Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा : पोस्ट ऑफिस में जमा करवाने आई थी पैसे, साथ खड़ी महिला ने उड़ाए 35 हजार रुपए

पोस्ट ऑफिस के सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कांगड़ा। जिला कांगड़ा में महिला के पर्स से 35 हजार चोरी का मामला सामने आया है। मामला कांगड़ा पोस्ट ऑफिस का है। महिला के साथ खड़ी महिला ने बड़ी चालाकी से पर्स से पैसे निकाले और मौके से रफूचक्कर हो गई। घटना पोस्ट ऑफिस के सीसीटीवी में कैद हो गई।

हाशिए पर चल रही देहरा कांग्रेस को झटका, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने दिया इस्तीफा

 

महिला ने कांगड़ा पुलिस थाना में शिकायत की है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना कांगड़ा से मिली जानकारी के अनुसार कि मामला 28 जुलाई (शुक्रवार) का है।

श्रेष्ठा देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी भडवाल, धर्मशाला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक में अपने खाते से 40 हजार रुपए निकलवाए।

शिमला : भारी बारिश से तबाह हुए मार्ग, ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर करवाई मरम्मत

श्रेष्ठा देवी ये पैसे लेकर पोस्ट ऑफिस में कुछ पैसे जमा करवाने पहुंचीं। उन्होंने जमा करवाने के लिए पर्स से 5 हजार रुपए निकाले और उनको जमा करवा दिया। कुछ देर बाद उन्होंने पर्स में देखा तो बाकी के 35 हजार रुपए गायब थे।

श्रेष्ठा देवी ने साथ खड़ी महिला पर शक जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम, कौल सिंह और विक्रमादित्य को भी लिया आड़े हाथ

 

 

विक्रमादित्य सिंह बोले – हिमाचल पर्यटन के लिए सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं सैलानी

 

 

शिमला पुलिस ने सेब सीजन को लेकर कसी कमर : एप्पल ऑन व्हील्स प्लान लागू

 

 

चंबा : रावी नदी में गिरा बोलेरो कैंपर, चालक का मिला शव, एक व्यक्ति लापता 

 

 

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

 

 

भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने पीएम मोदी और गडकरी का जताया आभार

 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने EMRSST-2023 किया स्थगित-यह रहा कारण 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *