Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : नौकरी से न निकालने की मांगी गारंटी, विधानसभा के बाहर बोला हल्ला

आउटसोर्स कर्मियों को सताने लगी भविष्य की चिंता

 

शिमला। कोरोना काल में विभिन्न विभागों में रखे आउटसोर्स कर्मियों ने सुक्खू सरकार से नौकरी से न निकालने की गारंटी मांगी है। कोरोना काल के दौरान काम पर रखे इन कर्मियों का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था, लेकिन सरकार की ओर से अब इन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद अब ये कर्मी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे‌।

मानसून सत्र : हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 1220 पद खाली

कोरोना वॉरियर्स यूनियन की अध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि कोविड वॉरियर्स ने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। प्रदेश सरकार ने 30 सितम्बर तक सेवा विस्तार दिया, लेकिन अब उन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस नौकरी से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सरकार को उनके बारे में सोचना चाहिए।

विधानसभा में बोले सीएम सुक्खू : तीन माह में निकाले जाएंगे इन पोस्ट कोड के रिजल्ट

पहले भी मुख्यमंत्री को मांगपत्र दिया गया, लेकिन उनकी नौकरी खतरे में है। सरकार की तरफ से अगर उनसे बात कर लिखित मे सेवा विस्तार नहीं दिया जाता है तो तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। कोरोना वॉरियर्स ने कोरोना में बेगानों की लाशों को भी कंधा दिया है, आज हमारी ही सुध सरकार नहीं ले रही।

हमीरपुर HRTC ने दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा-जानें

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

जयराम की बड़ी बात : हिमाचल में महिलाओं से हुआ छल, भाजपा छेड़ेगी बड़ा अभियान

1,500 रुपए भत्ता देने की गारंटी को लेकर किया अपमान

ऋषि महाजन/कंडवाल। कांग्रेस के महिलाओं को 1,500 रुपए भत्ता देने की गारंटी को लेकर भाजपा बड़ा अभियान छेड़ेगी। अभियान का स्वरूप क्या होगा यह बाद में तय किया जाएगा। यह ऐलान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के कंडवाल में किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कंडवाल में महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति में पहुंचे थे।

मंडी : ईंटों पर रखी मारुति कार, चारों टायर निकालकर ले गए बदमाश

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ छल किया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान में 18 से 60 साल की हर महिला को कैबिनेट की पहली बैठक में 1,500 रुपए खाते में डालने का निर्णय लेने की बात कही थी। अब चार माह होने को हैं। बजट में महिलाओं का अपमान किया है और झूठ बोला है। हिमाचल में महिलाओं की संख्या आबादी का आधा हिस्सा है।

अब कांग्रेस की महिलाओं को 1,500 रुपए देने की हकीकत अलग है। उन महिलाओं को देने की बात कही है जो पहले सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पेंशन ले रही हैं। किसी महिला को 1,000 तो किसी को 1,150 रुपए पेंशन मिल रही है। बजट में उन महिलाओं के लिए व्यवस्था की है। पांच सौ और साढ़े तीन सौ रुपए डालकर गारंटी पूरी करने की कोशिश की जा रही है।

विक्रमादित्य बोले-पशुधन ऐसा व्यवसाय, जो बन सकता है आय का महत्वपूर्ण साधन

हिमाचल में 18 से 60 साल आयु की लगभग 22 लाख महिलाएं है, जबकि हिमाचल बजट में 2 लाख 31 हजार महिलाओं को पैसा देने के प्रावधान की बात कही है। यह मातृ शक्ति का अपमान है। हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से कांग्रेस खिलाफ अभियान छेड़ेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस के वादों की पोल खुली है। सभी वादे एक तरफ रह गए। कोई भी वादा पूरा करने कि दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की बात कही थी।

बिलासपुर : वॉल्वो बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल

कहा था कि एक अप्रैल से पैसे कटने बंद हो जाएंगे, इसके बावजूद अब तक स्पष्टता नहीं है। कर्ज को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार इस तरह शोर मचा रही थी कि पूर्व की भाजपा सरकार ने कर्ज लिया।

जब आंकड़े सामने आए तो 2012 से 2017 तक कांग्रेस की पूर्व सरकार की तुलना उनकी सरकार ने कम कर्ज लिया है। पूर्व सरकार में एक साल में चार हचार करोड़ और पांच साल में 20 हजार करोड़ का कर्ज लिया।

मौजूदा सरकार ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकार तीन माह में 6 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। यह आंकड़ा कहां तक जाएगा, समय बताएगा। सरकार किस तरह फेल हुई है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि लोग सड़कों पर आ गए हैं।

कांगड़ा दौरे के बाद गृह क्षेत्र नादौन प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें