Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का जताया आभार
शिमला। लगभग चार वर्ष से लटकी जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 ( JOA IT 817) की भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की बीते कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता हुई कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश पर चर्चा हुई।

कैबिनेट की बैठक में लंबित रिजल्ट निकालने की प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

 

कैबिनेट के फैसले के बाद शिमला में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने सीएम आवास ओक ओवर पहुंच कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में केवल समस्याएं ही पैदा हुई, जिनका निपटारा नहीं किया गया।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद जनहित में कार्य करते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं, जिनमें लटकी भर्ती JOA IT 817 के परिणाम निकालने का फैसला भी एक है। इसके अलावा अन्य पोस्ट कोड की लटकी हुई भर्ती को लेकर सरकार रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। 15 महीने के कार्यकाल में जो विकासात्मक कार्य किए गए हैं, उसको लेकर सरकार जनता के बीच में जाएगी। प्रत्याशी को लेकर भी कांग्रेस जल्दी ही निर्णय ले लेगी।

Categories
Himachal Latest Hamirpur

हमीरपुर: जेसीओ और जवानों के आवास को चाहिए भवन-करें संपर्क

 4 दिसंबर 2025 तक किराये पर लिया जाएगा
हमीरपुर। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में कार्यरत जेसीओ एवं जवानों के आवास के लिए किराये पर भवन की आवश्यकता है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि यह भवन 5 दिसंबर 2022 से 4 दिसंबर 2025 तक किराये पर लिया जाएगा।
कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति अपना मकान जेसीओ एवं जवानों के आवास के लिए किराये पर देना चाहता है तो वह हीरानगर स्थित सेना भर्ती कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222214 पर संपर्क कर सकता है।