सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर कार्यशाला आयोजित
शिमला। हिमाचल परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिनों परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इस अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की थी।
अभियान के तहत शिमला में सड़क सुरक्षा जागरूकता में महिलाओं की भागीदारी को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिला वाहन चालकों ने जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया और अपने निजी अनुभव भी साझा किए।
नगरोटा बगवां : मुकेरियां से हेरोइन खरीद लाया था पठियार का युवक, दबोचा
परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि महिलाएं आज स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में हर्ष का विषय है कि हिमाचल प्रदेश के अंदर 1 लाख 10 हजार से ज्यादा महिला चालक हैं।
उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के आदेशों के अनुसार विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया जा रहा है।
मंडी : CRPF जवान शौकत अली हुए सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
उन्होंने कहा कि बुधवार को इस कार्यशाला में महिलाओं के अनुभव सुने गए, ताकि व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में हर सेगमेंट पर काम करने वाली महिलाओं को शामिल किया गया था।
इस दौरान जागरूकता अभियान में हिस्सा लेने वाली महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। जहां चौपाल के नेरवा की रहने वाली काजल मोक्टा ने बताया कि वह लगभग सभी प्रकार के वाहन चला लेती हैं।
गोहर जुड़वा बच्चियां मामला : दूध के सैंपल फोरेंसिक जांच को भेजे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मोक्टा कहती हैं कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं तो उन्हें इस क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए। इसके अलावा शिमला में टैक्सी चलाने वाली भावना का कहना है कि वह पिछले 16 साल से वाहन चला रही हैं। इसमें पहले उन्होंने प्राइवेट व्हीकल से शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने कमर्शियल व्हीकल पर टैक्सी चलाना शुरू किया।
इसके अलावा इस मौके पर अन्य महिला चालकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान इन महिला चालकों ने प्रदेश की युवतियों और महिलाओं से इस क्षेत्र में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और आगे आने की बात कही।
हिमाचल : कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर में सुबह और शाम गिर रहा तापमान, जानें मौसम अपडेट
शिमला : नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मुलाकात की