Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला रिज पर पर्यटकों ने खूब खेली होली, ओक ओवर में भी जमा रंग

रिज पर डीजे की धुनों पर थिरके लोग

शिमला। देशभर में आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी होली के मौके पर लोगों में जश्न का माहौल है। शिमला के रिज पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने खूब मस्ती की। शिमला आए पर्यटक होली के रंगों में डूबे नजर आए। शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पर्यटक और स्थानीय लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, डीजे की धुन पर थिरकते भी नजर आए।

शिमला में विदेशी पर्यटक भी होली के रंग में रंगे नजर आए। शिमला होली मनाने पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि वह शिमला में खासतौर पर होली मनाने के लिए आए हैं। यहां का वातावरण मौसम और सुंदरता और होली उनके लिए काफी खास है।

 

भाजपा में शामिल होने के बाद शिमला पहुंचे 6 बागी और 3 निर्दलीय, हुआ स्वागत

 

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओक ओवर में होली खेली और नाटी डाली। सीएम ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर पहुंचे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य के साथ होली खेली।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पर भी होली का रंग चढ़ा। वह भी ओकओवर पहुंचे और होली का लुत्फ उठाया‌।

 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का जताया आभार
शिमला। लगभग चार वर्ष से लटकी जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 ( JOA IT 817) की भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की बीते कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता हुई कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश पर चर्चा हुई।

कैबिनेट की बैठक में लंबित रिजल्ट निकालने की प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

 

कैबिनेट के फैसले के बाद शिमला में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने सीएम आवास ओक ओवर पहुंच कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में केवल समस्याएं ही पैदा हुई, जिनका निपटारा नहीं किया गया।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद जनहित में कार्य करते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं, जिनमें लटकी भर्ती JOA IT 817 के परिणाम निकालने का फैसला भी एक है। इसके अलावा अन्य पोस्ट कोड की लटकी हुई भर्ती को लेकर सरकार रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। 15 महीने के कार्यकाल में जो विकासात्मक कार्य किए गए हैं, उसको लेकर सरकार जनता के बीच में जाएगी। प्रत्याशी को लेकर भी कांग्रेस जल्दी ही निर्णय ले लेगी।

Categories
Himachal Latest Shimla PHOTO GALLERY

ओक ओवर से सचिवालय पैदल पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, लोगों से भी मिले

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शाम अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल पहुंचे। रास्ते में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनका हालचाल जाना।

इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी भी उनके साथ थे।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री सचिवालय तक मॉर्निंग वॉक करते नजर आए हैं इस दौरान वह रास्ते में मिलने वाले छात्रों व स्थानीय लोगों ने संवाद भी करते रहते हैं।

 

हिमाचल में बढ़ेगा न्यूनतम बस किराया, निजी ऑपरेटर बोले- डिप्टी सीएम से मिला आश्वासन

हिमाचल में बढ़ेगा न्यूनतम बस किराया, निजी ऑपरेटर बोले- डिप्टी सीएम से मिला आश्वासन

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल : एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता 6 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देगी सरकार

हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 
हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

कांगड़ा ब्लाइंड केस : ज्वालामुखी का छोटू चिट्टे का बड़ा आदी, उम्रकैद ही हुई है सजा 

हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन
हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा

हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

अब तय समय में ही CM सुक्खू से मिल पाएंगे प्रदेशवासी, ये रहेगा शेड्यूल

विधायकों और जनप्रतिनिधियों से मिलने की फिक्स हुई टाइमिंग

शिमला । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अपने सरकारी निवास ओक ओवर शिफ्ट होने के बाद लोगों से मिलने के लिए उनका शेड्यूल भी तय हो गया है। सीएम ने तय किया है कि वह जनता की सुविधा के लिए लोगों से सप्ताह में दो बार मिलेंगे।

राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आम जनता अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती हैं।

जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार शाम 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं।

राज्य सरकार ने विधायकों, पूर्व विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी तय कर दिया है। यह लोग प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री ने बताया कि यह फैसला प्रदेश की जनता की सहूलियत के लिए लिया गया है। अक्सर लोग कई बार देर रात तक सचिवालय के बाहर उनसे मिलने के लिए कतार में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों को परेशानी से बचाने के लिए अब जनता दरबार का समय तय कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 11 दिसंबर को सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में ही रुक रहे थे। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि मुख्यमंत्री निवास ओक ओवर रिपेयर के कारण अभी तैयार नहीं था। इसमें काम करने के लिए लोक निर्माण विभाग को बहुत समय लग गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने 9 मार्च को यहां शिफ्ट किया है। यही वजह है कि लोगों से मिलने का शेड्यूल भी इसके बाद ही जारी किया गया। ओक ओवर में लोगों से मिलने के लिए अलग से संवाद कक्ष है, इसलिए लोगों को दिक्कत भी नहीं होगी। राज्य सचिवालय में भी अब देर रात तक होने वाली बैठके मुख्यमंत्री निवास शिफ्ट हो जाएंगी।

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : सीएम आवास के करीब पुराने भवन में भड़की आग, ढाई घंटे में बुझाई

किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ

शिमला। राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर एक पुरानी इमारत में रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पूरी तीन मंजिला बिल्डिंग जलकर राख़ हो गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग के फायर फाइटर की टीम ने लगभग अढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत है कि इस पुरानी बिल्डिंग में कोई रिहाईश नहीं थी जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

मंडी : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चार मील के पास लैंडस्लाइड, रास्ता बंद

माल रोड स्थित फायर स्टेशन के सब फायर ऑफिसर गोपालदास ने बताया कि सुबह लगभग 4:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि मुख्यमंत्री आवास के निकट एक पुरानी बिल्डिंग में आग लगी है जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए अग्निशमन विभाग का दल मौके पर पहुंचा।

उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की फायर फाइटर की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब अढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और साथ लगती बिल्डिंग को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

उन्होंने बताया कि मकान में कोई नहीं था और किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जबकि लगभग 10 लाख की सम्पत्ति के नुकसान का आंकलन किया गया है और पास लगती दो अन्य पुरानी बिल्डिंगों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है इस बिल्डिंग में कोई रिहायश नहीं थी।

ऐसे लोग भूलकर भी ना करें अमरूद का सेवन, वरना सेहत को पड़ जाएगा भारी

इंडिगो कंपनी कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए शुरू करेगी दो उड़ानें-ये रहा शेड्यूल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें