Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बजट सत्र: हिमाचल मिशन डिनोटिफाई के मुद्दे पर सदन में हो रही चर्चा

विपक्ष नियम 67 के तहत लाया स्थगन प्रस्ताव

शिमला। हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में हिमाचल में संस्थानों को डिनोटिफाई करने को लेकर चर्चा हो रही है। बता दें कि दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने डिनोटिफाई संस्थानों पर नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की है। भाजपा विधायक सुखराम चौधरी और अन्य विधायकों ने प्रस्ताव दिया।

कांगड़ा में शुरू हुई जियो 5जी सर्विस, मिलेगा हाई-स्पीड डाटा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि संस्थानों को बंद करने का मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन
है। नियम 67 में किसी विशेष परिस्थिति में ही चर्चा की जाती है। वहीं,
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष की मांग स्वीकार करते हुए चर्चा के लिए सहमति जताई।

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 16 से 18 तक बारिश-बर्फबारी की संभावना

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था देते हुए आज के बिजनेस को सस्पेंड कर नियम 67 के तहत संस्थानों को बंद करने को लेकर चर्चा के लिए समय दिया। अब सदन में संस्थानों को बंद करने के मुद्दे पर चर्चा हो रही है। इससे साफ है कि आज का दिन भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। हिमाचल मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ भाजपा पहले ही तल्ख तेवर अपनाए हुए है। प्रदर्शन सहित हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध जताया जा रहा है। भाजपा ने सड़क से संदन तक विरोध की चेतावनी दी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल का बजट 17 मार्च को होगा पेश, 29 को होगा पारित

विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां पूरीं

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार का पहला बजट सत्र 14 मार्च से शुरू होगा। 14 मार्च से 6 अप्रैल के बीच चलने वाले इस बजट सत्र में कुल 18 बैठकें होंगी। मिशन डिनोटिफाई सहित अन्य मुद्दों पर विपक्ष बजट सत्र में काफी आक्रामक रुख अपना सकता है और सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। वहीं, विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

हिमाचल मिशन डिनोटिफाइ को लेकर विधायक कुलदीप राठौर की बड़ी बात-पढ़ें खबर

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 14 मार्च से बजट सत्र शुरू होगा। 17 मार्च को मुख्यमंत्री सदन में बजट पेश करेंगे और 23 मार्च तक बजट पर चर्चा होगी।16 और 24 मार्च गैर सरकारी सदस्य दिवस होंगे। जबकि 29 मार्च को सदन में बजट पारित होगा। अभी तक बजट सत्र के लिए विधायकों की तरफ से 543 तारांकित, जबकि 189 अतारंकित प्रश्न मिल चुके हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: आवेदन की तिथि बढ़ाई, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

13 मार्च को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी दलों से सदन की कार्यवाही शांतिप्रिय ढंग से चलाने की अपील की जाएगी। आज बजट सत्र को लेकर विधानसभा प्रेस गैलरी सदस्यों की बैठक का भी आयोजन किया गया।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल मिशन डिनोटिफाई: शिमला डीसी ऑफिस के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

शिमला। हिमाचल की सुक्खू के संस्थानों को डिनोटिफाई करने के एक्शन से भाजपा उग्र है। भाजपा हस्ताक्षर अभियान के बाद अब जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में शिमला में भाजपा ने डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज ने सुक्खू सरकार की तुलना पाकिस्तान सरकार से कर डाली।

घाड़ जरोट के विवेक ने पिता के कहने पर छोड़ी नौकरी, फिर लिखी नई इबारत

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पाकिस्तान की सरकार से मिलती-जुलती सरकार चल रही है। सरकार को सलाहकार, सीपीएस या कोई और चला रहा है, यह मालूम नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश हित में संस्थान खोले, जिन्हें बिना वजह के बंद किया गया है। शिमला में भी कई संस्थान बंद किए गए हैं। ऐसा पूर्व में भी कभी नहीं हुआ। भाजपा की पूर्व सरकार ने वीरभद्र के समय की गई घोषणाओं को बंद नहीं किया, बल्कि संस्थानों को आगे बढ़ाया।

हिमाचल में 20 कॉलेज बंद, जयराम ने सुक्खू से फोन पर की बात-काम करने को कहा

कांग्रेस सरकार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सरकार के समय की परंपराओं को तोड़ने का काम कर रही है। बजट के प्रावधान के बाद ही सभी संस्थान खुले थे। अब सरकार कर्ज व आर्थिक बोझ का बहाना बता रही है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में कर्ज लेने की शुरुआत की थी और जब 2017 में जयराम सरकार आई तो 48 हजार करोड़ का कर्ज उन्हें भी विरासत में मिला। बीजेपी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सदन व सदन से बाहर जनता की आवाज उठाती रहेगी।

गरीब परिवार की बेटियों के विवाह को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में रुकेगी डुप्लीकेसी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ हिमाचल भाजपा का बड़ा फैसला, कार्यसमिति में हुआ तय

कल से शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान, 25 तक चलेगा

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार के मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ भाजपा मुखर है। भाजपा ने विरोध को लेकर आगामी रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा ने 15 से 25 फरवरी तक मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 25 फरवरी से 5 मार्च तक केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के बड़े नेताओं का जिला प्रवास रहेगा। वह जिला केंद्रों पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रोष रैलियों में भाग लेंगे।

बर्फबारी के बाद आफत: हिमाचल में 153 सड़कें नहीं हो पाईं बहाल-लाखों की चपत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 620 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद कर जनता को भारी असुविधा पहुंचाने का कार्य किया है, उसका भाजपा विरोध करती है और कड़ी निंदा करती है।

नूरपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर विशेष अभियान चलाएगा प्रशासन

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल और भाजपा कार्यसमिति में यह तय हुआ कि भाजपा मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमानों का जवाब देगी। इसको लेकर प्रत्येक मंडल में बैनर लगाकर भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। हर चौक पर कुर्सी, माइक और बैनर लगाकर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। इस अभियान के प्रदेश संयोजक भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं श्री नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा रहेंगे।

नूरपुर अस्पताल में वर्षों से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाएं परेशान

उन्होंने बताया कि 15 से 25 फरवरी तक भाजपा मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। जिला स्तर पर भाजपा आम जनता के साथ घर-घर जाकर भी हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम को चलाया जाएगा। जनता में इसको लेकर काफी रोष है और इससे कह कर जगह जगह पर एसडीएम या जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा जाएगा।

 

इसके उपरांत 25 फरवरी से 5 मार्च तक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, विधायक और केंद्रीय मंत्रियों का प्रवास जिला स्तर पर रहने वाला हैं, जहां वह जिला केंद्रों पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रोष रैलियों में भाग लेंगे।

 

उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने कार्यालय एक साथ किसी सरकार ने बंद कर दिए और ऐसे कार्यालय भी बंद कर रहे हैं, जहां पर सरकारी कर्मचारी कार्यरत था। आज जनता को यह कार्यालय बंद होने से बहुत असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

कहीं तो लोगों को पीएचसी, बीडीओ कार्यालय और आईपीएच के कार्यालयों के बंद होने से लोगों को 30 से 70 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। यह सफर अपनी समस्याओं को समाधान करने के लिए करना पड़ रहा है। सुविधा अगर घर द्वार पर हो तो जनता को सुविधा प्राप्त होती है। अगर वह दूर हो तो उससे भारी असुविधा का सामना आम जनता को करना पड़ता है।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें