Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

गंभीर घायल को पीजीआई किया रेफर

 

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में अंब के पास बड़ूही में हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में एक की मौत हुई है और 6 लोग घायल हैं। घायलों में एक गंभीर जख्मी है। घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में तीन कांगड़ा निवासी घायल हुए हैं।

धर्मशाला: थार में ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने दबोचा-6 पेटी बरामद

हादसे में बस कंडक्टर विरेंद्र पुत्र सुखराम निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा की मौत हुई है। संगीता चौहान(33) पत्नी चंदन चौहान निवासी वार्ड नंबर तीन पपरोला कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उनके पति चंदन चौहान पुत्र जीवन दास (35) और बेटी सानिया चौहान(डेढ़ साल) भी घायल हुए हैं।

इसके अलावा रेखा देवी(38) पत्नी तिलक राज निवासी बड़ूही सब तहसील जोल ऊना, नितिन पुत्र तिलक राज निवासी बड़ूही सब तहसील जोल ऊना और भूपिंद्र सिंह (45) पुत्र सतविंद्र निवासी तहसील बेरी हरियाणा भी घायल हुए हैं। पांच घायलों को ऊना अस्पताल भर्ती करवाया है।

जसूर-जवाली रोड पर सफर कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पड़े न महंगा

बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड में अनियंत्रित होकर बस पहले सफेदे के पेड़ से टकराई फिर सड़क किनारे बने टीन के शेड और ईंट के ढेर को टक्कर मारते पास ही घर की दीवार से जा टकराई। घर में तीन प्रवासी लोग रहते हैं। बस में 15 से 20 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ती पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

हिमाचल में सुबह सवेरे बड़ा हादसा, बेकाबू हुई बस, एक की गई जान

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में सुबह सवेरे बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत हुई है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बता दें कि हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो की बस बल्लभगढ़ से बैजनाथ रूट पर जा रही थी। अंब के पास बड़ूही में आज सुबह चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर एनएच किनारे घर के पास ईंट के ढेर और टीन के शेड से जा टकराई।

ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

हादसे में एक की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हैं। हादसे में परिचालक विरेंद्र की मौत हो गई है। जोकि रेवाड़ी क्षेत्र के निवासी थे। चालक को भी गंभीर चोट आई है। हादसा सुबह करीब पौने चार बजे हुआ बताया जा रहा है। हादसे का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें