Categories
Shimla

दिल्ली से नहीं चलेगी HRTC बसें, हिमाचल से चंडीगढ़ तक ही जाएंगी

संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली प्रवेश पर फैसला

शिमला। हिमाचल से दिल्ली जाने वाली HRTC बसें चंडीगढ़ तक जाएंगी। वहीं, दिल्ली से कोई बस नहीं चलेगी। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सुरक्षा उपायों के चलते 13 फरवरी 2024 को दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित किया है। ऐसे किसी भी सार्वजनिक बस सेवा की अनुमति नहीं है।

हरियाणा और दिल्ली पुलिस के निर्देशों के अनुसार 14 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच बस सेवाओं के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आह्वान के मध्य नजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में 13 फरवरी सांय को आने जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई है, जिस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को 13 फरवरी को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

यात्रियों को रास्ते में जाम और दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण एचआरटीसी ने 13 फरवरी को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चंडीगढ़ तक एवं दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबंधित किया जा रहा है।

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc

प्राप्त सूचना के अनुसार पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा राज्य की बसें भी चंडीगढ़ तक ही जाएंगी और दिल्ली से कोई भी बस सेवा नहीं आएगी।

उन्होंने यात्रियों को परामर्श दिया है कि वे चंडीगढ़, दिल्ली के बीच में यात्रा करने से पहले नजदीक बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें। एचआरटीसी के शिमला कंट्रोल रूम नंबर 01772658765, दिल्ली के 011-2386894 और चंडीगढ़ 9463378026 पर संपर्क करें।

रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी को बसों की चंडीगढ़ दिल्ली के बीच में आवाजाही का निर्णय हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार किया जाएगा‌।

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *