Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन बोले- बिखरी कांग्रेस, विधायक खुद हमारे पास आ रहे

कहा-हिमाचल में बनने जा रही है भाजपा की सरकार

शिमला। हिमाचल बीजेपी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस बिखर गई है। कांग्रेस का ग्राफ जीरो हो रहा है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

दल बदल विरोधी कानून : हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी MLA को कारण बताओ नोटिस जारी- रिप्लाई को मांगा वक्त

उन्होंने विक्रमादित्य सिंह के मंत्री पद छोड़ने के फैसले को सही करार दिया है। हर्ष महाजन ने कहा कि विधायक सरकार में प्रताड़ित हैं। हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है। विधायक खुद हमारे पास आ रहे हैं। कांग्रेस में फाइव स्टार कल्चर है। लोगों को झूठी गारंटियां दी गईं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें डिटेल में

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : इस विधायक के वोट पर भाजपा को आपत्ति- काउंट न करने की मांग

शिमला मालरोड वारदात : चौपाल के युवक की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को देने वाली हैं जन्म, फैंस में खुशी की लहर

हिमाचल : कई शहरों में माइनस हुआ पारा, कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम – जानें
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

शिमला माल रोड मामला : फूटा परिजनों का गुस्सा, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

ऊना की कंपनी में भरे जा रहे एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पद : बढ़िया सैलरी

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू
HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत
Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Chamba State News

हर्ष को मिला कांग्रेस की सेवा का फल, भाजपा का मास्टर स्ट्रोक भी आया काम

सत्ता परिवर्तन के बाद थामा था भाजपा का दामन

शिमला। हिमाचल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बहुमत के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी को राज्यसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।

हर्ष महाजन को कांग्रेस की सेवा का फल मिला और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से नजदीकियों का फायदा यह कहना गलत न होगा। वहीं, भाजपा का मास्टर स्ट्रोक भी काम आया है।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत

हर्ष महाजन का लंबा अरसा कांग्रेस में बीता है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खासमखास नेताओं में माना जाता था। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार भी रहे हैं।

हर्ष महाजन चंबा सदर से तीन बार विधायक और पूर्व मंत्री रहे हैं। हर्ष महाजन ने कांग्रेस की टिकट पर 1993 में चंबा सदर से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद 1998, 2003 में भी वह विधायक रहे।

वर्ष 2007 के चुनाव में उन्होंने इलेक्शन लड़ने से मना कर दिया। उनके इस फैसले से उनके समर्थकों को बड़ा झटका लगा। वहीं, अन्य लोगों को भी इस फैसले ने हैरान किया।

हिमाचल के 5-6 कांग्रेस विधायक आउट ऑफ रीच, सीएम सुक्खू ने भी की पुष्टि

2007 के बाद हर्ष महाजन ने कोई चुनाव नहीं लड़ा। चुनाव न लड़ते हुए हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ साये की तरह रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अंतिम सांस तक हर्ष महाजन उनके साथ रहे।
वीरभद्र सिंह के अच्छे और बुरे वक्त में हर्ष महाजन उनके साथ हमेशा खड़े रहे।

हर्ष महाजन चुनावी प्रबंधन में माहिर माने जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के शिमला ग्रामीण और अर्की विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का जिम्मा भी हर्ष महाजन ने ही संभाला था।

वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस में भी सत्ता का केंद्र बदला। वहीं, हिमाचल में भी सत्ता बदली। सत्ता बदलने के बाद हर्ष महाजन ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामा।

ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : ऊना में लगने जा रहा रोजगार मेला

वीरभद्र सिंह के साथ नजदीकियां क्यों आईं काम

हिमाचल में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। भाजपा के 25 और तीन आजाद हैं। राज्यसभा चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को 34-34 मत मिले। पर्ची से विजेता का ऐलान हुआ। इसमें कांग्रेस के छह मत कम हुए।

भाजपा को तीन निर्दलीय और 6 कांग्रेस विधायकों का साथ मिला। इससे साफ है कि कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हुई है। 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा प्रत्याशी को मत डाला है।

बताया जा रहा है कि सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्‌टो और चैतन्य शर्मा ने क्रॉस वोटिंग की है।

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर निकली भर्ती, पहली मार्च से इंटरव्यू

सबको पता है कि सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर और इंद दत्त लखनपाल को भी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह गुट का माना जाता है। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के करीबियों में जाने जाते थे‌। सुधीर शर्मा के पिता बैजनाथ के पूर्व विधायक संत राम वीरभद्र सिंह के घनिष्ठ मित्रों में थे‌।

ऐसे में वीरभद्र सिंह के कटर समर्थक रहे हर्ष महाजन को वीरभद्र सिंह के कटर समर्थकों का मत जाना स्वाभाविक था। कहीं न कहीं यह नजदीकियां हर्ष महाजन के काम आई हैं।

इसी के चलते देवेंद्र भुट्‌टो और चैतन्य शर्मा का मत भी उन्हें मिला। कांग्रेस की अंतर्कलह ने इस मुकाम को और आसान कर दिया‌। क्योंकि सत्ता परिवर्तन के बाद वीरभद्र गुट कहीं न कहीं हाशिए पर है। हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह कई बार सरकार को चेता चुकी हैं‌।

धर्मशाला : अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को कुत्ते ने काटा, पुलिस में शिकायत

भाजपा का मास्टर स्ट्रोक

भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए हर्ष महाजन को राज्य सभा प्रत्याशी बनाकर सबको चौंका दिया था। कहीं न कहीं भाजपा ने भी हर्ष महाजन की कांग्रेस की नजदीकियों को भुनाया है।

हर्ष महाजन को चुनावी मैदान में उतारकर भाजपा ने कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह का फायदा उठाया, वहीं सुक्खू सरकार की कुर्सी हिलाने का भी दाव खेला। कहीं न कहीं भाजपा का मास्टर स्ट्रोक काम आया है। हर्ष महाजन की जगह अगर भाजपा का और कोई पुराना नेता होता तो परिणाम ऐसा न होता।

कहीं न कहीं राज्यसभा के लिए हिमाचल से बाहरी प्रत्याशी देना भी कांग्रेस को भारी पड़ा है। ऐसा कहा जा सकता है कि प्रत्याशी खड़ा नहीं किया, बल्कि हाईकमान ने थोपा था।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : इस विधायक के वोट पर भाजपा को आपत्ति- काउंट न करने की मांग

शिमला मालरोड वारदात : चौपाल के युवक की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को देने वाली हैं जन्म, फैंस में खुशी की लहर

हिमाचल : कई शहरों में माइनस हुआ पारा, कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम – जानें
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

शिमला माल रोड मामला : फूटा परिजनों का गुस्सा, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

ऊना की कंपनी में भरे जा रहे एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पद : बढ़िया सैलरी

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू
HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत
Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत

शिमला। हिमाचल में आखिरकार वही हुआ जिसकी आशंका थी। हिमाचल की राजनीति में बड़ा उलट फेर हुआ है। बहुमत के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव हार गया। भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत हुई है।

हिमाचल के 5-6 कांग्रेस विधायक आउट ऑफ रीच, सीएम सुक्खू ने भी की पुष्टि

दोनों ही प्रत्याशियों को मिले 34-34 यानी बराबर वोट मिले। टाई होने के बाद पर्ची डाली गई जिसमें भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। इस जीत से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और भाजपा में खुशी की लहर है।

ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : ऊना में लगने जा रहा रोजगार मेला

कांग्रेस के 40 विधयकों के बावजूद कांग्रेस को सिर्फ 34 वोट ही मिले यानी 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी राज्य सभा चुनाव हार गए हैं जिससे कांग्रेस की बड़ा झटका लगा है।

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर निकली भर्ती, पहली मार्च से इंटरव्यू

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन चुनावी प्रबंधन में माहिर माने जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के शिमला ग्रामीण और अर्की विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का जिम्मा महाजन ने ही संभाला था।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : इस विधायक के वोट पर भाजपा को आपत्ति- काउंट न करने की मांग

शिमला मालरोड वारदात : चौपाल के युवक की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को देने वाली हैं जन्म, फैंस में खुशी की लहर

हिमाचल : कई शहरों में माइनस हुआ पारा, कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम – जानें
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

शिमला माल रोड मामला : फूटा परिजनों का गुस्सा, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

ऊना की कंपनी में भरे जा रहे एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पद : बढ़िया सैलरी

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू
HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत
Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : इस विधायक के वोट पर भाजपा को आपत्ति- काउंट न करने की मांग

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने सरकार पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप जड़े हैं। रिजल्ट आने से पहले विधायक सुदर्शन कुमार बबलू की वोटिंग को लेकर विपक्ष ने खूब हंगामा किया।

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर निकली भर्ती, पहली मार्च से इंटरव्यू

भाजपा ने आचार संहिता उल्लंघन का आरोप जड़ा है। नेता प्रति पक्ष जयराम ठाकुर ने विधायक सुदर्शन बबलू को हेलीकॉप्टर में शिमला लाने पर सवाल उठाए हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी लिखित में चुनाव आयोग को शिकायत देगी। मांग की जाएगी कि सुदर्शन बबलू के वोट को काउंट न किया जाए‌।

धर्मशाला : अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को कुत्ते ने काटा, पुलिस में शिकायत

इसी के साथ जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी के दिल्ली से आए इलेक्शन एजेंट पर बदसलूकी के आरोप भी लगाए हैं।

बता दें कि अस्वस्थ चल रहे सुदर्शन कुमार बबलू भी मंगलवार सुबह वोट डालने के लिए शिमला पहुंचे। उन्हें शिमला लाने के लिए सरकारी चॉपर पर होशियारपुर भेजा गया था। सुदर्शन कुमार बबलू चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं।