Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में वाहनों के फैंसी नंबर का बढ़ा क्रेज, Number One से 35 लाख की इनकम

ट्रांसपोर्ट विभाग को हो रही अच्छी कमाई

शिमला। हिमाचल में वाहनों के फैंसी नंबर लेने का क्रेज बढ़ा है। फैंसी नंबरों के शौकीन दिल खोलकर पैसा खर्च कर रहे हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट विभाग मालामाल हो रहा है।

हिमाचल में अब 3155 फैंसी नंबरों की बोली लगी है। विभाग ने 11 करोड़ कमाई की है। वहीं, पहले सरकारी गाड़ियों को ही अलॉट किए जाने वाला एक नंबर (Number One) आम लोगों के भी खोल दिया गया है।

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

 

इसमें न्यूनतम बोली राशि पांच लाख रुपए है। अब तक पांच नंबर बिके हैं और 35 लाख तक की आय हुई है। यह जानकारी डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में मीडिया से बातचीत में दी है।

हिमाचल में जो बिना टैक्स दिए गाड़ियां चला रहे हैं, उन्हें 31 मार्च 2024 तक स्वयं टैक्स जमा करवाने का समय दिया है। इसमें न तो ब्याज लिया जाएगा और न ही जुर्माना लगाया जाएगा।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पटवारी भर्ती को लेकर बड़ा फैसला- भरे जाएंगे ये पद

 

मात्र 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ टैक्स लिया जाएगा। यह पहले शुरू कर दिया गया है। अब तक 50 लाख जमा हो चुके हैं। अब पुलिस विभाग की तरह ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों के पास पीओएस मशीनें होंगी।

हिमाचल में 30 जून 2024 तक ट्रांसपोर्ट विभाग के सभी 12 बैरियर पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम सीसीटीवी प्रणाली स्थापित होगी।

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

 

प्रणाली के तहत तेज गति से गाड़ी, मोबाइल का प्रयोग, सीट बेल्ट और हेलमेट न पहनने आदि वाले वाहन चालकों का रिकॉर्ड करियर पर दर्ज हो जाएगा।

इसमें तीन माह तक लोगों को जागरूक किया जाएगा, फिर चालान शुरू होंगे। साथ ही गाड़ी के दस्तावेज पूरे हैं या नहीं यह भी पता चला जाएगा।

 

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

 

हिमाचल में वाहनों के फैंसी नंबर का बढ़ा क्रेज, Number One से 35 लाख की इनकम

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पहली कक्षा में दाखिले की आयु में मिलेगी छूट- लिया फैसला

हिमाचल में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
कांगड़ा : इन स्थानों पर होगा उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन, ऑनलाइन करें आवेदन

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी न होने की क्या है वजह, क्यों पड़ी रही इतनी धुंध-जानें
हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, जोगिंदर नगर में होंगे साक्षात्कार
हरोली से शिमला वाया एम्स बिलासपुर नई HRTC बस शुरू- ये होगी टाइमिंग और किराया

HPBOSE : दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की अस्थाई डेटशीट जारी, यहां देखें
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर हो रही भर्ती, इंटरव्यू के लिए पहुंचें
Himachal में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

विधानसभा में बोले सीएम सुक्खू : तीन माह में निकाले जाएंगे इन पोस्ट कोड के रिजल्ट

इसी साल की जाएगी दस हजार लोगों की भर्ती

शिमला। हिमाचल में पिछले तीन साल में 1 जनवरी, 2023 तक प्रदेश के मात्र 39,779 युवाओं को रोजगार मिला, जबकि हिमाचल में 14 लाख के करीब बेरोजगार हैं।

विधानसभा सत्र में केवल सिंह पठानिया और गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने लेबर और रोजगार मंत्री से सवाल पूछा। मंत्री धनी राम शांडिल ने सदन में इसका जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

मानसून सत्र : हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 1220 पद खाली

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को बंद करने से कई युवाओं का भविष्य अधर में है। युवा सड़कों पर हैं और आत्महत्या की धमकियां दे रहे हैं। सरकार इनको कब रोजगार देगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पांच साल में पांच लाख रोजगार देने का वादा किया है, जिसके मुताबिक पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में भाजपा सरकार की छत्रछाया में पेपर बेचे गए। एक लाख व पांच लाख में पेपर बेचे गए इसलिए आयोग को भंग किया गया।

डीजल पर वैट बढ़ा मालामाल हुई सुक्खू सरकार : 123 करोड़ अधिक हुई आय

पिछली सरकार के दौरान पुलिस पेपर लीक हुआ बाद में दोबारा पेपर लेकर परिणाम निकाला गया, लेकिन वर्तमान सरकार ने आयोग भंग करके SIT से जांच करवाई। सरकार ने कुछ परिणाम निकाले गए हैं जो बचे हैं छानबीन के बाद उनका परिणाम निकालने जा रहे हैं।

सुक्खू सरकार पर जयराम का वार : बोले – सदन में झूठे आंकड़े कर रहे पेश

मुख्यमंत्री ने सदन में बताया कि पोस्ट कोड 319, 1036, 1003, 980, 819, 962, 917, 970 , 899, 939, 977, 919, 903 के पेपर बिके। इनकी जांच चल रही है। अब राज्य चयन आयोग बनाया जाएगा। इसमें कंप्यूटर से अब परिणाम आएंगे, एक हफ्ते के अंदर परीक्षा परिणाम निकाले जाएंगे।

इसी साल दस हजार लोगों की भर्ती की जाएगी। लंबित 13 पोस्ट कोड एवं 20 पोस्ट कोड के अंतिम परिणामों के संदर्भ में आगामी कार्रवाई की जा रही है, जिन पोस्ट कोड के पेपर नही बिकें होंगे, उनके परिणाम तीन माह में निकाले जाएंगे।

हमीरपुर HRTC ने दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा-जानें

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग