Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Kangra State News

धर्मशाला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद

25 अक्टूबर 2023 तक कर सकते हैं आवेदन

धर्मशाला। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के बारह पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश जागवान ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत ढगवार के मसरेहड़ केंद्र तथा ग्राम पंचायत पासू पंतेहड़ के देहरू केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं।

कांगड़ा : आर्टिफिशियल ज्वेलरी का लेना चाहते प्रशिक्षण तो यहां करें संपर्क

उन्होंने बताया कि नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-1 के टैंगलवुड, वार्ड नंबर-4 के कोतवाली बाजार तथा वार्ड नंबर-8 के उपरेहड़ केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं। वहीं, ग्राम पंचायत रसेहड़ के रसेहड़, योल के लहसर, बरवाला के थम्बा, कजलोट के अप्पर सुधेड़, सुक्कड़ के खास सुक्कड़, शीला के शीला-2, गगल के गगल-2, मंदल के निचली भड़वार और ढगवार के मसरेहड़ केंद्रों में भी सहायिका के पद भरे जाएंगे।

हिमाचल : सामान्य से 20 फीसदी अधिक बरसे मेघ, 43 साल का टूटा रिकॉर्ड

 

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 25 अक्टूबर 2023 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी।

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

 

उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए जमा दो पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

कंगना की पोस्ट पर बोले नरेश चौहान : करोड़ों की मिली मदद पर अब तक नहीं आई कोई शिकायत

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

2 नवंबर 2023 तक किए जा सकते हैं आवेदन

पालमपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भवारना स्थित पालमपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 17 पद भरे जाने हैं। इसमें 6 पद कार्यकर्ताओं और 11 पद सहायिकाओं के शामिल हैं।

सीडीपीओ भवारना ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र नगर निगम पालमपुर वार्ड नंबर- 8, तप्पा, बड़गुवार, लाहला, बागोड़ा और रमेहड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

आंगनबाड़ी केंद्र नगर निगम पालमपुर वार्ड नंबर-6, नगर निगम पालमपुर वार्ड नंबर-7 , मैंझा, गदियाड़ा, घाड़, बल्ला, नगर निगम वार्ड नंबर 10, घनैटा, नगर निगम पालमपुर वार्ड नंबर 8, लाहला और सिद्धपुर केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवारों से सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भवारना स्थित पालमपुर के कार्यालय में 2 नवंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों का सत्यापन एवं काउंसलिंग 9 नवंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से एसडीएम पालमपुर के कार्यालय की जाएगी।

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

इसके लिए अलग से किसी को सूचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका को सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार वांछित दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित सर्वे क्षेत्र में सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। आवेदक की आयु आवेदन करने की अंतिम तिथि को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

HPPSC : वेटरनरी ऑफिसर के 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल एडवरटाइजमेंट जारी 

आवेदक के परिवार की वार्षिक आय समस्त साधनों से 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ बोर्ड से 10+2 पास होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अनिवार्य प्रमाण पत्रों में हिमाचली प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, नवीनतम आय प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, सर्वे क्षेत्र में नाम दर्ज होने का प्रमाण ( संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जारी किया हो और पर्यवेक्षक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित किया गया हो) होना अनिवार्य है।

हिमाचल : देसी कट्टा, पिस्टल, रौंद व अफीम सहित धरे पंजाब के तीन लोग

इसके अतिरिक्त अन्य प्रमाण पत्र यदि हो तो जैसे उच्च शिक्षा जाति, दिव्यांग, अनुभव, स्टेट होम आश्रिता/ बालिका आश्रम आश्रिता / अनाथ / विधवा / परित्यक्ता/तलाकशुदा विवाहिता महिला जिसका पति पिछले सात साल से लापता हो।

आवेदक अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, भवारना / संबंधित वृतों के पर्यवेक्षक/ संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अथवा दूरभाष नंबर 01894232122, 7018096511 पर संपर्क कर सकते हैं।

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

मंडी : रिटायर शास्त्री चिंत राम के खाते में आए 36850 रुपए, खुशी से झूमा परिवार

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

हिमाचल : एपीएल राशनकार्ड धारकों के चावल का कोटा बढ़ा, अब मिलेंगे छह किलो

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस शुल्क में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला 
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ