Categories
Top News Dharam/Vastu

27 नवंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

मेष : राशिफल के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन समस्‍याओं और परेशानियों वाला हो सकता है और आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। आज आप अपनी मेहनत से आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे रहेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। अब आपको आत्‍मनिर्भर होने की जरूरत है। नौकरी एडमिशन के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

वृष : वृष राशि के लोग आज आर्थिक मामलों को लेकर काफी चिंताओं से घिरे रहते हैं। आपके काम में बाधा आ सकती है और कोई कार्य आपकी लापरवाही से लटका रहेगा। सन्तान और भाई बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। जो भी करें काफी सोचविचार कर करें। आज धन के मामले में कोई निवेश न करें।

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

 

मिथुन : मिथुन राशि के लोग अपने आर्थिक हालात को लेकर काफी परेशान रहेंगे और धन से संबंधित मामले आपको दिन रात परेशान करेंगे। अनाप शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है। फालतू खर्च से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को उधार न दें। हो सकता है कि आपका पैसा लौटकर ही न आए।

कर्क : राशिफल के अनुसार कर्क राशि के लोग आज काफी समय से अपने काम को लेकर चिंता में रहेंगे। इस वक्त आपको जो मौका मिल रहा है उसे नहीं गवाएं। किसी न किसी व्यवसाय या अनुबंध से जुड़े रहेंगे तो भाग्य साथ देता रहेगा। आपको खुद को बिजी रखने के लिए कुछ नया कारोबार करने के बारे में सोचने की जरूरत है।

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

 


सिंह :
राशिफल के अनुसार सिंह राशि के लोग आज आर्थिक मामलों में परेशानियों से घिरे रहेंगे और आपको बिना वजह कोर्ट कचहरी के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। कानूनी विवाद या दूसरे किस्म के कोर्ट कचहरी के चक्कर से निकलना चाहते हैं तो अपने काम पर ध्‍यान दें और अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण कागजों को संभालकर रखें। दोपहर बाद कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदे वाला रहेगा और आज आपकी धन संबंधी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। जहां तक हो सके वाद विवाद और बहस से दूर रहें और अपने काम पर ध्‍यान दें। यदि इस प्रकार के नेतृत्व का श्रेय किसी और को मिलता है तो भी आप यहां से अभी अलग हो जाएं। आज आपको अपने कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

तुला :  राशिफल के अनुसार तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संबंधी मामलों में चिंता को काफी बढ़ाने वाला हो सकता है और आपके घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी अहम मुद्दे को लेकर घर में बहसबाजी हो सकती है। आर्थिक तंगी की वजह से आपके कुछ जरूरी कार्य अधूरे रह जाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए आप धन का खर्च करेंगे।

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

 


वृश्चिक : 
राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि के लोगों को आज करियर से संबंधित मामलों में काफी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप कम बोलें और कामकाज के सिस्टम पर अपनी नज़र में रखें। आपको जल्‍द ही शुभ लाभ मिलेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको देरसवेर परिणाम मिल जाएंगे।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपके काम को सराहना मिलेगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। अपने खर्च के लिए स्व अर्जित धन का ही इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत हैं, इसलिए आपको इस संबंध में कोई भी फैसला काफी सोचकर लेना चाहिए।

मकर : मकर राशि के लोगों को आज धन संबंधी मामलों में लाभ होगा और ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। एक तरफ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ लाभ के नए ऑफर भी आपको मिल रहे हैं। किसी मामले में आपको दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले अपने काम पर ध्‍यान देना चाहिए।

हिमाचल वन मित्र भर्ती में लागू हो आरक्षण, नहीं तो जाएंगे हाईकोर्ट 

 


कुंभ : 
राशिफल के अनुसार कुंभ राशि के लोग आज सभी कार्य पूरी मेहनत और लगन के साथ पूर्ण करेंगे और उसमें उनको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपके कार्य सफल होंगे और आपके धन सम्‍मान में भी वृद्धि होगी। लोगों के बीच आपकी छवि भी एक काम के आदमी की तरह है। आज आपको हर कार्य में उम्‍मीद के अनुरूप परिणाम मिलने से सफलता प्राप्त होगी और भाग्‍य साथ देगा।

मीन : मीन राशि वालों का दिन शुभ है और आज काफी समय के बाद आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति शान्त और अपने काम में लगी हुई नज़र आएगी। अपने आपको प्रभावशाली बनाए रखने में कुछ विचार करना होगा या फिर वस्त्रों और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च करना होगा।

 

कांगड़ा : पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर ले ली पति की जान, था ट्रक चालक-जानें वजह

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस में हुआ चयन

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन
बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट
क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह
मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Dharam/Vastu

26 नवंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

मेष : राशिफल के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए आज घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहने वाला है। आज कोशिश करें कि आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ : वृषभ राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है कि वह अपनी क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

मिथुन : मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ लगे, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 


कर्क :
राशिफल के अनुसार कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

कन्या : कन्या राशि के लोगों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही आज आपके साथियों के सहयोग से कार्यस्थल के सभी बिगड़े काम बनेंगे।

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद


तुला :
राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्यायें उलझाती नहीं है।

धनु : धनु राशि के लोगों आज खुद को काफी महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं. आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद


मकर :
राशिफल के अनुसार मकर राशि के लोगों को आज कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

कुंभ : कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी खुशहाल और व्यस्त रहने वाला है। आज आपके सामने कई नए अवसर आपके सामने आएंगे, की गयी यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन : मीन राशि के लोगों को किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

 

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस में हुआ चयन

 

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट

क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Dharam/Vastu

13 सितंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

मेष राशि के जातक आज अपने परिवार की खुशियों और जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे और अपने आस-पास के लोगों को प्रसन्न करने की कोशिश करेगे। ऊर्जा आज इनके अंदर जबरदस्त रहने वाली है जिसका लाभ इनको अपने कार्यक्षेत्र के साथ ही पारिवारिक जीवन में मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। आज आप अपने साथी के कोई गिफ्ट ले सकते हैं। किसी शुभ और मांगलिक कार्य में आपके शामिल होने का योग भी आज दिख रहा है। क्रोध को कंट्रोल में रखें।

शिमला : विक्ट्री टनल-कैथू मार्ग अवरुद्ध, जिला में आज कौन सा रोड बंद, पढ़ें विस्तार से

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आज का मिलाजुला रहेगा। माता पिता और घर के वरिष्ठजनों से आपको मार्गदर्शन और लाभ प्राप्त होगा। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है, आपको प्रयास करना चाहिए। राजनीति से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना चाहिए। छात्रों के लिए दिन अच्छा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

मिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभ मंगलकारी रहेगा। आपकी राशि के स्वामी बुध के साथ चंद्रमा का बनने वाला शुभ योग आपको बुद्धि और विवेक से लाभ दिलाएगा। भाई-बहनों के साथ किसी तरह का कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों के साथ आपका बेहतर तालमेल भी आज देखने को मिलेगा। कारोबार में आज मिथुन राशि के जातकों को बुद्धि और चतुराई से लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान का दायरा बढ़ाएं और किसी भी अनैतिक कार्य से दूर रहें।

कर्क राशि के जातकों लिए आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। राशि स्वामी चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ में होना आपको कारोबार और व्यापार में लाभ दिलाएगा। आज आप अकाउंट और राजनीतिक क्षेत्र से संबंधित कार्य करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा और इनके प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको बहनों और पिता की ओर से लाभ और सहयोग मिल सकता है। विवाह की बात चल रही है तो बात आगे बढ़ सकती है। किसी शुभ कार्य में आज धन खर्च कर सकते हैं।

जॉब अलर्ट सिरमौर : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

सिंह राशि के जातकों के लिए आज 13 सितंबर का दिन बेहद ही उत्साहवर्धक रहेगा लेकिन मन को संयमित रखकर महत्वपूर्ण फैसला लेना होगा नहीं तो परेशानी होगी। वैसे आज आपके सितारे बताते हैं कि आप आज अधिक कल्पनाशील रहेंगे और अपने कार्यों में रचनात्मकता लाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आज आपको लाभ का मौका मिलेगा। कोई नई डील आज फाइनल हो सकती है। सलाह है कि कर्ज और लोन लेना चाह रहे हैं तो आज इससे आपको बचना चाहिए। किसी सगे संबंधी से आपको कोई प्रतिकूल खबर मिलने से मन निराश होगा।

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझन और तनाव वाला रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बेहद ही संजीदगी से काम करना होगा। मन में कई तरह की नकारात्मक बातें आएंगी मानसिक उलझन में आपको गलत निर्णय ले सकते हैं। बेहतर होगा कि कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज अनुभवी लोगों की सलाह से लें। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए। कहीं से धन वापस नहीं मिल पाने से परेशान होंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशानी होगी, आपस में कहासुनी भी संभव है।

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार में जीवनसाथी का साथ सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज अपने विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। कुछ लोग पीठ पीछे आपके बुराई और शिकायत कर सकते हैं, लेकिन आपको इन पर ध्यान नहीं देना है। बिजनस में आज आपको मेहनत और कार्यकुशलता का लाभ मिेलेगा। किसी को उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपको आज गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने आपको साबित करना होगा। काम अधिक दबाव रह सकता है लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी और सहकर्मियों एवं सहयोगियों से मदद भी पाएंगे जिससे आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा और आप राहत की सांस लेंगे। कारोबार में आज आपको वाणी और व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा। रेडीमेड कपड़ों और शौक श्रृंगार की चीजों का कारोबार करने वाले जातक अच्छा मुनाफा कमाएंगे। रक्षा और खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

आज आपके भाग्य स्थान में तीन ग्रहों का संयोग होना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपका सामाजिक कद आज बढेगा। कोई सरकारी काम आपका अटक रहा है तो आज आपको प्रयास करना चाहिए सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज किसी से उधार लेन देन करने से बचना चाहिए। माता पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है इनका ध्यान रखें।

मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज किसी विवाद मामलों से राहत मिल सकती है। लेकिन आज आपके आपके ख़र्चे ज़्यादा होंगे। रोजगार प्राप्ति की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी आज अपने भविष्य को लेकर कोई विशेष निर्णय लेंगे, जिसमें उन्हें अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना चाहिए नहीं तो किसी बात को लेकर आपके वरिष्ठजन आपसे नाराज हो सकते हैं।

कालका-शिमला रेलवे हेरिटेज ट्रैक पर ट्रेन की आवाजाही 15 सितंबर तक बंद

कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि आपका आज अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज कारोबार में साझेदारों और सहयोगियों के आपकी अच्छी ट्यूनिंग रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र मे महिला मित्र से सहयोग प्राप्त होगा और किसी कार्य में सफलता पाएंगे। आप अपने व्यापार के लिए कोई नई योजना चलाना चाहते हैं तो इस कार्य के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह आज सुलझ सकता है। शाम के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

मीन राशि के लिए आज का राशिफल बता रहा है कि यदि आप अपने व्यवसाय में और नए कार्यों में निवेश करने के लिए धन खर्च करेंगे तो आपको निश्चित रूप से इसका भरपूर लाभ भविष्य में मिलेगा। लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। खानपान और जीवनशैली को संयमित रखना आपके लिए लाभकारी होगा। आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है, प्रयास कर सकते हैं। जान पहचान का आपको लाभ मिल सकता है।

 

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

 

 

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Dharam/Vastu

11 मई, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

मेष –  मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी बड़े कार्य का ऑफर आज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ – आज का दिन आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा पर जाने का योग बनेगा। पारिवारिक मतभेद खत्म हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

मिथुन – आज के दिन आप किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। पारिवारिक मतभेद के कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है। वाहन से दुर्घटना हो सकती है।

लाहौल-स्पीति : दरेड़-मडग्रां नाला में हिमस्खलन, अचानक आई बाढ़-100 लोग फंसे

कर्क – आज आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार आदि में बड़ा जोखिम न लें। वाणी पर संयम रखें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी पुराने खास व्यक्ति से मिलना होगा। पारिवारिक सदस्यों से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ा लेन-देन साझेदारी सोच-विचार कर करें।

सिंह – आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम में विजय मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी खास व्यक्ति के मिलने से कोई पुराना विवाद खत्म होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या – आज आप कोई नया कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ा काम मिल सकता है। पत्नी की स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

तुला – आज आप लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन संभलकर चलाएं और वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने विवाद में आप फस सकते हैं। न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।

हिमाचल में मई माह में टूटा 36 वर्ष का रिकॉर्ड, 12 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम

वृश्चिक – आज आप बहुत दिनो से चले आ रहे खराब स्वास्थ्य में कुछ आराम महसूस करेंगे। आज कोई बड़ा काम शुरू न करें। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार में आपको किसी अपने से नुकसान होगा। किसी अपने का दुखद समाचार मिलेगा।

धनु – आज का दिन आपका मन स्थिर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद में विजय प्राप्त होगी। किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे।

मकर – आज आप वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, साथ ही कोई नया काम शुरू न करें। पत्नी से मतभेद खत्म नहीं होंगे। अच्छा रहेगा परिवार में सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। व्यापार में नई साझेदारी सोच-विचार कर करें।

शिमला में वन मिनट ट्रैफिक प्लान लागू, 7 सेक्टर में बांटा शहर-पढ़ें खबर

कुंभ – आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला होगा। स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पुराने विवाद के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। समाज में प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। परिवार के लोगों के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।

मीन – आज के दिन आप नया वाहन आदि ले सकते हैं। व्यापार में कोई नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। काम की अधिकता के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। अपनो से संबंध मधुर रखें। शत्रुओं के षडयंत्र से सावधान रहना अच्छा रहेगा।

हिमाचल की बेटी सीनियर कैप्टन रवीना को इंडिगो एयरलाइंस ने किया सम्मानित

मनाली-लेह नेशनल हाईवे-003 को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

29 अप्रैल 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

मेष – इस राशि के जातकों के घर में करीबी रिश्तेदार के आने से माहौल अच्छा रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान भी होगा। व्यवहारिक कामों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है। जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। रूटीन ठीक रखें। कोई भी योजना बनाते समय अपने फैसलों को ही प्रायोरिटी पर रखें।
व्यवसाय- कारोबार में रुका हुआ काम शुरू होने की संभावना है, इसलिए कोशिश करते रहें। कागजी काम ध्यान से करें। नौकरीपेशा लोगों को बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है। ट्यूर ट्रेवल्स के मौके मिल सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अचानक किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात होने से प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी से सेहत पर असर पड़ सकता है। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है। बड़ी परेशानी दूर होगी। घर के बड़े और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से मुश्किलें हल होंगी। जिससे आपको राहत मिलेगी। कुछ दिक्कतें रहेंगी। इगो और गुस्से से बचें। संबंध अच्छे रखने हैं तो बेहतर होगा छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस की व्यवस्था ठीक-ठाक रहेगी। मुश्किल समस्या को सुलझा लेंगे। निवेश में दिलचस्पी बढ़ेगी। अपने नीचे काम करने वाले लोगों से संबंध अच्छे रखें। यात्रा से परहेज करें।
लव- पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। लव-अफेयर के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।
स्वास्थ्य- रूटीन व्यवस्थित रखें। इससे सेहतमंद रहेंगे और खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – संबंधों को सुधारने और मजबूत बनाने में आपका खास योगदान रहेगा। सावधानी से लिया फैसला आने वाले दिनों में फायदेमंद रहेगा। युवा अपने लक्ष्य पाने की कोशिश में रहेंगे। ग्रह स्थिति सावधान कर रही है कि स्वार्थ को खुद पर हावी न होने दें। यात्रा करने से बचें। इसमें समय बिगड़ने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। मार्केटिंग में फायदा हो सकता है। बिजनेस पर्पज से यात्रा करने का मन है तो इससे फायदा हो सकता है।
लव- घर का माहौल मनोरंजक वाला रहेगा। प्रेम प्रसंग में भी मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनकी देखभाल करें और इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।परिवार संबंधित कोई भी आपके द्वारा लिए गए निर्णय सभी के लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई योजना बन रही है, तो तुरंत क्रियान्वित करें। किसी गतिविधि को लेकर अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव में ना आए, और धैर्य बनाकर रखें। बच्चों की समस्याओं को भी समझे और उनका समाधान निकालें। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय के लेनदेन में सावधानी रखें। अभी कार्य क्षेत्र में किसी भी बदलाव या नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल कार्यप्रणाली में बदलाव आने से कुछ दिक्कतें रहेंगी।
लव- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा उपहार भी देना अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को उचित देखकर चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – दिन का ज्यादा समय मन मुताबिक कामों में बीताएं। इससे आप खुश रहेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ फोन या इंटरनेट के जरीये से मेल मिलाप सुकून देगा। स्टूडेंट्स को लक्ष्य पाने में सुविधा होगी। गैर जरूरी खर्चे परेशान कर सकते हैं। थोड़ा सूझबूझ से काम ले। ध्यान रखें गुस्से में आकर आपका बना बनाया काम खराब हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की समस्या का समाधान करने में आपकी मदद जरूरी है।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में दिक्कतें आएंगी। मुश्किल काम में घर के बड़े लोगों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। उधार दिया पैसा समय रहते वसूल लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पब्लिक प्लेस पर सावधानी रखनी चाहिए।
लव- मनोरंजक में समय बीतेगा। घर में सुखद महौल और अनुशासन रहेगा। युवाओं की दोस्ती और प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम में खुद का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – मेहनत से समस्या हल हो सकती है। अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई फैसला लेना हो तो पहले गंभीरता से विचार करें। सफलता जरूर मिलेगी। नेगेटिविटी में अपना मनोबल न गिरने दें। आपकी किसी भी परेशानी के निवारण में भाई-बहनों से मदद मिलेगी। उनसे अच्छे संबंध रखें।
व्यवसाय- बिजनेस की परेशानियों को दूर करने में अनुभवी से सलाह लेना अच्छा रहेगा। इनकम में ज्यादा सुधार नहीं हो पाएगा। गैर कानूनी कामो में दिलचस्पी न रखें, वरना बिना वजह मुश्किल में फंस सकते हैं।
लव- पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम करने के साथ थोड़ा वक्त खुद के लिए भी निकालना जरूरी है। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – अपनी हिम्मत और काबिलियत पर भरोसा रखें। किसी भी काम को पूरी ताकत और मेहनत से करें। अच्छे नतीजे मिलेंगे। जमीन-जायदाद और निवेश जैसे कामों में व्यस्तता रहेगी। अच्छा समाचार भी मिलेगा। विपरीत परिस्थिति बनने पर शांत रहें। थोड़ा समय कुदरत के बीच और मेडिटेशन में बीताएं। सुकून मिलेगा। युवाओं को करियर संबंधित कामों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सही समय पर सही फैसले लेना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में बदलाव या कुछ भी नया करने के लिए समय ठीक नहीं है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा हो सकता है। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध अच्छे रखें।
लव- पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास रहेगी। घर में भी सुख शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या एलर्जी रहेगी। ज्यादा भीड़भाड़ और पॉल्यूशन वाली जगहों पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। कुछ नई संभावनाएं मिलेंगी। किसी प्रोजेक्ट पर निवेश करने के लिए परिस्थिति पक्ष में बनी हुई है। तुरंत निर्णय लेना उचित रहेगा अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज हल हो सकता है। पारिवारिक मामले आपस में ही बैठ कर सुलझाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें। सरकारी नौकरी में असावधानी के वजह से कोई समस्या हो सकती हैं।
व्यवसाय- इस समय कार्यस्थल पर उचित ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही सभी गतिविधियां अपने देखरेख में ही करवाएं। आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा।
लव- घर में व्यवस्थित तथा अनुशासित माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर घर की व्यवस्था को खराब कर सकते हैं। इस बात का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य- नजला, जुकाम की स्थिति रहेगी। मौजूदा मौसम से बचाव करें। आयुर्वेद का इस्तेमाल लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात से सुकून मिलेगा। बैंकिंग और निवेश जैसे आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। समय कुछ अच्छी उपलब्धियां देने वाला रहेगा। इसका भरपूर सदुपयोग करें। छोटी-मोटी नेगेटिव बातों को नजरअंदाज करें, क्योंकि भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। समय थोड़ा सावधानी से बीताएं। हर काम गंभीरता से करें।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय बहुत अनुकूल है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में महत्वपूर्ण और बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में साथियों के बीच चल रही राजनीति से परेशान हो सकते हैं।
लव- परिवार वालों के साथ बातचीत होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- पॉजिटिव लोगों के साथ रहने से आपको मानसिक सुकून और राहत मिलेगी। मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – समय अनुकूल है। राजनीतिक और सामाजिक कामों में आपका रुझान बढ़ेगा। पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट्स से आपको अच्छे मौके मिलेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। व्हीकल खरीदने के लिए अच्छा समय है। स्टूडेंट्स को इस समय पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इससे आपके गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। जिससे कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। बातचीत करते समय मान-सम्मान का ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपका नजरिया फायदा दिलवाने वाला रहेगा। स्टाफ और कर्मचारियों से भी मदद मिलेगी। इस समय बिजनेस में उधार लेनदेन बिल्कुल न करें। माल की क्वालिटी को भी बेहतर बनाएं।
लव- कोई भी खास फैसला लेने में जीवनसाथी और परिवार वालों की सलाह फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- खानपान और रूटीन में बिल्कुल लापरवाही न करें। मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – इस समय वित्तीय मामलों में ज्यादा ध्यान दें। आपकी कोई योजना साकार होगी। रुके कामों में तेजी आएगी। अपनी काबिलियत से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मनोरंजन का प्लान भी बनेंगे। कई बार जल्दबाजी और अति उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आवेश और गुस्से पर काबू रखें। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य पर पूरी नजर रखें। फालतू कामों से दूरी रखें।
व्यवसाय- नए संपर्क बनेंगे जो आने वाले दिनों में फायदेमंद होंगे। काम की क्वालिटी अच्छी रखने की जरूरत है। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा से घर परिवार में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
लव- घर का माहौल अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया और लव लाइफ से इस समय किनारा कर ले तो बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के कारण एलर्जी और खांसी जुखाम हावी हो सकते हैं। दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में बीतेगा। घर के बदलाव संबंधी योजनाओं पर काम हो सकता है। प्रॉपर्टी या किसी काम के लिए लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो समस्या सुलझ सकती है। किसी संबंधी के साथ निजी मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है। जरा सी सावधानी और समझदारी से परिस्थितियां संभल जाएंगी। युवा लोग भविष्य को लेकर तनाव में रहेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। किसी भी फोन, ईमेल को नजरअंदाज न करें। बहुत अच्छा ऑर्डर या एग्रीमेंट हो सकता है। फाइनेंस संबंधी काम सावधानी से करें।
लव- वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। गले में एलर्जी और खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। अपना उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

Categories
Top News Dharam/Vastu State News

27 अप्रैल 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

मेष राशि (Aries)
आज सेहत में उतार चढ़ाव आ सकते हैं, मन में कुछ उधेड़बुन चलेगी, मेडीटेशन से क्लैरिटी मिलेगी. काम से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, तेज़ी से अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे. पर्सनल लाइफ में किसी बात का बुरा लग सकता है, ज्यादा नेगेटिव ना सोचें, समय के साथ परिस्थिति में भी परिवर्तन होगा.

वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए काफी अहम है, जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, एनालिटिकल पावर स्ट्रॉन्ग रहेगी, सेहत भी अच्छी रहेगी. जल्द ही धन लाभ होगा और काम में ग्रोथ मिलेगी, परिवार में सेलिब्रेशन होगा. पर्सनल लाइफ में थोड़ा ध्यान दें, किसी के बहकावे में ना आएं.

मिथुन राशि (Gemini)
आज आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है, मल्टिपल थॉट्स से स्ट्रेस हो सकता है. मेडीटेशन ज़रूर करें. कोई भी निर्णय हड़बड़ी में ना लें. वर्कप्लेस पर पूरी एनर्जी से काम पूरे करेंगे पर याद रहे, जल्दबाज़ी में कोई गलती ना कर बैठें. पर्सनल लाइफ में बच्चों से अनबन हो सकती है, सोच को सकारात्मक रखें.

कर्क राशि (Cancer)
आज सेहत में सुधार आएगा, माइंड में प्रोडक्टिव थॉट्स आएंगे. आज आप एनर्जी से भरे रहेंगे. काम में सफलता मिलेगी, शिव जी की आराधना से विशेष लाभ मिलेगा, आज मैनेजर लेवल के लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा. पर्सनल लाइफ में बिज़ी रहेंगे, बहुत सी जिम्मेदारियां हैंडल करनी होंगी.

सिंह राशि (Leo)
आज आप काफी एनर्जेटिक फील करेंगे, मनी माइंडेड थॉट्स मन में चलेंगे. वर्कप्लेस पर शांति से लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे, लाल फलों का सेवन करें. आज आपकी इंट्यूशनल पावर स्ट्रॉन्ग रहेगी. पर्सनल लाइफ में पार्टनर के साथ मन मुटाव को अवॉइड करें, नज़र दोष का उपाय करें.

कन्या राशि (Virgo)
आज आप बहुत स्ट्रॉन्ग और अथॉरिटेटिव फील करेंगे, परंतु बेवजह का रिस्क ना लें. अगर ट्रैवल कर रहे हैं तो सेफ्टी का विशेष ध्यान रखें. काम से जुड़ी यात्रा करेंगे, जो आगे चलकर लाभकारी साबित होगी. पर्सनल लाइफ में किसी महिला से गुड न्यूज़ मिलेगी. मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा.

तुला राशि (Libra)
आज सेहत का ध्यान रखें, सीढ़िया उतरते चढ़ते समय सावधान रहें. आज स्टूडेंट्स को परीक्षा का परिणाम मिल सकता है, मेहनत का फल जरूर मिलेगा, ईश्वर पर पूरा भरोसा रखें. पर्सनल लाइफ में एफर्ट्स डालने की आवश्यकता है, पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, किसी महिला से इमोशनल और फाइनेंशियल सपोर्ट मिलेगा. आज काम से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, सफलता मिलेगी. विस्डम का पूर्ण प्रयोग करें. पर्सनल लाइफ में स्ट्रेस हो सकता है, घर में हनुमान चालीसा का पाठ करें, बेहतर महसूस करेंगे.

धनु (Sagittarius)
आज पार्टनर के साथ मन मुटाव हो सकता है, सतर्क रहें. किसी बात की चिंता सताएगी, मेडीटेशन ज़रूर करें. वर्कप्लेस पर धन लाभ के योग बन रहे हैं, डिवाइन ब्लेसिंग्स की मदद से आने वाले समय में फाइनेंशियल स्टेबिलिटी मिलेगी. आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें और आने वाले चैलेंजेस का डटकर सामना करें.

मकर (Capricorn)
आज आलस का त्याग करें, अपनी हेल्थ पर ध्यान दें और स्लीपिंग पैटर्न को सुधारें. धन लाभ होगा, चैरिटी करने से किस्मत चमकेगी. आपकी एनालिटिकल पावर भी स्ट्रॉन्ग रहेगी. अपने रिलेशनशिप पर ध्यान दें, नज़र दोष का उपाय ज़रूर करें. आज किसी बहस को बढ़ावा ना दें.

कुंभ (Aquarius)
आज सेहत बहुत अच्छी रहेगी, काफी स्ट्रॉन्ग और फिट रहेंगे. महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज किसी और व्यक्ति से ईर्ष्या ना करें, अपनी उपलब्धियों की वैल्यू समझें. पर्सनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे, घूमने फिरने का भी प्लान बन सकता है. सूर्य भगवान की आराधना लाभकारी साबित होगी.

मीन (Pisces)
आज अपनी हेल्थ का ध्यान रखें, लापरवाही ना करें, अपने शुभचिंतकों की सलाह पर ध्यान दें. आज मेहनत का फल मिलेगा, व्यर्थ की चिंता ना करें. पर्सनल लाइफ में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है. अपनी इंट्यूशनल पावर पर भरोसा रखें. आज डिवाइन ब्लेसिंग्स की मदद से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं.

Categories
Top News Dharam/Vastu

मिथुन राशि वालों की होगी तरक्की, सिंह राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान

26 अप्रैल 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

मेष – आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में कोई बड़ा उछाल लेकर आने वाला है। यदि आप अपने बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से दूर होगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आप किसी काम को बहुत ही सोच विचारकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

वृष – आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको भागदौड़ करनी होगी, लेकिन आप शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर आज कहासुनी होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना लेन देन समय रहते चुकता होगा। आप व्यवसाय में अपनी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आज प्रसन्न रहेंगे। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई बड़ा पद मिल सकता है, जो आपको खुशी देगा।

चंबा मेडिकल कॉलेज खेल स्पर्धा, बैच 2017 ने जीता फुटबॉल का फाइनल 

मिथुन – आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप अपने धन को सही दिशा में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आप उससे भविष्य में अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका किसी मित्र से यदि लंबे समय से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। जीवनसाथी को आप लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क – आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप कार्यक्षेत्र की किसी बात को लेकर बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें, नहीं तो आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है। माता जी को आज आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मिल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा और संबंधों में मजबूती आएगी। आपको कोई काम किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर करना बेहतर रहेगा, तभी वह पूरा हो सकेगा।

सिंह – आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं लें, नहीं तो आप कहीं गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या – आज यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है और यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपके कामों पर असर पड़ सकता है। माताजी से आपका कोई वाद विवाद पनप सकता है, जिसमें आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

हिमाचल: डंडे से मौत के घाट उतारी पत्नी, बगीचे में फेंका शव-दो माह बाद खुलासा

 

तुला – आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको उन मार्ग को पकड़कर चलना बेहतर रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। संतान से आज आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप कोई नए काम की शुरुआत आज करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान रहने वाला है।आप अपनी सोच को अच्छे कामों में लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर फोकस बनाएं रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप अपने रुके हुए कामों को भी पूरा करने की सुधबुध लेंगे, जिन्हें समय रहते पूरा भी करेंगे।

धनु – आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है और उनके कार्य को लेकर उनकी सराहना होगी। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माताजी से आपको बातचीत करते समय बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। आपके घर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आज आपको संतान के करियर में आ रही समस्याओं का समाधान करना होगा।

मकर – आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको अपनी आय को बढ़ाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आपको उससे लाभ प्राप्त होंगे और आप इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी को पार्टनर बनाना पड़े, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। संतान के करियर में तरक्की देकर आपको खुशी होगी, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी को लेकर घर से दूर जा सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं, जहां बहुत ही तोलमोल कर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई बात किसी को बुरी लगती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। यदि वह आपसे नाराज हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।

चंबा मेडिकल कॉलेज खेल स्पर्धा, बैच 2017 ने जीता फुटबॉल का फाइनल 

मीन – आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आने वाला है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके कुछ बनते हुए काम लटक सकते हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो बिल्कुल ना ले, क्योंकि आपको उसे उतार पाने मे मुश्किल होगी। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आपका मन दुखी रहेगा, लेकिन रुकी हुई योजनाओं को गति मिलने से आज आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

25 अप्रैल 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – मेहनत से काम पूरे होंगे। पुरानी परेशानियां किसी अनुभवी की मदद से सुलझेंगी। इससे राहत मिलने के योग हैं। बुजुर्गों और साथियों से मदद मिलेगी। फाइनेंस के कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। पैसों का निवेश न करें। पैसा वापस मिलना मुश्किल होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी लापरवाही नौकरी और बिजनेस की व्यवस्था बिगाड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से मदद मिलेगी।
लव- घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर ही रहें।
स्वास्थ्य- आपकी गड़बड़ मानसिक स्थिति का नकारात्मक असर आपके काम पर पड़ सकता है। प्राणायाम करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

बिलासपुर : गहरी खाई में गिरी कार, बेटे की गई जान-पिता गंभीर घायल

वृष – लोगों से मुलाकात होगी। किसी विशेष मुद्दे पर फायदेमंद विचार-विमर्श होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय लगाने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परिवार वालों के साथ थोड़ा समय जरूर बीताएं। आपकी मदद से परिवार वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रॉपर्टी बेचने से जुड़ी योजना पर बहुत ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस के मामलों में बाहरी लोगों का दखल न होने दें। आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। फाइनेंस संबंधी काम स्थगित रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम करने के तरीको में बदलाव करना चाहिए।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- कमजोरी रहेगी और बदन दर्द हो सकता है। लगातार बिजनेस और योगा जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – घर में मेहमान आ सकते हैं। इससे आपके रूटीन में बदलाव होगा। अपनी इच्छा के मुताबिक दिन भी बीतेगा। महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा बढ़ेगा। लोगों की बुराई करने से बचें, वरना आपकी इमेज भी बिगड़ सकती है। आर्थिक मामलों में भी सावधान रहें। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपको मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। थोड़ा संघर्ष जरूर हो सकता है। ऑफिस मे अधिकारियों और साथियों से तालमेल बनाकर रखें।
लव- परिवार का माहौल व्यवस्थित रखने में आपसी सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा थकान होने से कमजोरी और सिरदर्द रह सकता है। उचित आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशनुमा माहौल बनेगा। निजी काम रुका हुआ है तो पूरा होने की संभावना है। साथ ही कुछ लोगों से आपको फायदा मिलने की उम्मीद है। अपरिचित लोगों को जल्दी ही अपने बारे में विशेष जानकारी नहीं दें। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात का असर आपके काम पर पड़ सकता है। किराएदारी मामलों में विवाद की स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में आपको कोशिश से उपलब्धि मिल सकती है। मेहनत और योग्यता से अपने काम अच्छे से कर पाएंगे। कमीशन और बीमा संबंधी कामों में अचानक सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रखें। घर के मामलों में बाहरी लोगों का दखल न होने दें।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। अपना ध्यान रखें और तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

सिरमौर में पुल धराशाही, खड्ड में गिरा ट्राला – चालक घायल 

सिंह – फाइनेंस संबंधी मामलों में मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। कोई पेमेंट रूका है तो उसे पाने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें सफलता मिलने के योग हैं। भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने काम पूरे करें। इससे आप अच्छे फैसले ले पाएंगे। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में किसी गैर कानूनी काम में न उलझें। फालतू विवाद या नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, क्योंकि इससे संबंध खराब होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- आपको मेहनत और काबिलियत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। फोन या ऑनलाइन कामों के जरीये बिजनेस की व्यवस्था अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और आपसी प्रेम बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों में लापरवाही बिल्कुल न करें। सावधानी रखेंगे तो आप सेहतमंद रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – आज अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। कभी-कभी थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए यह समय बहुत ही उचित है। काफी समय से कोई अटका हुआ कार्य आज हल हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ भी जरूर व्यतीत करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में अधिक ध्यान ना दें इसकी वजह से उनके करियर संबंधी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेगी। यह समय बहुत ही सावधानी बरतने का है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। अन्यथा छोटी सी गलतफहमी से संबंधों में दरार आ सकती हैं। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है।
लव- परिवार जनों के साथ कुछ मनोरंजन, डिनर आदि जैसे प्रोग्राम बनाएं। इससे आपसी नज़दीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- साफ-सफाई का उचित ध्यान रखें। यूरिन संबंधी इंस्पेक्शन अथवा सूजन जैसी कोई परेशानी की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता कम होने से मानसिक सुकून मिलेगा और आपका अपने व्यक्तित्व को निखारने के प्रति विशेष ध्यान रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने की बाद लाभदायक योजनाएं भी बनेगी। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। धन संबंधी मामलों में किसी तरह का भी समझौता ना करें। हालांकि कुछ ना कुछ खर्चे तो बने ही रहेंगे। अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखने में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- वर्तमान समय में व्यवसाय को लेकर बेहतर होने की उम्मीद है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति फाइनेंस संबंधी कार्य अथवा कोई भी फाइल बात करते समय बहुत ही ध्यान रखें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुख शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

हिमाचल में ऐसे कैसे हो पाएंगी सरकारी भर्तियां, सरकार के सामने बड़ी चुनौती

वृश्चिक – ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। कार्य समय अनुसार बनते जाएंगे, लेकिन मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसकी फलीभूत होने का समय आ गया है। कोई भी नई योजना बनाने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है, इसलिए वर्तमान में ही अपना ध्यान रखें। भावनाओं में आकर आप कोई गलत कदम उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि दिल की बजाय दिमाग से निर्णय ले। अपने महत्वपूर्ण वस्तुओं की देखभाल स्वयं करें।
व्यवसाय- इस समय मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाने का अनुकूल समय है। पार्टनरशिप संबंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए पहले उस पर और अधिक जानकारी हासिल करें। टैक्स, लोन आदि से संबंधित पेपर्स सुव्यवस्थित रखें।
लव- पति-पत्नी नकारात्मक परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। जिसका मुख्य कारण मौसम के प्रतिकूल आहार और दिनचर्या रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

धनु – कोई विवादित मामला चल रहा है तो उसके हल होने की उचित संभावना है। जिससे मन में संतोष व्याप्त रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है। घर अथवा वाहन को लेकर कोई बड़ा खर्चा सामने आएगा। अनावश्यक गतिविधियों में ही दिन का अधिकतम समय व्यतीत हो जाएगा। जिसकी वजह से अपने और अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र को भी पैसा उधार देना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए अनुबंध हासिल होंगे। अन्य कई योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा। युवा वर्ग अपने करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें। अपनी कार्यप्रणाली सीक्रेट रखें। नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका का आपसी सामंजस्य तथा भावनात्मक लगाव मजबूत रहेगा।
स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में अपनी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। तनाव की वजह से सिर दर्द की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक-1

मकर – लेन-देन संबंधी कोई भी खास निर्णय लेने के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी। तथा एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। अवांछित लोगों के साथ मेल मुलाकात रखना आपकी मानहानि का कारण बनेगा तथा समय भी बर्बाद होगा। कोई व्यक्ति आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। इसलिए किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी काम करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। इससे आपको सुविधा रहेगी। कर्मचारी तथा स्टाफ पूरे मनोयोग से कार्य को गति देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, और व्यवसायिक जानकारियों का आदान-प्रदान भी रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी तथा पारिवारिक मामलों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और धूप से अपना बचाव रखें। एलर्जी अथवा त्वचा संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पैतृक संपत्ति या किसी भी प्रकार का विवाद आज किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो आज वापसी भी संभव है। किसी खास इंस्टिट्यूट में एडमिशन के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की बुरी आदत अथवा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। वरना इस वजह से आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दे, आपको कोई समाधान भी मिल सकता है। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। ऑफिस में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।
लव- घर में सुखद माहौल बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका को भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – आज दिन का अधिकतम समय हास-परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी। तथा कुछ खास विषयों पर चर्चा भी होगी। किसी वजह से तनाव रहेगा। इस समय कोई भी निर्णय ना ले, क्योंकि आप अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त नहीं हो पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने की बजाय काम को स्थगित ठीक करना उचित है।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आपकी लापरवाही अथवा गलती की वजह से कोई बड़ा ऑर्डर या डील हाथ से निकल सकती है। कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से कार्यप्रणाली में गति आएगी।
लव- परिवार में किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से पेट खराब और एसिडिटी की समस्या रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना दिक्कतों को बढ़ा सकता है
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

चिंतन शिविर के बहाने अनुराग और विक्रमादित्य के दो-दो हाथ, खेला टेबल टेनिस

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

24 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – परिवार और समाज के जरूरी काम होंगे। अपने से जुड़े लोगों से फोन पर बात हो सकती है। इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। रूटीन में सुधार करने की जरूरत है। व्यवस्थित रहेंगे तो काम समय पर पूरे हो जाएंगे। बुरी खबर मिल सकती है। इससे तनाव बढ़ सकता है। मनोबल न गिरने दें। आध्यात्मिक कामों में समय बीताने से मानसिक सुकून मिलेगा। ससुराल से संबंध अच्छे रहेंगे।

व्यवसाय- बिजनेस में मार्केटिंग की गतिविधियों पर ध्यान दें। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपको मदद मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति या पैसा बढ़ने की संभावना है। अधिकारियों से मदद मिलेगी।
लव- परिवार वालों की मदद और सानिध्य से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- सिरदर्द, तनाव जैसी समस्याओं से परेशानी हो सकती है। योगा पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

केदारनाथ धाम : हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से अधिकारी की गई जान

वृष – पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़ा काम सुलझ सकता है। मांगलिक कामों की योजनाएं बनेंगी। संबंधों में मजबूती आएगी। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। बेवजह तनाव हो सकता है। आत्म मनन करें तो पाएंगे स्थिति गंभीर नहीं है। खर्च करते वक्त बजट का ध्यान रखें। किराएदार संबंधी मामलों में विवाद की स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में नए ऑफर मिलेंगे। थोड़े समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा। लोगों से मेलजोल बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में हर कामों पर नजर रखें।
लव- दांपत्य जीवन को संभालने की जिम्मेदारी आप पर रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- बदहजमी और गैस की समस्याएं परेशान करेंगी। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – असमंजस में अनुभवी लोगों की सलाह लें। इससे आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। परिवार के कामों में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में दिलचस्पी रखने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव होंगे। अपने कामों पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में दखल देने से आपके काम अधूरे रह जाएंगे। सरकारी कामों में लापरवाही न करें। समय के हिसाब से काम कर ले।
व्यवसाय- रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। महिलाएं अपने बिजनेस में खासतौर से सफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इससे काम और अच्छे से होगा।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह पर काम करने से किस्मत का साथ भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

धर्मशाला-जालंधर HRTC बस : जानें क्या है पूरा रूट और कितना लगेगा किराया

कर्क – योजना बनाकर तरीके से काम करने से आपको सफलता मिलेगी। आपका पूरा ध्यान अपने निजी और पारिवारिक कामों पर रहेगा। घर के बड़े लोगों से आशीर्वाद के तौर पर कुछ गिफ्ट मिल सकता है। आपके काम पर भरोसा रखकर कोई फैसला लें। बिना सोचे-समझे दूसरों पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नजदीकी लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
व्यवसाय- मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में आपका प्रभाव रहेगा। कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखने से काम पूरे होते जाएंगे। मार्केटिंग के कामों पर ध्यान दें।
लव- पुराने दोस्त के मिलने से यादें ताजा होंगी। घर के सदस्यों में अच्छा तालमेल रहेगा।
स्वास्थ्य- मौजूदा नकारात्मक माहौल से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने की पूरी कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –  प्रतिकूल परिस्थितियों में बदलाव होगा। थोड़ा समय परिवार वालों के साथ बीताने और बातचीत करने से किसी खास मुद्दे का समाधान निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के  बीच चल रहे विवाद किसी की मध्यस्थता से निपट सकते हैं। कई मामलों में धीरज रखना जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती है। कहीं भी निवेश न करें। ऑफिस का काम घर पर भी करने से चिड़चिड़ापन रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में रुकावटें अएंगी। तनाव न लें। अपने काम योजना बनाकर करते जाएं। जल्दी ही परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
लव- परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए मंजूरी मिलने के योग हैं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गले संबंधी किसी भी परेशानी को लापरवाही में ना लें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –  ये समय कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। ऐसा करने से उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से फायदेमंद मुलाकात रहेगी। विपरीत परिस्थिति में नकारात्मक विचार आएंगे। जल्दी ही इन पर काबू पा लेंगे। बड़े लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। लेनदेन में नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में आपके साथ धोखा हो सकता है। अपने निजी मामलों में किसी की दखलअंदाजी न होने दें। मीडिया और लोगों से जुड़े रहने से आपको फायदा होगा। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। लापरवाही से बचें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – सितारे अनुकूल रहेंगे। इसका भरपूर सदुपयोग करें। आसपास के हालात बदलेंगे। सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदी की योजना बनाने के लिए बेहतर समय है।  बड़े और प्रभावशाली लोगों के साथ विवाद में न उलझें। अपने कामों पर ध्यान दें। इंटरनेट के जरिए सबके कॉन्टैक्ट में रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। रूटीन व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- बिजनेस को लेकर की गई कोशिश में सफलता मिलेगी। निवेश और बैंकिंग के कामों में व्यस्तता रहेगी। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा।
लव- शादीशुदा लोगों में मधुरता और सामंजस्य रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामलों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत के लिए थोड़ा वक्त अकेले और आध्यात्मिक गतिविधियों में बीताएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक मामलों में थोड़ा समय बीताने से मानसिक सुकून मिलेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें। अपने स्वभाव में सौम्यता रखें। नजदीकी लोग आपके कामों में रुकावटें पैदा कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई से जुड़ी चिंता रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियां और परेशानियां रह सकती हैं। मेहनत से उनका हल निकाल लेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की डील हो सकती है। ऑफिस के काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- पति-पत्नी ध्यान रखें आपसी मनमुटाव का नकारात्मक असर परिवार पर न पड़े। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- कुछ लोगों के नकारात्मक कामों से तनाव हावी हो सकता है। जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – फोन कॉल या किसी दोस्त के जरीये विशेष जानकारी मिलेगी। जो कि फायदेमंद रहेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। इसकी कोशिश करते रहें। आप आत्मविश्वास और सूझबूझ से विपरीत परिस्थिति में समाधान निकाल लेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। इससे आपको काम करने में मदद मिलेगी। परिवार के मामलों में ज्यादा दखल और रोक-टोक से परिवार वालों की नाराजगी हो सकती है।
व्यवसाय- बहुत सावधानी रखने का समय है। नौकरी और बिजनेस में कर्मचारियों पर नजर रखें। लापरवाही से समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें। कोई काम गलत होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- परिवार वालों के आपसी सहयोग और सामंजस्य से घर का माहौल अच्छा रहेगा। लव अफेयर में समय खराब हो सकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव से कंधों में दर्द रहेगा। कसरत और योगा करें।
भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6

कोटला से दिल्ली HRTC बस सेवा तीन साल बाद फिर शुरू, जानें रूट और टाइमिंग

मकर – परेशानियां सुलझने से राहत मिलेगी। भविष्य के फैसले लेने की हिम्मत मिलेगी। कीमती चीज खरीद सकते हैं। नजदीकी लोगों से मेल-मुलाकात के मौके मिलेंगे।  सकारात्मक होकर परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। फालतू बातें दिमाग में रखने से फैसले गलत हो सकते हैं। बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल सावधानी से करें। संबंध खराब होने की आशंका है।
व्यवसाय- कारोबार में दिक्कतें रहेंगी। समस्या सुलझाने के लिए घर के बड़े और अनुभवी लोगों की मदद जरूर लें। इस समय कर्मचारियो और सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध खराब न करें।
लव- घर की व्यवस्था बेहतर रखने में परिवार वालों से पूरी मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा थकान और तनाव का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। मेडिटेशन जरूर करें। थोड़ा वक्त कुदरती माहौल में भी बीताएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – काबिलियत पर भरोसा रखकर आगे बढ़े। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में सहजता रहेगी। रूके काम पूरे होंगे। थोड़ा समय आराम करने और कलात्मक कामों में बीतेगा। नकारात्मक काम और विचारों को खुद पर हावी न होने दें। चचेरे भाइयों से संबंध अच्छे रखें। अनबन होने की आशंका है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन में समस्याएं सुलझाएं।
व्यवसाय- नया काम शुरू करते समय पूरी जानकारी हासिल करें। सूझबूझ और समझदारी से काम निपटाएं। इस समय मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने में ध्यान केंद्रित रखें। पब्लिक रिलेशन आपके बिजनेस में नए सोर्स बना सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस्ट्रीक चीजों से बचें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। फाइनेंस संबंधी कोई काम पूरा हो सकता है। व्यस्तता के कारण समय नहीं मिलेगा। बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान निकालें। महत्वपूर्ण चीजों को खुद ही संभालें।
व्यवसाय- इस समय फायदेमंद स्थिति रहेगी। मेहनत ज्यादा करें। अनुकूल नतीजे मिलेंगे। बिजनेस में सुधार या स्थान परिवर्तन करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध खराब होने से बचाएं।
लव- परिवार के सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनकी सेहत और परिवार का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और इन्फेक्शन होने जैसी स्थिति बन सकती है। इससे अपना बचाव करें। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

23 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – सकारात्मक लोगों के साथ रहें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी और बिजनेस के रुके कामों में तेजी आएगी। नए संपर्क बनाने से पहले लोगों को ठीक से समझना जरूरी है। स्वार्थी दोस्तों से दूरी रखें। उनकी गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती हैं। जिससे मायूसी रहेगी।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस की छोटी सी बात को गंभीरता से समझना जरूरी है। बिजनेस के कागज संभालकर रखें। किसी के भी हाथ में न दें।
लव- दांपत्य संबंधों में मजबूती रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- योगा और मेडिटेशन को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

शिमला : मुस्लिम भाईयों ने अदा की ‘ईद की नमाज’, भाईचारे का दिया संदेश

वृष – फोन या सोशल मीडिया से नई जानकारियां मिलेंगी। दोस्तों का साथ मिलने से हिम्मत बढ़ेगी। कीमती धातु खरीदने की योजना बनेगी। दिन सुखद रहेगा। दूसरों की मदद के साथ अपने निजी कामों पर भी ध्यान दें। गैर जरूरी खर्चे बढ़ने से दिक्कतें आ सकती हैं। अपना बजट बनाकर चलें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से स्थिति अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों के काम ज्यादा हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच तनाव का नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। अपोजिट जेंडर वाले से बातचीत करने में खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती हैं। घरेलू देसी इलाज से आप सेहतमंद रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

IIT Mandi में गैर शैक्षणिक पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन की तिथि बढ़ी

मिथुन – आपका शांति पूर्ण रवैया लक्ष्य पाने करने में मददगार रहेगा। बच्चे भी अनुशासित रहकर पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शॉपिंग में भी सुखद समय बीतेगा। सामाजिक और राजनीतिक कामों से दूरी रखें। इसमें समय खराब होने की संभावना ज्यादा है। मानहानि की स्थिति भी बन सकती है। पैसा उधार ना दें।
व्यवसाय- बिजनेस के कागज संभालकर रखें। प्रॉपर्टी के कामों में सावधान रहें। आप किसी लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। पार्टनरशिप का प्लान चल रहा है, तो उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
लव- परिवार में मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी तनाव आ सकता है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। थोड़ा वक्त खुद के लिए भी निकालें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन मिलेगा। आप सुकून महसूस करेंगे। आपकी सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। इससे चिंता दूर होगी। कामकाज और परिवार में तालमेल बनाकर रखना आपके लिए चुनौती भरा रहेगा। नजदीकी दोस्तों और के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। किसी रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में उसकी मदद करें।
व्यवसाय- बिजनेस का कोई भी फैसला अपने दम पर करें। बिजनेस में आपसी मतभेद हो सकता है। व्यवहार में पारदर्शिता रखें। इससे संबंध फिर अच्छे होंगे। स्थान परिवर्तन या अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे पर भरोसा करें। इससे नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन और कफ की शिकायत हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन ज्यादा करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

सीएम सुक्खू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की, इन मुद्दों पर चर्चा

सिंह – थोड़ा समय धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में बीताने से सुकून मिलेगा। ज्यादातर काम योजना बनाकर करेंगे तो पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित खरीदी-बिक्री हो सकती है। लापरवाही से बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कागजी काम सावधानी से करें। बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय लगाना ठीक नहीं है। फायदा नहीं मिल पाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस में अपने कामों को योजना बनाकर करने की कोशिश करें। मंदी की स्थिति भी रहेगी। किसी कर्मचारी की मीठी बातों में न आकर अपनी काबिलियत पर ही भरोसा करें।
लव- घर-परिवार और कारोबार में बेहतर तालमेल रहेगा। आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव का बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है। काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – किसी खास काम की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। लोगों की परवाह न कर के अपने कामों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में मांगलिक आयोजन की योजना पर विचार होगा। नकारात्मक लोगों के संपर्क में न रहें। उनकी वजह से मानहानि की आशंका है। कमियों से सीखकर आगे बढ़ने का समय है। बुजुर्गों की सलाह को अनदेखा न करें।
व्यवसाय- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ हालातों को अपने मुताबिक बना लेंगे। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी खुश रहेंगे।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ थोड़ा वक्त जरूर बीताएं। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और नसों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। समय-समय पर आराम भी करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। किसी भी परिस्थिति में आप सामंजस्य बना लेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी। स्प्रिचुअल गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले को शांति और गंभीरता से सुलझाएं। जल्दबाजी और भावुकता में गलत फैसले होने की आशंका है। स्थान परिवर्तन के लिए समय अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में नई गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों के साथ अच्छा तालमेल रखना जरूरी है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। स्टाफ पर भरोसा रखने से उनके काम करने की ताकत बढ़ सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। करीबी दोस्तों के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- सेहतमंद रहने के लिए रूटीन व्यवस्थित रखना जरूरी है। थोड़ा समय प्रकृति के साथ भी बीताएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

हिमाचल में आज भी दो कोरोना संक्रमित की गई जान, 103 नए केस

वृश्चिक – सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी। लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक योजनाएं भी आसानी से पूरी होंगी । परेशानी में हिम्मत हारने की बजाय उसका समाधान ढूंढे। अपने निजी मामलों में किसी का दखल न होने दें। नजदीकी इंसान आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। ईगो न आने दें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा मिलेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। कॉम्पिटीटर आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। सावधान रहें।
लव- पारिवारिक सुख शांति तथा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक की मुलाकात होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। वायु विकार व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं, आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान की व्यवस्थित गतिविधियों से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपके देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका भी ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती हैं।
व्यवसाय- पार्टनरशिप करने की योजना है तो उसे तुरंत क्रियान्वित करना उचित रहेगा। निवेश या लेनदेन करने से पहले सोच-विचार करें। आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। और संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और चिड़चिड़ापन की वजह से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – परिवार में आपसी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर हो जाएंगे। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से धन संबंधी परेशानी भी हल हो जाएगी। बच्चों की परेशानियों के समाधान मैं उनका सहयोग करें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। कोई दुखद समाचार मिलने पर अपना मनोबल बनाकर रखें। बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने की कोई योजना बन सकती है। पूरे मन से उस पर काम करें। इसका फायदा भविष्य में मिल सकता है। बिजनेस में साथियों की मदद से आपके काम पूरे होंगे।
लव- पति-पत्नी आपसी झगड़े से बचें। घर में क्लेश बढ़ सकता है। व्यवस्था भी बिगड़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों के कारण तनाव रहेगा। शारीरिक क्षमता में कमी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – परिवार के किसी बड़े और समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। जो फायदेमंद रहेगी। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए थोड़ा समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। युवाओं को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी खास काम की प्लानिंग है तो उस पर तुरंत काम भी करें। ज्यादा सोच-विचार से समय निकल सकता है। खर्चे ज्यादा रहेंगे। इनकम सोर्स बन सकते हैं। चिंता न करें।
व्यवसाय- आपकी योजनाएं और काम करने की ताकत बिजनेस को गति देगी। मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें। अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने के लिए अच्छा समय है।
लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी की मदद घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा रखेगी।
स्वास्थ्य- स्वभाव में तनाव और चिड़चिड़ापन रह सकता है। मेडिटेशन और योगा पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई परेशानी है तो आपसी बातचीत या तालमेल से समस्या सुलझ सकती है। नजदीकी संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर होंगे। किसी योजना पर काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकरी हासिल करना जरूरी है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बाहरी लोगों का दखल परिवार में न होने दें।
व्यवसाय- कारोबार में मेहनत से अच्छी व्यवस्था रहेगी। किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान होने की आशंका है। बेहतर होगा सभी काम अपनी निगरानी में करवाएं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का रूटीन ठीक रहेगा।
लव- परिवार का माहौल सुखद और अनुशासन भरा रहेगा। विवाहित जीवन और प्रेम संबंध दोनों में ही गलतफहमियां न आने दें।
स्वास्थ्य- अपनी ताकत से ज्यादा काम करने से सेहत खराब हो सकती है। आराम के लिए थोड़ा समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें