Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मानसून सत्र : 3 साल में कांगड़ा जिला से एक सरकारी कार्यालय स्थानांतरित, 36 किए बंद

सुधीर शर्मा के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

शिमला। गत तीन वर्ष में 31 जनवरी 2023 तक सरकार द्वारा 1 सरकारी कार्यालय जिला कांगड़ा से बाहर स्थानांतरित किया और 36 सरकारी दफ्तर बंद किए गए हैं। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के सवाल से जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है।

हिमाचल मानसून सत्र : आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दे पर तपा सदन-विपक्ष की नारेबाजी-वॉकआउट किया

जानकारी के अनुसार 12 नवंबर 2021 को पीडब्ल्यूडी का सीएमयू उपमंडल धर्मशाला से रिवालसर मंडी स्थानांतरित किया है। एसडीपीओ शाहपुर, पुलिस पोस्ट धीरा, पुलिस पोस्ट थुरल, उपतहसील जालग, उपतहसील चचियां, पटवार वृत्त धनेटी गारलां, अनोह, सिहोटू, नंगल, पक्का टियाला, औंद, सोलधा (भटोली), जांगल (सिहूणी), थपकौर, चौगान को बंद किया है।

हिमाचल : शिक्षकों के 5291 पद भरने को मंजूरी, DM और PET को लेकर भी निर्देश जारी

 

सिंचाई विंग धर्मशाला (गैर कार्यात्मक था), जल शक्ति वृत्त भवारना, जल शक्ति मंडल जयसिंहपुर, कांगड़ा, जल शक्ति उपमंडल बनूरी, मझीण, तंग, जल शक्ति अनुभाग डूहक, टप्पा, कंडी, तपोवन, चामुंडा नंदीकेश्वर, पीडब्ल्यूडी मंडल ज्वालामुखी कांगड़ा, विकास खंड डाडासीबा, पालमपुर, खुंडियां, जवाली, उपमंडल रक्कड़, उपमंडल कोटला बेहड़, क्षेत्रीय परियोजना निदेशक कार्यालय धर्मशाला को बंद किया गया है।

कांगड़ा जिला में कार्यालयों को बंद करने को लेकर बताया गया कि पिछली सरकार के 1 अप्रैल 2022 के बाद खोले गए कार्यालयों के संदर्भ में उस अवधि के निर्णयों की समीक्षा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के दिसंबर 2022 के आदेशों की पालना में बंद किए गए हैं।

कांगड़ा जिला के विवेक टलवाल का मैया तेरी मूरत भजन रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

 

वहीं, क्षेत्रीय परियोजना निदेशक धर्मशाला के कार्यालय को हिमाचल सरकार की 6 जनवरी 2020 की अधिसूचना के तहत बंद किया गया है। हिमाचल प्रदेश मध्य हिमालयन जलागम विकास परियोजना 31 मार्च 2017 को समाप्त हो गई। तत्पश्चात क्षेत्रीय परियोजना निदेशक धर्मशाला के कार्यालय को बंद कर दिया गया। क्योंकि एकीकृत विकास परियोजना के प्रारूपानुसार क्षेत्रीय परियोजना निदेशक कार्यालयों का प्रावधान नहीं है।

कांगड़ा के नूरपुर निवासी रेलवे कर्मी का लुधियाना में मर्डर, मिली थी पिता की नौकरी

 

हिमाचल : एक हफ्ते में निकलेगा वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन पोस्ट कोड का रिजल्ट

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग