Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : बारिश का कहर जारी, कहीं फटा बादल, गिरे पेड़, जमीन धंसी, मार्ग बंद

प्रदेश को लग चुकी है 8 हजार करोड़ रुपए की चपत

शिमला। हिमाचल में बरसात का कहर जारी है। प्रदेश में बारिश के चलते शनिवार को नुकसान की खबरें भी आ रही हैं। नदी और नाले भी उफान पर हैं। कई सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला जिले के चिड़गांव की उपतहसील जांगला डिसवाणी पंचायत के जगोटी में बादल फटने से लैला खड्ड में बाढ़ आ गई। बाढ़ से एक ढाबा भूस्खनल की चपेट में आ गया।

बिलासपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, तीन की गई जान

इसमें रह रहे तीन लोग दादा, दादी और पोता मलबे में दबकर लापता हो गए हैं। जिनकी तलाश जारी है। शिमला के कोटखाई में खलटूनाला के पास जमीन धंसी है। इससे इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

नूरपुर बीएसएफ जवान मामला : 40 से 45 लाख कर्ज, ऑनलाइन गेम की लत ने किया बर्बाद

 

नाहन में भारी बारिश के चलते रानीताल मार्ग पर जमीन धंस गई है। इसमें एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। ऊना में भी नदियां उफान पर हैं। चंबा में पठानकोट-डलहौजी मार्ग पर पंजपुला के पास लैंडस्लाइड हुआ है। इससे मार्ग बंद हो गया, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया, लेकिन मार्ग पर अभी भी खतरा बरकरार है।

सुक्खू बोले- आपदा में हिमाचल को लगी 8 करोड़ की चपत, विपक्ष को लिया आड़े हाथ

डलहौजी के लक्कड़मंडी में भारी बारिश के चलते एक देवदार का पेड़ मकानों पर गिर गया। इससे तीन से चार घरों को नुकसान पहुंचा है। हिमाचल में अगले तीन घंटे ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

HPBose ने DElEd CET-2023 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित

बता दें कि इस बरसात में हिमाचल में करीब 8 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। हिमाचल में अब तक भूस्खलन से 600 से अधिक सड़कें बंद हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं और कई जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित चल रही हैं।

रोहड़ू के लैला में बादल फटा, ढाबे के बह जाने से दादा, दादी व पोता लापता

मौसम विभाग के अलर्ट के चलते प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है। लोग भी भारी बारिश के अलर्ट के चलते सावधानी बरतें। नदी और नालों की तरफ न जाएं। साथ ही लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में भी जाने से परहेज करें।

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ