Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल: खाई में गिरी कार, धू-धू कर जली-फौजी युवक ने ऐसे बचाई जान

लडभड़ोल की रोपड़ी पंचायत के लकेहड़ का मामला

जोगिंद्रनगर। हिमाचल में खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। कुछ ही समय में कार धू-धू कर जल गई। कार सवार फौजी युवक ने समय रहते कार से छलांग लगाकर जान बचाई। यह मामला हिमाचल के जिला मंडी का है।

मैक्लोडगंज : खड़ा डंडा मार्ग पलटी कार, तीन घायल-टांडा में भर्ती

बता दें कि कलेहड़ू निवासी सैनिक अभिषेक छुट्टी पर घर आया है। आज सुबह किसी कार्य के लिए कोलंग से एहजू जा रहा था। लडभड़ोल की रोपड़ी पंचायत के लकेहड़ में जब पहुंचा तो कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही कार में आग लग गई।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़े। पर कार सवार अभिषेक ने समय रहते ही कार से छलांग लगा दी थी। उसे चोटें आई हैं। घायल सैनिक को जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कार में आग कैसे लगी यह जांच विषय है।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra

मैक्लोडगंज : खड़ा डंडा मार्ग पलटी कार, तीन घायल-टांडा में भर्ती

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में एक सड़क हादसा पेश आया है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज को जाने वाले खड़ा डंडा मार्ग एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया गया है। हादसा रविवार देर रात करीब 2 बजे पेश आया है।

जवाली : टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, जेबीटी टीचर की गई जान

कार में सवार स्थानीय निवासी मैक्लोडगंज से धर्मशाला की तरफ आ रहे थे। कार खड़ा डंडा मार्ग में वाया चंद्रेश कुमारी रेजिडेंस मार्ग से होते हुए धर्मशाला की तरफ आ रही थी। मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लुढ़क गई और पलटकर गिरी है।

हिमाचल में 3 पक्षी व एक तेंदुए को लिया गोद, 5 हजार से 2 लाख रेट तय

हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं औऱ कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। तीनों घायलों का इलाज और टांडा अस्पताल में चल रहा है। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर तीखा मोड़ है और साइड में कोई पैरापिट भी नहीं है। मैक्लोडगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra

जवाली : टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, जेबीटी टीचर की गई जान

मैरा रेलवे फाटक पर क्रॉसिंग के दौरान हुआ हादसा

जवाली। कांगड़ा जिला के जवाली उपमंडल के तहत मैरा रेलवे फाटक पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक 48 वर्षीय जेबीटी टीचर की मौत हो गई है।

टीम इंडिया के सीरीज जीतने के अरमानों पर फिरा पानी, बराबरी का है मौका

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम जेबीटी टीचर सुरेन्द्र सिंह कुमार (48) पुत्र रघुवीर गांव भगवाल डाकघर भरमाड़ तहसील जवाली बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जवाली के मैरा रेलवे फाटक पर क्रॉसिंग के दौरान टिप्पर की साइड लगने से बाइक सवार सुरेन्द्र सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े।

आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे और घायल को पठानकोट के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। सुरेन्द्र सिंह ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुरेन्द्र सिंह जवाली उपमंडल के थप्पल स्कूल में जेबीटी टीचर के रूप में कार्यरत थे और शाम को स्कूल से ही वापस घर लौट रहे थे।

टिप्पर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टिप्पर पर महाजन लिखा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टिप्पर चालक की तलाश में जुट गई है।

हिमाचल में 3 पक्षी व एक तेंदुए को लिया गोद, 5 हजार से 2 लाख रेट तय

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

डीसी कांगड़ा ने फतेहपुर और जवाली में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का लिया जायजा

सैन्य कर्मचारियों से बातचीत कर बढ़ाया मनोबल

धर्मशाला। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज रविवार को जिला कांगड़ा के फतेहपुर और जवाली विधानसभा क्षेत्र में   बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद जिले में सभी स्थापित सभी स्ट्रांग रूम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से लैस हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम को कड़े पहरे में संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर बनाए स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

मेडिकल कॉलेज चंबा में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा 

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

डीसी उक्त ने फतेहपुर में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे जवानों को पूरी मुस्तैदी से काम करने की हिदायत दी। उन्होंने सुरक्षा में लगे सैन्य कर्मचारियों से बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। डॉ. निपुण जिंदल ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सभी स्ट्रांग रूम की पहरेदारी को अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है और सुरक्षा कर्मचारी पूरी सजगता से इनकी निगरानी कर रहे हैं।

शिमला : ननखड़ी में पहाड़ी से टकराई कार, तीन घायल, एक की हालत गंभीर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : ननखड़ी में पहाड़ी से टकराई कार, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

नालबन के पास पेश आया हादसा

रामपुर। शिमला जिला के रामपुर ननखड़ी में नालबन के पास एक हादसा पेश आया है। यहां पर एक मारुति कार पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। व्यक्ति को ननखड़ी अस्पताल से IGMC शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में 3 पक्षी व एक तेंदुए को लिया गोद, 5 हजार से 2 लाख रेट तय

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात पेश आया है। कार में सवार चारों लोग ननखड़ी बाजार से धरान होते हुए रामपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार नालबन के पास पहुंची तो चालक का बैलेंस बिगड़ा और कार पहाड़ी से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना ननखड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में चालक सुनील मेहता, कपिल देव और चुन्नी लाल शामिल हैं जिनमें से चुन्नी लाल की हालत गंभ्रीर है। चुन्नी लाल को ननखड़ी अस्पताल से IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है। डीएसपी चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है साथ ही पुलिस जांच कर रही है।

टीम इंडिया के सीरीज जीतने के अरमानों पर फिरा पानी, बराबरी का है मौका

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

ऊना : पंजाब रोडवेज की बस ने राहगीर को मारी टक्कर, गई जान

ऊना। जिला ऊना में रविवार सुबह मैहतपुर बैरियर पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पंजाब रोडवेज की बस ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा आज सुबह करीब 9 बजे पेश आय़ा है।

ये जानकारी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की तरफ से दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सुच्चा सिंह पुत्र नसीब सिंह गांव नैंणमा तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।

शिमला : ननखड़ी में पहाड़ी से टकराई कार, तीन घायल, एक की हालत गंभीर 

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की ये बस जो नंगल से अमृतसर की ओर जा रही थी। मैहतपुर में सड़क पार करते समय बस ने सुच्चा सिंह को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी।

घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टीम इंडिया के सीरीज जीतने के अरमानों पर फिरा पानी, बराबरी का है मौका

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में 3 पक्षी व एक तेंदुए को लिया गोद, 5 हजार से 2 लाख रेट तय

अक्टूबर माह में शुरू की थी योजना
शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोग चिड़ियाघरों के जानवरों को गोद ले सकते हैं। आपको सुनने में यह अजीब जरूर लगेगा, लेकिन ऐसा हो सकता है। इसके लिए अलग-अलग जानवरों व पक्षियों के लिए अलग-अलग रेट हैं। हालांकि ये जानवर चिड़ियाघर में ही रहेंगे।
टीम इंडिया के सीरीज जीतने के अरमानों पर फिरा पानी, बराबरी का है मौका
व्यक्ति जिस भी जानवर को गोद लेगा उसकी जानकारी पिंजरे के बाहर बोर्ड लगाकर दी जाएगी। इस योजना को अक्टूबर माह में ही राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इसे लांच किया है। इतना ही नहीं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने खुद पक्षी को गोद लेते हुए 12 हजार रुपये दिए हैं।
प्रधान मुख्य संरक्षक (पीसीसीएफ) वन्यजीव राजीव कुमार ने बताया कि इस योजना को अक्टूबर माह में शुरू किया गया था। इसके तहत अभी तक 3 पक्षी व एक तेंदुए को गोद लिया गया है। इसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल के राजकीय पक्षी जाजुराना को गोद लिया है।
प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल, राहुल गांधी ने पहनी हिमाचली टोपी 
इस योजना के तहत चिड़ियाघर में मौजूद तेंदुआ, शेर, भूरा भालू, काला भालू, हिमाचल के राज्य पक्षी जाजुराना समेत अन्य पशु पक्षियों को गोद लिया जा सकता है। हर पशु या पक्षी को गोद लेने के लिए एक निश्चित राशि रखी गई है। ये रकम सालाना 5 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक है। इस योजना में पूरा चिड़ियाघर या रेस्क्यू सेंटर भी गोद ले सकते हैं।
हालांकि पशु पक्षियों को गोद लेने की योजना देश के कई राज्यों में चलाई जा रही है, लेकिन अब इसे हिमाचल प्रदेश में लागू किया गया है। पशु पक्षियों को गोद लेने की सालाना फीस की बात करें तो तेंदुआ की 2 लाख, शेर की 2 लाख, भालू की 2 लाख, सांभर की 50 हजार, ग्रिफन वल्चर की 50 हजार,  घोरल की 25 हजार, बारकिंग डियर की 25 हजार रुपए सालाना है।
लैपर्ड कैट की 25 हजार, ईमू की 25 हजार, फीजेंट की 12 हजार, लव बर्डस की 12 हजार, कछुआ की 12 हजार, पूरे चिड़ियाघर की 1 करोड़, पूरे रेस्क्यू सेंटर की 1 करोड़, छोटे पक्षी की 5 हज़ार, मनाली, सराहन, चायल की फीजेंटरी की 25 लाख रुपये सालाना रखी गई है।

मनाली : सोलंगनाला में श‍टरिंग हटाते ही ढह गया निर्माणाधीन पुल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News State News

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल, राहुल गांधी ने पहनी हिमाचली टोपी

इंदौरा। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मध्यप्रदेश में आज पांचवां दिन है। यात्रा आज महू से इंदौरा जिला के लिए आगे बढ़ी। इस दौरान यात्रा में रविवार सुबह हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अपने पुत्र व कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह के साथ शामिल हुईं। युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी यात्रा में पैदल मार्च कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी हिमाचली टोपी पहने हुए नजर आए।

मनाली : सोलंगनाला में श‍टरिंग हटाते ही ढह गया निर्माणाधीन पुल

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह शनिवारा रात को ही महू पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को पूरा चुनावी फीडबैक भी दिया। यहां प्रतिभा सिंह ने एक जनसभा को भी संबोधित किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को, यह आवेदन की अंतिम तिथि

राहुल गांधी की यह यात्रा देश के 12 राज्य से होकर जाएगी। दरअसल, यात्रा का प्रारंभ दक्षिणी भारत के छोर कन्याकुमारी से हुआ था जो उत्तर भारतीय राज्यों से होते हुए फरवरी में श्रीनगर पहुंचेगी। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी 1396 किलोमीटर बची है।

हिमाचल में विधानसभा चुनाव की वजह से पार्टी के प्रदेशस्तरीय तमाम नेता अभी तक व्यस्त थे। 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना से पहले, हफ्तेभर तक नेताओं के पास इस यात्रा में पहुंचने का समय है। अगले कुछ दिन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के अनुसार यह यात्रा बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीति और भारतीय पॉलिटिक्स के गिरते स्तर के ख़िलाफ जन-जागरण है।

जोगिंद्रनगर से दिल्ली एसी बस में करें सफर, सर्दियों में सही रहेगा रूट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

मनाली : सोलंगनाला में श‍टरिंग हटाते ही ढह गया निर्माणाधीन पुल

सात साल से लटका है इस पुल का काम
मनाली। कुल्लू जिला स्थित पर्यटन स्थल मनाली के सोलंगनाला में एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। मजदूर श‍टरिंग हटा रहे थे इसी दौरान अचानक पुल ढह गया। इस पुल का निर्माण सात साल से लटका हुआ है। शटरिंग हटाते समय सोलंग पुल का लेंटल गिर गया।
गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। काम कर रहे सभी मजदूर बाल-बाल बच गए। लोक निर्माण विभाग ने पुराने ठेकेदार को अपना सामान समेटने के आदेश दिए थे। पुराना ठेकेदार इन दिनों अपना सामान समेट रहा है। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
जोगिंद्रनगर से दिल्ली एसी बस में करें सफर, सर्दियों में सही रहेगा रूट
बता दें कि 2015 से शुरू हुआ इस पुल का कार्य ठेकेदार की कमी के कारण सात साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया। सोलंग के ग्रामीणों ने पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसके बाद विभाग ने जांच की तो गुणवत्ता में कमी पाई। विभाग ने ठेकेदार का टेंडर रद्द करवा दिया व नया टेंडर करवाया है। अब नया ठेकेदार इस पुल का निर्माण करेगा।
यह पुल पहले से ही काफी विवादों में रहा है। 2015 में शुरू हुआ कार्य जब धीमी गति से चल रहा था तो ग्रामीणों ने खूब हो हल्ला कर सरकार व विभाग को चेताया था। एक बार मजबूरन ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार तक कर दिया।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को, यह आवेदन की अंतिम तिथि
लोक निर्माण विभाग मनाली के अधिशाषी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि पुराने ठेकेदार के टेंडर रद कर उन्हें अपना सामान समेटने के आदेश दिए थे।
इस पुल के लेंटल को हटाकर नए सिरे से पुल निर्माण किया जाना है। शटरिंग हटाते हुए यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुल के पिलर यहीं रहेंगे, लेकिन पुल का निर्माण नए सिरे से होगा। अगले साल यह पुल तैयार कर लिया जाएगा।
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

जोगिंद्रनगर से दिल्ली एसी बस में करें सफर, सर्दियों में सही रहेगा रूट

जोगिंदरनगर से सुबह 6 बजे चलती है हिमधारा बस

जोगिंद्रनगर। हिमाचल के मंडी जिला के जोगिंदरनगर से दिल्ली कम किराए में एसी बस में सफर करें। जी हां आज हम आपको जोगिंदरनगर- दिल्ली वाया पधर, मंडी, सुंदरनगर, बिलासपुर, स्वारघाट, रोपड़, चंडीगढ़, अंबाला और पानीपत हिमधारा एसी बस रूट के बारे जानकारी दे रहे हैं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी और आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आगे सर्दियों में दिल्ली व चंडीगढ़ जाने व दिल्ली से मंडी, जोगिंदरनगर आने के लिए सही रूट रहेगा।

मंडी: सीटू का राज्य सम्मेलन शुरू, 65 यूनियनों के प्रतिनिधि ले रहे भाग

जोगिंदरनगर डिपो की यह बस जोगिंदरनगर से सुबह 6 बजे चलती है। मंडी से साढ़े आठ, सुंदरनगर से 9 बजकर 15 मिनट, बिलासपुर से 10 बजकर 45(पैंतालीस) मिनट, कीरतपुर से दोपहर 1 बजे, रोपड़ से 1 बजकर 30 मिनट, चंडीगढ़ 17 (सत्रह) सेक्टर से तीन बजे, अंबाला से 5 बजकर 30 मिनट, करनाल से शाम 6 बजकर 30 मिनट, पानीपत से रात 7 बजकर 30 मिनट पर चलकर रात करीब आठ बजे दिल्ली पहुंचती है।

हिमाचल में 55 तहसीलदार ट्रांसफर, कौन कहां भेजा- पढ़ें खबर

हिमधारा एसी बस दिल्ली से सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर निकलती है। चंडीगढ़ 43 (तैंतालीस) सेक्टर से 10 बजकर 50 मिनट, रोपड़ से 11 बजकर 55 (पचपन) मिनट, स्वारघाट से दोपहर दो बजकर 30 मिनट, बिलासपुर से 3 बजकर 30 मिनट, घाघस से चार बजे, बरमाणा से 4 बजकर 30 मिनट, सुंदरनगर से पांच बजे, नेरचौक से 5 बजकर 15 मिनट, मंडी से 5 बजकर 30 मिनट, पदर से साढ़े छह बजे चलकर करीब साढ़े सात आठ बजे जोगिंदरनगर पहुंचती है।

किराए की बात करें तो जोगिंद्रनगर से दिल्ली हिमसुता वोल्वो से करीब चार सौ रुपए कम और साधारण बस से करीब दो सौ रुपए अधिक है। जोगिंदरनगर से दिल्ली का किराया करीब 1044 (चौंतालीस) रुपए है। चंडीगढ़ का छह सौ तिरेपन, अंबाला का 731 रुपए है। दिल्ली से बिलासपुर के करीब 716 रुपए लगेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें