Breaking News

  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ भाजपा का हस्ताक्षर अभियान-दी चेतावनी

ewn24news choice of himachal 20 Feb,2023 8:57 pm

    भाजपा ने शिमला के संजौली में चलाया अभियान

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान प्रदेश भर में छेड़ा है। इस कड़ी में शिमला भाजपा मंडल ने संजौली में हस्ताक्षर अभियान चलाया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार को डिनोटिफाई व अन्य मुद्दों पर घेरा है।

    भाजपा का आरोप है कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है 620 से अधिक कार्यालय डिनोटिफाई कर दिए हैं, जिससे जनता परेशान हो रही है और लोगों के अनेकों कार्य रुके पड़े हैं।
    ‘पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी पहाड़ के नहीं आती काम’ बदलनी होगी धारणा

    भाजपा के कोषाध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि शिमला में जगह जगह पर लोगों के आग्रह पर ही कार्यालय खोले गए थे जिससे लोगों को सुविधा होती परंतु सरकार ने इन्हें डिनोटिफाई कर दिया है। वहीं, शिमला के भीतर ही स्मार्ट सिटी व अन्य विकास कार्य भी लंबित पड़े हैं और प्रभावित हो रहे हैं।
    शिमला: ATM चोरी कर उड़ाए 2 लाख 40 हजार रुपए-आरोपी की हुई पहचान

    उन्होंने बताया कि भाजपा इस मुद्दे पर अब शांत नहीं रहने वाली है और आने वाले समय में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इस अभियान में शामिल होकर विरोध करेंगे ।
    मंडी शहर में ‘व्योमनेत्र’, 250 कैमरे रखेंगे नजर-ड्रोन से भी जोड़ा जाएगा

    उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है बिना सोचे समझे भाजपा सरकार द्वारा खोले गए कार्यालयों को डिनोटिफाई करने का काम कर रही है। संजय सूद ने कहा कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम कर रही है।
    हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद सुलझा, ऑपरेटर्स व प्रबंधन में बनी सहमति

    उन्होंने बताया कि भाजपा ने इसे लेकर प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया है और यह अभियान 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। उसके पश्चात हस्ताक्षर के साथ एक ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा जाएगा।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather