Breaking News

  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

अब तय समय में ही CM सुक्खू से मिल पाएंगे प्रदेशवासी, ये रहेगा शेड्यूल

ewn24news choice of himachal 12 Mar,2023 1:18 am

    विधायकों और जनप्रतिनिधियों से मिलने की फिक्स हुई टाइमिंग

    शिमला । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अपने सरकारी निवास ओक ओवर शिफ्ट होने के बाद लोगों से मिलने के लिए उनका शेड्यूल भी तय हो गया है। सीएम ने तय किया है कि वह जनता की सुविधा के लिए लोगों से सप्ताह में दो बार मिलेंगे।
    राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आम जनता अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती हैं।







    जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार शाम 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं।

    राज्य सरकार ने विधायकों, पूर्व विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी तय कर दिया है। यह लोग प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकेंगे।





    वहीं, मुख्यमंत्री ने बताया कि यह फैसला प्रदेश की जनता की सहूलियत के लिए लिया गया है। अक्सर लोग कई बार देर रात तक सचिवालय के बाहर उनसे मिलने के लिए कतार में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों को परेशानी से बचाने के लिए अब जनता दरबार का समय तय कर दिया गया है।

    गौरतलब है कि 11 दिसंबर को सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में ही रुक रहे थे। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि मुख्यमंत्री निवास ओक ओवर रिपेयर के कारण अभी तैयार नहीं था। इसमें काम करने के लिए लोक निर्माण विभाग को बहुत समय लग गया।






    इसके बाद मुख्यमंत्री ने 9 मार्च को यहां शिफ्ट किया है। यही वजह है कि लोगों से मिलने का शेड्यूल भी इसके बाद ही जारी किया गया। ओक ओवर में लोगों से मिलने के लिए अलग से संवाद कक्ष है, इसलिए लोगों को दिक्कत भी नहीं होगी। राज्य सचिवालय में भी अब देर रात तक होने वाली बैठके मुख्यमंत्री निवास शिफ्ट हो जाएंगी।





    [embed]
    [/embed]









    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather