमला : दो मंजिला मकान में भड़की आग, बुजुर्ग महिला जिंदा जली

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर सब कुछ बंद करने का प्रयत्न हो रहा है, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इसे व्यवस्था परिवर्तन बता रहे हैं। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि शुरुआती दौर में ही प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जन विरोधी नीतियों के कारण कांग्रेस सरकार से लोगों को विश्वास उठ गया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को चारों सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा।

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक दो को, बजट सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

बिक्रम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर जनता को झूठे सब्जबाग दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है। पहली ही कैबिनेट में ओपीएस देने का दावा करने वाली पार्टी अब दूसरी दफा इस मामले को कैबिनेट में रखने के को लेकर चारों ओर से घिरी हुई नजर आ रही है।

महिलाओं को 1500-1500 रुपए देने का वादा करने वाली पार्टी अब अपने वादे से मुकरते हुए, इसके लिए शर्तें तय कर रही है। उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इस वित्तीय वर्ष में विधायकों को विकास कार्यों के लिए मिलने वाली अंतिम किस्त को रोक दिया गया है, जिस कारण पूरे प्रदेश में अनेकों विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारियों सहित भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सुधीर बोले-धर्मशाला से तिब्बत निर्वासित सरकार चल सकती है, तो CU क्यों नहीं

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें