Categories
Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, इन स्कूलों में खाली पदों को लेकर नीति पर चर्चा संभव

प्रदेश सचिवालय में सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हो रही

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। बैठक प्रदेश सचिवालय शिखर सम्मेलन हाल में हो रही है। कैबिनेट बैठक साढ़े तीन बजे के बाद शुरू हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों चर्चा हो सकती है।

Breaking: हिमाचल में थम सकते हैं HRTC रात्रि बसों के पहिए, यह है वजह

 

साथ ही स्कूलों में खाली पड़े रिक्त पदों सहित अन्य विभागों में पद भरने को लेकर निर्णय हो सकता है। कैबिनेट बैठक में दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नीति बनाने पर भी चर्चा होना संभावित है।

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

 

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में अप्रैल 2022 के बाद प्रदेश में स्तरोन्नत किए गए और नए खोले गए स्कूलों को विद्यार्थियों के कम दाखिलों के आधार पर बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। वाटर सेस का मामला भी चर्चा के लिए जा सकता है। कई बजट घोषणाओं को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।

हिमाचल में 7 से 8 डिग्री गिरा पारा, अभी पश्चिमी विक्षोभ नहीं छोड़ेगा पीछा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें