Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : बारिश का कहर जारी, कहीं फटा बादल, गिरे पेड़, जमीन धंसी, मार्ग बंद

प्रदेश को लग चुकी है 8 हजार करोड़ रुपए की चपत

शिमला। हिमाचल में बरसात का कहर जारी है। प्रदेश में बारिश के चलते शनिवार को नुकसान की खबरें भी आ रही हैं। नदी और नाले भी उफान पर हैं। कई सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला जिले के चिड़गांव की उपतहसील जांगला डिसवाणी पंचायत के जगोटी में बादल फटने से लैला खड्ड में बाढ़ आ गई। बाढ़ से एक ढाबा भूस्खनल की चपेट में आ गया।

बिलासपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, तीन की गई जान

इसमें रह रहे तीन लोग दादा, दादी और पोता मलबे में दबकर लापता हो गए हैं। जिनकी तलाश जारी है। शिमला के कोटखाई में खलटूनाला के पास जमीन धंसी है। इससे इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

नूरपुर बीएसएफ जवान मामला : 40 से 45 लाख कर्ज, ऑनलाइन गेम की लत ने किया बर्बाद

 

नाहन में भारी बारिश के चलते रानीताल मार्ग पर जमीन धंस गई है। इसमें एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। ऊना में भी नदियां उफान पर हैं। चंबा में पठानकोट-डलहौजी मार्ग पर पंजपुला के पास लैंडस्लाइड हुआ है। इससे मार्ग बंद हो गया, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया, लेकिन मार्ग पर अभी भी खतरा बरकरार है।

सुक्खू बोले- आपदा में हिमाचल को लगी 8 करोड़ की चपत, विपक्ष को लिया आड़े हाथ

डलहौजी के लक्कड़मंडी में भारी बारिश के चलते एक देवदार का पेड़ मकानों पर गिर गया। इससे तीन से चार घरों को नुकसान पहुंचा है। हिमाचल में अगले तीन घंटे ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

HPBose ने DElEd CET-2023 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित

बता दें कि इस बरसात में हिमाचल में करीब 8 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। हिमाचल में अब तक भूस्खलन से 600 से अधिक सड़कें बंद हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं और कई जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित चल रही हैं।

रोहड़ू के लैला में बादल फटा, ढाबे के बह जाने से दादा, दादी व पोता लापता

मौसम विभाग के अलर्ट के चलते प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है। लोग भी भारी बारिश के अलर्ट के चलते सावधानी बरतें। नदी और नालों की तरफ न जाएं। साथ ही लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में भी जाने से परहेज करें।

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Weather Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा जाने वाले जरा ध्यान दें : बर्फबारी और लैंडस्लाइड के चलते बंद हैं ये मार्ग

मार्ग बहाल करवाने में जुटा हुआ प्रशासन

हिमाचल के जिला चंबा में बर्फबारी और लैंडस्लाइड के चलते कई जगह पर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मार्ग बंद होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीसा से चंबा रोड चांजू नाला और कलहेल के पास भारी लैंडस्लाइड के चलते बंद है वहीं चंबा से भरमौर रोड पर मेहला के पास भी लैंडस्लाइड हुआ है जिसके कारण ये मार्ग बंद है। वाहनों की लंबी कतारें रोड के दोनों तरफ लगी हुई हैं।

सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र में फैला डायरिया, स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट पर

इनके अलावा डलहौजी से खजियार रोड अहाला नाला से खजियार तक बर्फबारी के चलते बंद है। चंबा से चुवाड़ी रोड़ जोत के पास बर्फबारी के चलते बंद है। चंबा से पांगी रोड वाया साच पास भी बर्फबारी के चलते बंद है। प्रशासन ये मार्ग बहाल करवाने में जुटा हुआ है। मंगलवार को मौसम साफ होने की वजह से इन मार्गों पर जल्द यातायात बहाल होने की उम्मीद है।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

उधर, जिला की पांगी घाटी में भारी बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को अनावश्यक अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। विशेषकर ऐसे स्थानों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है कि जहां पर हिमस्खलन होने की संभावना ज्यादा है।

 

पांगी घाटी में रविवार और सोमवार को भारी हिमपात हुआ है जिसके चलते घाटी मौजूदा समय में सड़क सेवा के दृष्टिगत देश दुनिया से कट चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने BRO को वाया जम्मू संपर्क मार्ग को जल्द बहाल करने के आदेश दिए हैं।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

बीते सप्ताह पांगी में ग्लेशियर गिरने की घटना भी घट चुकी है। घाटी में हर तरफ बर्फ की चादर बेचने के चलते यहां के सभी लिंक रोड भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हैं। इन बातों को मद्देनजर रखते हुए पांगी प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह अलर्ट जारी किया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वे अपने घरों से अनावश्यक न निकलें। साथ ही सरकारी विभागों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए सचेत रहने के आदेश दिए गए हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें