Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हमीरपुर : सुजानपुर होली मेले की पहली ही संध्या में हंगामा, मंच पर चढ़े कई दर्शक

ewn24news choice of himachal 06 Mar,2023 6:45 pm

    स्टार नाइट में मौजूद थे 5,000 से अधिक लोग

    हमीरपुर। जिला हमीरपुर के सुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय होली मेले की पहली स्टार नाइट में हंगामा हो गया। देर रात जैसे ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंच छोड़कर गए। इसके साथ ही उनके साथ अधिकतम पुलिसकर्मी भी वहां से चले गए। स्टार कलाकार एवं पंजाबी गायक काका ने अभी प्रस्तुतियां देना ही शुरू किया था कि कई दर्शक मंच पर चढ़ गए। भीड़ लग गई। कलाकारों को पीछे हटना पड़ा।
    सुजानपुर होली मेला शुरू, मुरली मनोहर मंदिर तक निकाली शोभा यात्रा

    ऐसे में गायक काका को यहां तक कहना पड़ा कि अगर हंगामा शांत न हुआ तो उन्हें मंच छोड़ना पड़ सकता है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चौपट नजर आई। पहली सांस्कृतिक संध्या में रात 10:50 बजे स्टार गायक काका मंच पर प्रस्तुति देने पहुंचे। करीब 17 मिनट का कार्यक्रम देखने के बाद मुख्यमंत्री मंच से उठकर परिधि गृह के लिए रवाना हो गए और पुलिस का सुरक्षा घेरा टूट गया। सीएम के साथ डीसी देव श्वेता बनिक और एसपी डॉ. आकृति शर्मा समेत सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान भी काफिले के साथ रवाना हो गए।
    पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘लोकतंत्र की हत्या कर रही सुक्खू सरकार’

    10 लाख से अधिक के खर्चे पर बुलाए गायक काका को अपनी प्रस्तुति देने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। मंच पर भारी भीड़ देखते ही तीन पुलिस जवान मंच पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया। करीब 10 मिनट तक दर्शकों को शांत करवाने में पुलिस जुटी रही। इसके बाद फिर काका ने गाने गाए।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather