Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ भाजपा का हस्ताक्षर अभियान-दी चेतावनी

भाजपा ने शिमला के संजौली में चलाया अभियान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान प्रदेश भर में छेड़ा है। इस कड़ी में शिमला भाजपा मंडल ने संजौली में हस्ताक्षर अभियान चलाया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार को डिनोटिफाई व अन्य मुद्दों पर घेरा है।

भाजपा का आरोप है कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है 620 से अधिक कार्यालय डिनोटिफाई कर दिए हैं, जिससे जनता परेशान हो रही है और लोगों के अनेकों कार्य रुके पड़े हैं।

‘पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी पहाड़ के नहीं आती काम’ बदलनी होगी धारणा

भाजपा के कोषाध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि शिमला में जगह जगह पर लोगों के आग्रह पर ही कार्यालय खोले गए थे जिससे लोगों को सुविधा होती परंतु सरकार ने इन्हें डिनोटिफाई कर दिया है। वहीं, शिमला के भीतर ही स्मार्ट सिटी व अन्य विकास कार्य भी लंबित पड़े हैं और प्रभावित हो रहे हैं।

शिमला: ATM चोरी कर उड़ाए 2 लाख 40 हजार रुपए-आरोपी की हुई पहचान

उन्होंने बताया कि भाजपा इस मुद्दे पर अब शांत नहीं रहने वाली है और आने वाले समय में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस अभियान में शामिल होकर विरोध करेंगे ।

मंडी शहर में ‘व्योमनेत्र’, 250 कैमरे रखेंगे नजर-ड्रोन से भी जोड़ा जाएगा

उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है बिना सोचे समझे भाजपा सरकार द्वारा खोले गए कार्यालयों को डिनोटिफाई करने का काम कर रही है। संजय सूद ने कहा कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम कर रही है।

हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद सुलझा, ऑपरेटर्स व प्रबंधन में बनी सहमति

उन्होंने बताया कि भाजपा ने इसे लेकर प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया है और यह अभियान 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। उसके पश्चात हस्ताक्षर के साथ एक ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ हिमाचल भाजपा का बड़ा फैसला, कार्यसमिति में हुआ तय

कल से शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान, 25 तक चलेगा

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार के मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ भाजपा मुखर है। भाजपा ने विरोध को लेकर आगामी रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा ने 15 से 25 फरवरी तक मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 25 फरवरी से 5 मार्च तक केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के बड़े नेताओं का जिला प्रवास रहेगा। वह जिला केंद्रों पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रोष रैलियों में भाग लेंगे।

बर्फबारी के बाद आफत: हिमाचल में 153 सड़कें नहीं हो पाईं बहाल-लाखों की चपत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 620 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद कर जनता को भारी असुविधा पहुंचाने का कार्य किया है, उसका भाजपा विरोध करती है और कड़ी निंदा करती है।

नूरपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर विशेष अभियान चलाएगा प्रशासन

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल और भाजपा कार्यसमिति में यह तय हुआ कि भाजपा मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमानों का जवाब देगी। इसको लेकर प्रत्येक मंडल में बैनर लगाकर भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। हर चौक पर कुर्सी, माइक और बैनर लगाकर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। इस अभियान के प्रदेश संयोजक भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं श्री नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा रहेंगे।

नूरपुर अस्पताल में वर्षों से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाएं परेशान

उन्होंने बताया कि 15 से 25 फरवरी तक भाजपा मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। जिला स्तर पर भाजपा आम जनता के साथ घर-घर जाकर भी हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम को चलाया जाएगा। जनता में इसको लेकर काफी रोष है और इससे कह कर जगह जगह पर एसडीएम या जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा जाएगा।

 

इसके उपरांत 25 फरवरी से 5 मार्च तक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, विधायक और केंद्रीय मंत्रियों का प्रवास जिला स्तर पर रहने वाला हैं, जहां वह जिला केंद्रों पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रोष रैलियों में भाग लेंगे।

 

उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने कार्यालय एक साथ किसी सरकार ने बंद कर दिए और ऐसे कार्यालय भी बंद कर रहे हैं, जहां पर सरकारी कर्मचारी कार्यरत था। आज जनता को यह कार्यालय बंद होने से बहुत असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

कहीं तो लोगों को पीएचसी, बीडीओ कार्यालय और आईपीएच के कार्यालयों के बंद होने से लोगों को 30 से 70 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। यह सफर अपनी समस्याओं को समाधान करने के लिए करना पड़ रहा है। सुविधा अगर घर द्वार पर हो तो जनता को सुविधा प्राप्त होती है। अगर वह दूर हो तो उससे भारी असुविधा का सामना आम जनता को करना पड़ता है।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें