मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कीं भेंट
शिमला। आपको पता ही होगा कि गुल्लक किसी बच्चे के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती है। जब तक बच्चा बड़ा नहीं हो जाता गुल्लक ही उसका बैंक होता है। बच्चा दादा, दादी, पापा, ममा, नाना-नानी आदि से मिले पैसों को गुल्लक में डालकर रखता है, ताकि पैसे ज्यादा होने पर अपने लिए कोई खिलौना या कुछ और वस्तु ले सके। पर शिमला की जिया वर्मा और अहाना वर्मा ने अपनी गुल्लक हिमाचल आपदा राहत रोष में दान दे दी।
चंबा के बाद अब मंडी में डोली धरती, 2.8 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड
दोनों बेटियां शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल में अध्ययनरत हैं। इन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष में अपनी गुल्लक दान कर दीं। जिया की गुल्लक में 9806 रुपये और अहाना की गुल्लक में 10229 रुपये निकले हैं। यह दान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रेरित होकर दिया है।
कुल्लू दशहरा 24 अक्टूबर से, शिमला में हुई हाई लेवल मीटिंग-कर्टन रेजर जारी
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बीते दिनों अपनी, पत्नी और बेटियों की जमा पूंजी के 51 लाख रुपये आपदा राहत कोष में दान कर दिए थे। अब उनके खातों में मात्र 17 हजार रुपये बचे हैं। मुख्यमंत्री ने जिया और अहाना की इस पुनीत कार्य के लिए सराहना की है। उन्होंने बेटियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हमेशा दान करना चाहिए, जिस समाज से हम सब ग्रहण कर करते हैं, उसे देना भी हमारा फर्ज है।
Good News : अब टांडा में मिलेगी यह सुविधा, शिमला व चंडीगढ़ के चक्करों से छुट्टी