शिमला में ग्रामीण क्षेत्रों से भी खरीदारी को पहुंचे लोग
शिमला। धनतेरस पर आज सुबह से ही शिमला के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। राजधानी शिमला सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे।
वहीं, पर्यटकों ने भी आज के दिन खूब खरीदारी की। बाजार में सुबह से ही लोग कांस्य के बर्तन सहित सोने और चांदी की खरीदारी करते दिखाई दिए। हालांकि, दोपहर बाद मौसम खराब रहा लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
मंडी में सुरक्षा सुपरवाइजर तथा जवान के पदों पर होगी भर्ती, इस दिन होंगे साक्षात्कार
दरअसल, दिवाली से पहले धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है।
मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं। धनतेरस में खरीदारी का शुभ मूहर्त शुक्रवार दोपहर 12:35 से 11 नवंबर सुबह तक है।
हिमाचल : 15 फीसदी भी पास नहीं कर पाए जेबीटी टेट, अक्टूबर में हुई थी विशेष परीक्षा
धनतेरस पर खरीदारी करने आई ग्राहक दीपिका ने कहा कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं और उनको इस बार शिमला में धनतेरस मनाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आज के दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। पुरानी परंपराएं आज भी वह बनी हुई हैं। वह कांस्य के बर्तन खरीदने आई हैं।
वहीं, कारोबारियों का कहना है कि प्रदेश में आई आपदा के बाद अब लोगों में त्योहारों के प्रति खासा उत्साह है। लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी पुरानी परंपराएं जिंदा है और लोगों ने आज के दिन घर के लिए बर्तन और सोने-चांदी के सिक्के खरीदे हैं।