Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

जयराम की बड़ी बात : हिमाचल में महिलाओं से हुआ छल, भाजपा छेड़ेगी बड़ा अभियान

1,500 रुपए भत्ता देने की गारंटी को लेकर किया अपमान

ऋषि महाजन/कंडवाल। कांग्रेस के महिलाओं को 1,500 रुपए भत्ता देने की गारंटी को लेकर भाजपा बड़ा अभियान छेड़ेगी। अभियान का स्वरूप क्या होगा यह बाद में तय किया जाएगा। यह ऐलान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के कंडवाल में किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कंडवाल में महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति में पहुंचे थे।

मंडी : ईंटों पर रखी मारुति कार, चारों टायर निकालकर ले गए बदमाश

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ छल किया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान में 18 से 60 साल की हर महिला को कैबिनेट की पहली बैठक में 1,500 रुपए खाते में डालने का निर्णय लेने की बात कही थी। अब चार माह होने को हैं। बजट में महिलाओं का अपमान किया है और झूठ बोला है। हिमाचल में महिलाओं की संख्या आबादी का आधा हिस्सा है।

अब कांग्रेस की महिलाओं को 1,500 रुपए देने की हकीकत अलग है। उन महिलाओं को देने की बात कही है जो पहले सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पेंशन ले रही हैं। किसी महिला को 1,000 तो किसी को 1,150 रुपए पेंशन मिल रही है। बजट में उन महिलाओं के लिए व्यवस्था की है। पांच सौ और साढ़े तीन सौ रुपए डालकर गारंटी पूरी करने की कोशिश की जा रही है।

विक्रमादित्य बोले-पशुधन ऐसा व्यवसाय, जो बन सकता है आय का महत्वपूर्ण साधन

हिमाचल में 18 से 60 साल आयु की लगभग 22 लाख महिलाएं है, जबकि हिमाचल बजट में 2 लाख 31 हजार महिलाओं को पैसा देने के प्रावधान की बात कही है। यह मातृ शक्ति का अपमान है। हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से कांग्रेस खिलाफ अभियान छेड़ेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस के वादों की पोल खुली है। सभी वादे एक तरफ रह गए। कोई भी वादा पूरा करने कि दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की बात कही थी।

बिलासपुर : वॉल्वो बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल

कहा था कि एक अप्रैल से पैसे कटने बंद हो जाएंगे, इसके बावजूद अब तक स्पष्टता नहीं है। कर्ज को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार इस तरह शोर मचा रही थी कि पूर्व की भाजपा सरकार ने कर्ज लिया।

जब आंकड़े सामने आए तो 2012 से 2017 तक कांग्रेस की पूर्व सरकार की तुलना उनकी सरकार ने कम कर्ज लिया है। पूर्व सरकार में एक साल में चार हचार करोड़ और पांच साल में 20 हजार करोड़ का कर्ज लिया।

मौजूदा सरकार ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकार तीन माह में 6 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। यह आंकड़ा कहां तक जाएगा, समय बताएगा। सरकार किस तरह फेल हुई है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि लोग सड़कों पर आ गए हैं।

कांगड़ा दौरे के बाद गृह क्षेत्र नादौन प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम की बड़ी बात : अगर मिशन लोटस हुआ तो भाजपा नहीं जिम्मेदार

15 दिन में केवल बंद बंद और बंद ही देखने को मिला

शिमला । भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार कैबिनेट के गठन तक नहीं कर पाई है, लेकिन पूर्व सरकार में खोले गए संस्थानों को धड़ाधड़ बंद कर रही है।

सीएम सुक्खू बोले, बिना बजट और एक चपरासी के सहारे खोल दिए संस्थान

सरकर का शपथ ग्रहण भी सही मुहूर्त में नहीं हुआ है। अनिश्चितता में ही सरकार रहती है, ऐसे में अगर मिशन लोटस होता है तो भाजपा उसके लिए जिम्मेदार नहीं होगी। मुख्यमंत्री एक दिशा में, उप मुख्यमंत्री एक दिशा में और विधायक और दिशा में हैं। अगर मिशन लोटस होता है तो हम उसकी वजह नहीं होंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बने हुए 15 दिन हो गए हैं और इन 15 दिन में केवल बंद बंद और बंद देखने को मिला है। विभिन्न संस्थानों को बंद किया गया और सीमेंट फैक्टरी बंद हो गई। सरकार समीक्षा का अधिकार तो रखती है, लेकिन फंक्शनल हो चुके दफ्तरों को बंद करना असंवैधानिक है।

सीएम सुक्खू का क्वारंटाइन पीरियड खत्म, इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

भाजपा की 2017 में सरकार बनने के बदले की भावना से काम न करने का प्रण लिया था, जिसे निभाया भी गया, लेकिन इस सरकार ने सारी हदें पार करते हुए सभी संस्थान बंद कर दिए।

सरकार में बंद एक्सप्रेस शुरू हुई है और मंत्रिमंडल भी बंद है। अभी तक सरकार मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि बिना कैबिनेट की मीटिंग के अलोकतांत्रिक निर्णय हो रहे हैं। राज्यपाल को भी इसकी शिकायत की गई है, ताकि इसकी रिपोर्ट मांगी जाए कि क्या सरकार के पास ऐसा अधिकार है।

हिमाचल: 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

सीमेंट प्लांट बंद होने से 30 हजार लोगों के रोजगार पर तलवार लटक गई है। फैक्ट्री बंद होने से विकास कार्य ठप हो गए हैं। सीमेंट कंपनियों से कहा जा रहा है कि चुनाव में कुछ भी नहीं किया है।

कांग्रेस ने 10 दिन में ओपीएस (OPS) देने का वादा किया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने पर कैबिनेट के गठन तक नहीं हो पाया है। जेओए आईटी पेपर लीक का मामला सामने आया है। सरकार की तरफ से बनाए गए मीडिया एडवाइजर बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं, जबकि उनको यह अधिकार नहीं है। क्या मामले को लेकर कांग्रेस सरकार सीबीआई जांच करेगी।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें