Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : बर्फबारी से 387 सड़कें और 4 NH बंद, 895 विद्युत ट्रांसफार्मर भी प्रभावित

लाहौल स्पीति में सबसे अधिक 288 मार्गों पर थमे पहिए
शिमला। हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों में तीन दिन से बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। पहाड़ों की रानी शिमला और कांगड़ा में सोमवार रात को हुई बारिश के बाद तेज हवाएं चलीं।
बजट सत्र : बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट
वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से 387 सड़कें और 4 नेशनल हाईवे (NH) बंद हैं। लाहौल स्पीति में सबसे अधिक 288 सड़कों और दो एनएच बंद ठप हैं। चंबा जिला में 77, कुल्लू में 12 सड़कें और दो नेशनल हाईवे बंद हैं। इसके अलावा बर्फबारी से 895 विद्युत ट्रांसफार्मर और 17 जल परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और मंडी के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई है। इसमें कुल्लू में सर्वाधिक 30 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि कुकुमसेरी में 15 सेंटीमीटर और केलांग में 18 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।
उन्होंने कहा कि आज यानी बुधवार को भी कुछ एक स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 22 फरवरी यानी कल से मौसम साफ रहने की संभावना है। 25 फरवरी तक मौसम साफ बना रहा सकता है,  26 फरवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
मंडी : चंडीगढ़-मनाली NH पर आवाजाही शुरू, 6 मील के पास लैंडस्लाइड से था बंद

हिमाचल : पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मानदेय, मनरेगा दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी
हिमाचल बजट सत्र : सुक्खू सरकार के कार्यकाल में अब तक 3159 को मिली सरकारी नौकरी 

हिमाचल बजट : 6 हजार नर्सरी टीचर की होगी भर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा मौका

दुनिया को अलविदा कह गया देश सेवा में जुटा कांगड़ा का जवान हैप्पी, सीएम ने जताया दुख 

10 माह में 9 करोड़ से अधिक बोतल शराब गटक गए हिमाचली-मिल्क सेस से अच्छी कमाई

हिमाचल बजट : वन रक्षकों के 100 पद भरने का ऐलान, विधवाओं के बच्चों को फ्री शिक्षा

SMC शिक्षकों की दो टूक, नियमित करने का करो ऐलान, तभी स्कूलों का करेंगे रुख

हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

ऊना : नियमित आधार पर भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 160 पद 

हिमाचल बजट : ‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
शादी सहित अन्य समारोह के लिए डिपुओं से खरीद सकेंगे सरसों तेल और रिफाइंड

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी
हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

SMC, IT टीचर, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर सहित इनका मानदेय बढ़ा
विक्रमादित्य को उदयपुर फैमिली कोर्ट से झटका : पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख
कर्मचारियों और पेंशनरों को DA का ऐलान, एरियर पर भी बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

गंभीर घायल को पीजीआई किया रेफर

 

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में अंब के पास बड़ूही में हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में एक की मौत हुई है और 6 लोग घायल हैं। घायलों में एक गंभीर जख्मी है। घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में तीन कांगड़ा निवासी घायल हुए हैं।

धर्मशाला: थार में ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने दबोचा-6 पेटी बरामद

हादसे में बस कंडक्टर विरेंद्र पुत्र सुखराम निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा की मौत हुई है। संगीता चौहान(33) पत्नी चंदन चौहान निवासी वार्ड नंबर तीन पपरोला कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उनके पति चंदन चौहान पुत्र जीवन दास (35) और बेटी सानिया चौहान(डेढ़ साल) भी घायल हुए हैं।

इसके अलावा रेखा देवी(38) पत्नी तिलक राज निवासी बड़ूही सब तहसील जोल ऊना, नितिन पुत्र तिलक राज निवासी बड़ूही सब तहसील जोल ऊना और भूपिंद्र सिंह (45) पुत्र सतविंद्र निवासी तहसील बेरी हरियाणा भी घायल हुए हैं। पांच घायलों को ऊना अस्पताल भर्ती करवाया है।

जसूर-जवाली रोड पर सफर कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पड़े न महंगा

बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड में अनियंत्रित होकर बस पहले सफेदे के पेड़ से टकराई फिर सड़क किनारे बने टीन के शेड और ईंट के ढेर को टक्कर मारते पास ही घर की दीवार से जा टकराई। घर में तीन प्रवासी लोग रहते हैं। बस में 15 से 20 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ती पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

हिमाचल में सुबह सवेरे बड़ा हादसा, बेकाबू हुई बस, एक की गई जान

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में सुबह सवेरे बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत हुई है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बता दें कि हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो की बस बल्लभगढ़ से बैजनाथ रूट पर जा रही थी। अंब के पास बड़ूही में आज सुबह चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर एनएच किनारे घर के पास ईंट के ढेर और टीन के शेड से जा टकराई।

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

हादसे में एक की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हैं। हादसे में परिचालक विरेंद्र की मौत हो गई है। जोकि रेवाड़ी क्षेत्र के निवासी थे। चालक को भी गंभीर चोट आई है। हादसा सुबह करीब पौने चार बजे हुआ बताया जा रहा है। हादसे का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें