Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

मनाली : सोलंगनाला में श‍टरिंग हटाते ही ढह गया निर्माणाधीन पुल

ewn24news choice of himachal 27 Nov,2022 7:04 pm

    सात साल से लटका है इस पुल का काम

    मनाली। कुल्लू जिला स्थित पर्यटन स्थल मनाली के सोलंगनाला में एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। मजदूर श‍टरिंग हटा रहे थे इसी दौरान अचानक पुल ढह गया। इस पुल का निर्माण सात साल से लटका हुआ है। शटरिंग हटाते समय सोलंग पुल का लेंटल गिर गया।


    गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। काम कर रहे सभी मजदूर बाल-बाल बच गए। लोक निर्माण विभाग ने पुराने ठेकेदार को अपना सामान समेटने के आदेश दिए थे। पुराना ठेकेदार इन दिनों अपना सामान समेट रहा है। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

    जोगिंद्रनगर से दिल्ली एसी बस में करें सफर, सर्दियों में सही रहेगा रूट

    बता दें कि 2015 से शुरू हुआ इस पुल का कार्य ठेकेदार की कमी के कारण सात साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया। सोलंग के ग्रामीणों ने पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसके बाद विभाग ने जांच की तो गुणवत्ता में कमी पाई। विभाग ने ठेकेदार का टेंडर रद्द करवा दिया व नया टेंडर करवाया है। अब नया ठेकेदार इस पुल का निर्माण करेगा।


    यह पुल पहले से ही काफी विवादों में रहा है। 2015 में शुरू हुआ कार्य जब धीमी गति से चल रहा था तो ग्रामीणों ने खूब हो हल्ला कर सरकार व विभाग को चेताया था। एक बार मजबूरन ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार तक कर दिया।

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को, यह आवेदन की अंतिम तिथि

    लोक निर्माण विभाग मनाली के अधिशाषी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि पुराने ठेकेदार के टेंडर रद कर उन्हें अपना सामान समेटने के आदेश दिए थे।


    इस पुल के लेंटल को हटाकर नए सिरे से पुल निर्माण किया जाना है। शटरिंग हटाते हुए यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुल के पिलर यहीं रहेंगे, लेकिन पुल का निर्माण नए सिरे से होगा। अगले साल यह पुल तैयार कर लिया जाएगा।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather