Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

दिल्ली के लिए फिर दौड़ी HRTC बसें, रूट में हुआ कुछ बदलाव, जानें

HRTC के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने जारी किए आदेश

शिमला। हिमाचल से दिल्ली और दिल्ली से हिमाचल के लिए चलने वाली HRTC बसें फिर सुचारू हो गई हैं। हालांकि, रूट में कुछ बदलाव हुआ है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc

 

आदेशों के अनुसार, दिल्ली पुलिस से प्राप्त परामर्श पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं 14 फरवरी, 2024 बुधवार से पुनः सुचारू हो गई है।

ये HRTC बसें राष्ट्रीय राजमार्ग 44 बस अड्डा दिल्ली, मजनू का टिला, सिग्नेचर ब्रिज, खजूरी चौक, लोनी, खेखड़ा, एक्सप्रेस वे, राई से चलाने का निर्णय लिया गया है।

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका

 

अंबाला, चंडीगढ़ हाईवे बंद होने की सूरत में परिवहन निगम की बसें वाया साहा, शाहबाद या फिर साहा, लाडवा, पिपली, करनाल से आवाजाही करेंगी।

यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि वे किसी भी संदर्भ में नजदीकी बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें अथवा हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के शिमला कन्ट्रोल रूम नंबर 0177 2658765, दिल्ली 011 23868694 एवं चंडीगढ़ 94633 78026 नंबर पर संपर्क करें।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : एडेप्टेबिलिटी टेस्ट पास करना होगा जरूरी- डिटेल में जानें 

 

 

गौर हो कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आवाहन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में 13 फरवरी शाम को आने-जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई थीं।

इस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को दिनांक 13 फरवरी को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही थी।

यात्रियों को रास्ते में जाम एवं दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा दिनांक 13 फरवरी को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब स्थिति में सुधार के बाद सेवाएं सुचारू कर दी गई हैं।

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आगाज, 29 फरवरी तक चलेगा

 

अर्की अली खड्ड : पेयजल योजना विवाद गहराया-पथराव, नायब तहसीलदार, DSP सहित 11 को लगी चोटें

HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
हिमाचल में अब कब करवट बदल सकता है मौसम, जानें अपडेट

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें
Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी
हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Shimla

दिल्ली से नहीं चलेगी HRTC बसें, हिमाचल से चंडीगढ़ तक ही जाएंगी

संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली प्रवेश पर फैसला

शिमला। हिमाचल से दिल्ली जाने वाली HRTC बसें चंडीगढ़ तक जाएंगी। वहीं, दिल्ली से कोई बस नहीं चलेगी। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सुरक्षा उपायों के चलते 13 फरवरी 2024 को दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित किया है। ऐसे किसी भी सार्वजनिक बस सेवा की अनुमति नहीं है।

हरियाणा और दिल्ली पुलिस के निर्देशों के अनुसार 14 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच बस सेवाओं के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आह्वान के मध्य नजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में 13 फरवरी सांय को आने जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई है, जिस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को 13 फरवरी को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

यात्रियों को रास्ते में जाम और दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण एचआरटीसी ने 13 फरवरी को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चंडीगढ़ तक एवं दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबंधित किया जा रहा है।

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc

प्राप्त सूचना के अनुसार पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा राज्य की बसें भी चंडीगढ़ तक ही जाएंगी और दिल्ली से कोई भी बस सेवा नहीं आएगी।

उन्होंने यात्रियों को परामर्श दिया है कि वे चंडीगढ़, दिल्ली के बीच में यात्रा करने से पहले नजदीक बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें। एचआरटीसी के शिमला कंट्रोल रूम नंबर 01772658765, दिल्ली के 011-2386894 और चंडीगढ़ 9463378026 पर संपर्क करें।

रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी को बसों की चंडीगढ़ दिल्ली के बीच में आवाजाही का निर्णय हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार किया जाएगा‌।

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24