Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

कांगड़ा-देहरा रोड पर बनखंडी का है मामला

बनखंडी। कांगड़ा-देहरा सड़क मार्ग पर बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से सोने के गहने चोरी का मामला सामने आया है। महिला की सूझबूझ और सतर्कता से ही तीन आरोपी धरे गए हैं। झाड़ियों में छिपाकर रखे गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

 

बता दें कि महिला निजी बस में ठाकुरद्वारा से गुलेर (गठूतर) मायके जा रही थी। रानीताल के पास रसूह चौक पर तीन लोग बस में चढ़े। उन्होंने देहरा का टिकट लिया, लेकिन तीनों बनखंडी में ही उतर गए।

उन्हें आपस में इशारा करते महिला ने देख लिया। महिला को उन पर कुछ शक हुआ। महिला ने अपना बैग चेक किया तो सोने के गहने गायब थे। यह पता चलते ही महिला भी बस से उतर गई।

हिमाचल में जूनियर क्लर्क के इन 232 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

 

इसी बीच बनखंडी में पेट्रोल पंप के पीछे खेतों में एक व्यक्ति को कोई युवक जाता दिखा। व्यक्ति ने उसे पूछा कि यहां क्या कर रहा है, उसने बताया कि मेमने चराने आया है। पर वहां मेमने नहीं थे। व्यक्ति को कुछ शक हुआ व्यक्ति उसे जैसे तैसे पेट्रोल पंप पर ले आया।

हिमाचल की बेटी सुमन कुमारी ने रचा इतिहास : BSF की पहली महिला स्नाइपर बनीं

 

इस बीच हरिपुर पुलिस स्टेशन से टीम भी पहुंच गई। जहां यह युवक व्यक्ति को मिला था, पुलिस टीम ने उसी जगह पर जाकर देखा तो एक और आरोपी छिपा था। साथ ही एक अन्य आरोपी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीनों से कड़ाई से पूछताछ की।

Breaking हिमाचल : कर्मचारियों और पेंशनर के एरियर को लेकर आदेश जारी, यह फार्मूला तय

 

पूछताछ में उन्होंने गहनों के बारे सब बता दिया। पुलिस टीम ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गहने भी बरामद कर लिए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान राजेश, दिलशेर और संजय निवासी गुहाना सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि पुलिस स्टेशन हरिपुर के एसएचओ पवन कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

नालागढ़ : कमरे में सोया था परिवार, भड़की आग-3 साल के मासूम की गई जान

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ से गिरे पत्थर, कुल्लू निवासी एलटी चालक की गई जान

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पशुपालन विभाग में भर्ती होंगे एक हजार मल्टी टास्क वर्कर, मिली मंजूरी

पठानकोट-चंबा एनएच परेल के पास बंद, जिला में कौन सा मार्ग बंद-जानें
हिमाचल  : इन शिक्षकों की सेवाएं होंगी नियमित, सरकार ने लिया फैसला

चंबा : यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 120 पद, 7 मार्च को इंटरव्यू
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार
हिमाचल PWD में JOA IT के 30 पद भरने को मंजूरी, जानें कैबिनेट बैठक के पूरे फैसले

कैबिनेट बैठक से अचानक निकले रोहित ठाकुर, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री लाए वापस
Himachal Cabinet : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

Himachal : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी
हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

दिल्ली के लिए फिर दौड़ी HRTC बसें, रूट में हुआ कुछ बदलाव, जानें

HRTC के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने जारी किए आदेश

शिमला। हिमाचल से दिल्ली और दिल्ली से हिमाचल के लिए चलने वाली HRTC बसें फिर सुचारू हो गई हैं। हालांकि, रूट में कुछ बदलाव हुआ है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc

 

आदेशों के अनुसार, दिल्ली पुलिस से प्राप्त परामर्श पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं 14 फरवरी, 2024 बुधवार से पुनः सुचारू हो गई है।

ये HRTC बसें राष्ट्रीय राजमार्ग 44 बस अड्डा दिल्ली, मजनू का टिला, सिग्नेचर ब्रिज, खजूरी चौक, लोनी, खेखड़ा, एक्सप्रेस वे, राई से चलाने का निर्णय लिया गया है।

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका

 

अंबाला, चंडीगढ़ हाईवे बंद होने की सूरत में परिवहन निगम की बसें वाया साहा, शाहबाद या फिर साहा, लाडवा, पिपली, करनाल से आवाजाही करेंगी।

यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि वे किसी भी संदर्भ में नजदीकी बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें अथवा हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के शिमला कन्ट्रोल रूम नंबर 0177 2658765, दिल्ली 011 23868694 एवं चंडीगढ़ 94633 78026 नंबर पर संपर्क करें।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : एडेप्टेबिलिटी टेस्ट पास करना होगा जरूरी- डिटेल में जानें 

 

 

गौर हो कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आवाहन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में 13 फरवरी शाम को आने-जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई थीं।

इस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को दिनांक 13 फरवरी को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही थी।

यात्रियों को रास्ते में जाम एवं दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा दिनांक 13 फरवरी को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब स्थिति में सुधार के बाद सेवाएं सुचारू कर दी गई हैं।

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आगाज, 29 फरवरी तक चलेगा

 

अर्की अली खड्ड : पेयजल योजना विवाद गहराया-पथराव, नायब तहसीलदार, DSP सहित 11 को लगी चोटें

HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
हिमाचल में अब कब करवट बदल सकता है मौसम, जानें अपडेट

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें
Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी
हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Shimla

दिल्ली से नहीं चलेगी HRTC बसें, हिमाचल से चंडीगढ़ तक ही जाएंगी

संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली प्रवेश पर फैसला

शिमला। हिमाचल से दिल्ली जाने वाली HRTC बसें चंडीगढ़ तक जाएंगी। वहीं, दिल्ली से कोई बस नहीं चलेगी। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सुरक्षा उपायों के चलते 13 फरवरी 2024 को दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित किया है। ऐसे किसी भी सार्वजनिक बस सेवा की अनुमति नहीं है।

हरियाणा और दिल्ली पुलिस के निर्देशों के अनुसार 14 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच बस सेवाओं के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आह्वान के मध्य नजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में 13 फरवरी सांय को आने जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई है, जिस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को 13 फरवरी को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

यात्रियों को रास्ते में जाम और दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण एचआरटीसी ने 13 फरवरी को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चंडीगढ़ तक एवं दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबंधित किया जा रहा है।

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc

प्राप्त सूचना के अनुसार पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा राज्य की बसें भी चंडीगढ़ तक ही जाएंगी और दिल्ली से कोई भी बस सेवा नहीं आएगी।

उन्होंने यात्रियों को परामर्श दिया है कि वे चंडीगढ़, दिल्ली के बीच में यात्रा करने से पहले नजदीक बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें। एचआरटीसी के शिमला कंट्रोल रूम नंबर 01772658765, दिल्ली के 011-2386894 और चंडीगढ़ 9463378026 पर संपर्क करें।

रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी को बसों की चंडीगढ़ दिल्ली के बीच में आवाजाही का निर्णय हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार किया जाएगा‌।

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : कुरुक्षेत्र के टूरिस्ट युवकों की करतूत, दुकानदार पर चाकू से हमला, टांडा में भर्ती

बनखंडी में मां बगलामुखी मंदिर के पास का मामला

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में हरियाणा कुरुक्षेत्र के चार टूरिस्ट युवकों ने दुकानदार पर चाकू और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। दुकानदार घायल हुआ है। दुकानदार को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया है‌। मामला दोपहर बाद करीब चार बजे का है।

बता दें कि कुरुक्षेत्र हरियाणा के चार युवक सफेद रंग की ऑडी में मैक्लोडगंज आदि घूम कर लौट रहे थे। दुकानदार विकास पुत्र सुरेंद्र कुमार थार में सवार होकर नौशहरा रोड से माता बगलामुखी मंदिर की तरफ जा रहा था।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

माता बगलामुखी मंदिर के पास देहरा की तरफ जब वह नौशहरा लिंक रोड की तरफ से माता बगलामुखी मंदिर की तरफ मूड रहा था तो उसी वक्त उक्त युवक माता बगलामुखी की तरफ से देहरा की तरफ ऑडी में वहां पहुंचे।

वाहनों के पास को लेकर ऑडी में सवार युवकों और विकास के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई और एक टूरिस्ट युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अन्य युवक ने बेसबॉल बैट से मारना शुरू कर दिया।

धर्मशाला : टिप्पर से टकराई बाइक, सकोह निवासी युवक की गई जान

 

हमले में विकास घायल हो गया। बीच बचाव करते विकास के भाई को भी चोट लगी है। विकास को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना हरिपुर और पुलिस चौकी रानीताल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों टूरिस्ट युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों के पास से एक चाकू और बेसबॉल बैट बरामद किया है।

युवकों की पहचान मंजीत कुमार (30) पुत्र रविंदर कुमार निवासी ग्राम तंगोर तहसील शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र , हर्ष (20) पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम जोगरा खेड़ा पो. धुमखेड़ी तहसील थानेसर जिला कुरुक्षेत्र , हर्ष (20) पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम माजरी कलां पो, शांति नगर तहसील पेहवा जिला कुरुक्षेत्र, अजय तोमर (21) पुत्र स्व. चरण सिंह निवासी गांव तंगोर तहसील शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। (कांगड़ा)

 

 

 

कुल्लू में NHAI का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते धरा, NOC की एवज में मांगी थी राशि

हिमाचल के अतुल शर्मा की बड़ी सफलता : RBI की परीक्षा में देशभर में प्रथम

कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

 

हिमाचल में खाकी दागदार : 20 हजार रिश्वत लेते धरा पुलिस अधिकारी-निलंबित

UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
Himachal : लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest Crime Kinnaur State News

एमएम डीम्ड यूनिवर्सिटी मुलाना में नर्सिंग कर रही किन्नौर की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

यांगपा की रहने वाली थी आरजू, फंदा लगाकर की खुदकुशी

अंबाला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला निवासी एक छात्रा के खुदकुशी करने की खबर सामने आई है। ये छात्रा एमएम डीम्ड यूनिवर्सिटी मुलाना अंबाला (हरियाणा) में पढ़ रही थी।

आरजू (23) एक पीजी में रहती थी और नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आरजू किन्नौर के गांव यांगपा की रहने वाली थी। आरजू ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

हमीरपुर में हादसा : गैस सिलेंडर से लदा टेंपो पलटा, जोरदार धमाके के साथ लगी आग

शनिवार देर रात आरजू का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने के बाद शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

मुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों के आने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परजिनों को सौंप दिया जाएगा।

हिमाचल की ऊंची चोटियां सितंबर माह में हुई सफेद, शिंकुला-बारालाचा में हुई बर्फबारी

परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में ले लिया है, जो कि लॉक है। फिलहाल शव के आसपास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

 

हिमाचल के लोगों को बड़ी राहत : अब घर बैठे कर सकेंगे बिजली बिलों का भुगतान

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

शिमला : झगड़े के बाद भड़की पत्नी, पति की आंखों में मिर्ची डालकर की जलाने की कोशिश

 

मैक्लोडगंज : भागसूनाग वाटरफॉल के पास नहाने उतरा पंजाब का युवक, तेज बहाव में बहा

 

बिना बिल पौने 2 करोड़ रुपए के आभूषण ले जा रहा था व्यापारी, 10.32 लाख का जुर्माना

 

किन्नौर : निगुलसरी में पूरा हुआ काम, NH-05 सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल

 

रोज साढ़े तीन घंटे बंद रहेगा मंडी-पंडोह मार्ग, इस सड़क का कर सकेंगे प्रयोग

 

कांगड़ा : चिट्टे के मामले में दो लोग धरे, एक बाईपास रोड तो दूसरा धर्मशाला से गिरफ्तार

 

हिमाचल : यहां भी है रोजगार का मौका, कर सकते हैं ट्राई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kullu State News

कुल्लू में हरियाणा निवासी युवक से पकड़ा चिट्टा, गाड़ी भी कब्जे में ली

नशा तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी तलाश जारी

कुल्लू। हिमाचल की कुल्लू पुलिस ने हरियाणा निवासी युवक से चिट्टा बरामद किया है। बता दें कि पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान भेखली रोड पर थी।

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

 

इस दौरान गाड़ी नंबर HRG6754 को नियमानुसार चेक किया तो एक युवक वजीर (34) पुत्र संत लाल निवासी सोनीपत हरियाणा के कब्जा से 23 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया है।

 

आरोपी के खिलाफ कुल्लू पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार किया गया व उपरोक्त गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

 

मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। नशा तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

वाटर सेस मामले में पंजाब-हरियाणा के सीएम से बात करेंगे सुक्खू

राहुल गांधी की सजा को बताया राजनीतिक चाल

 

शिमला। पंजाब और हरियाणा के हिमाचल सरकार द्वारा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर वाटर सेस लगाने के विरोध पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में वक्तव्य दिया और कहा कि पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री से वाटर सेस मामले में बात करेंगे।

पंजाब-हरियाणा सरकार के सामने गलत तरीक़े से पेश किया गया है। पानी राज्य का विशेषाधिकार है और उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर हिमाचल सरकार ने भी वाटर सेस लगाया है जिससे किसी भी तरह से पंजाब और हरियाणा के पानी के अधिकारों व अन्य कानूनों पर कोई असर नहीं होगा।

मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा, जमानत भी मिली

वहीं विपक्ष के 300 यूनिट बिजली और अन्य कांग्रेस की मेनिफेस्टो गारंटी को लागू न करने पर के आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 5 साल के लिए गारंटी दी है जिसे चरणबद्ध तरीके से 4 वर्ष के भीतर ही पूरा किया जाएगा और सभी गारंटी कांग्रेस सरकार पूरा करेगी।

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा होने के मामले को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीतिक चाल बताया है। गांधी वह परिवार है जिसने देश की एकता अखंडता के लिए दादी और पिता को खोया है।

भाजपा को राहुल गांधी में वह अक्स के रूप में नजर आते हैं इसलिए राहुल गांधी पर झूठे आरोप को सत्य बनाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी इन हथकंडों से घबराने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी सुलझे हुए नेता हैं। हिमाचल कांग्रेस विधायक दल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।