Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

चंबा मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट समारोह, फक्र भी और चुनौतियां भी साथ

ewn24news choice of himachal 18 Dec,2022 8:44 pm

    एमबीबीएस बैच 2022-23 के प्रशिक्ष डॉक्टरों को पहनाया कोट

    चंबा। एक डॉक्टर के लिए व्हाइट कोट किसी फक्र से कम नहीं होता है। साथ ही चुनौतियां और जिम्मेदारियां भी साथ लाता है। क्योंकि डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। अपनी या अपनों की जिंदगी बचाने के लिए लोगों की उम्मीदें डॉक्टर से कहीं अधिक रहती हैं।
    CISF में कांस्टेबल के 787 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन-लास्ट डेट नजदीक

     

    एमबीबीएस बैच 2022-23 का व्हाइट कोट समारोह चंबा पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित समारोह में मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और व्हाइट कोट के महत्व के बारे प्रशिक्षु डॉक्टरों को अवगत करवाया।
    SSC: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के टियर- I की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी

     

    उन्होंने कहा कि समारोह स्वास्थ्य सेवा कैरियर की और यात्रा में पारित होने का एक संस्कार है, जो मेडिकल प्रशिक्षु डॉक्टरों के लिए एक औपचारिक कार्यक्रम है। समारोह के दौरान प्राचार्य ने नए प्रशिक्षु डॉक्टरों को सफेद कोट पहनाया और कहा कि सफेद कोट पहनकर आपने पीड़ित मानवता की जरूरतों के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए चुना है।

    सफेद कोट आपको पहचान, आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और सम्मान देता है, लेकिन निश्चित रूप से यह आपको और अधिक चुनौतियां और जिम्मेदारियां देगा। प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा एक महान पेशा है और इसके लिए कड़ी मेहनत, समर्पण प्रतिबद्वता करुणा और सहानुभूति की आवश्यकता होती है।
    CBSE की फेक वेबसाइट बनाकर हो रही ठगी, बोर्ड ने किया आगाह

    फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने प्रशिक्षु डॉक्टरों को रैगिंग को बर्दाश्त नहीं करने को कहा और कहा कि जब भी कोई प्रशिक्षु रैगिंग की घटना का सामना करता है तो उसे तुरन्त प्राचार्य या एंटी रैगिंग कमेटी के किसी भी सदस्य को रिपोर्ट करनी चाहिए।
    SJVN ने प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

     

    उन्होंने यह भी कहा कि परिसर के साथ साथ परिसर के बाहर भी अनुशासन बनाएं रखें। इस मौके पर डॉ. रंजन कत्याल, डॉ. रंजीत कौर, डॉ. जावेद मुल्ला, डॉ. विनोद कुमार भारद्वाज, डॉ. अमित, डॉ. गौरव भाटिया, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, डॉ. गौरव कटोच, डॉ. बिक्रमजीत सिंह सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
    पौष महीने की पहली एकादशी 19 को, भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी के साथ करें तुलसी पूजा 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather