Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शहीद पुलिस जवानों के परिवार को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा, सुक्खू सरकार जल्द लाएगी योजना

हिमाचल आपदा में जान गंवाने वाले 7 पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि

शिमला। पुलिस सेवाओं के दौरान देश और प्रदेश के लिए शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से आज देश भर में स्मृति दिवस मनाया गया।

राजधानी शिमला के पुलिस ग्राउंड भराड़ी में भी प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा परेड का आयोजन कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। पुलिस परेड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Breaking : HRTC कंडक्टर भर्ती का सिलेबस जारी, जानने के लिए पढ़ें खबर

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस बार प्रदेश के आई प्राकृतिक आपदा में पुलिस जवानों ने बेहतरीन कार्य किया और रेस्क्यू ऑपरेशन में अलग भूमिका अदा करते हुए फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया। इस दौरान सात जवानों की दुखद मृत्यु भी हुई।

जान गंवाने वाले जवानों के परिवार के दुख को सरकार समझ सकती है और उन जवानों के परिवार को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए सरकार एक योजना लेकर आने पर विचार कर रही है ताकि परिवार के दुख को थोड़ा कम करने में सरकार मदद कर सके।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने SET के लिए मांगे आवेदन, यह है लास्ट डेट

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए व्यापक नीति बनाकर एक योजना बनाई जाएगी। पुलिस जवान निःस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर राष्ट्र की सेवा करते हैं। पुलिस कर्मी देश सेवा का अथक भाव रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

HRTC के बर्खास्त दो कंडक्टर को हाईकोर्ट से फिलहाल मिली राहत, प्रबंधन से जवाब तलब

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस वर्ष मानसून में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में पुलिस कर्मियों ने महत्त्वपूर्ण कार्य किया और जानमाल व सम्पत्ति की सुरक्षा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस विभाग को उन्नत सूचना प्रौद्योगिकी से लैस कर रही है तथा विभाग में सार्थक दृष्टिकोण के साथ महत्त्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं।

वहीं, डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले पुलिस जवानों को आज स्मृति दिवस पर याद किया जा रहा है और इस वर्ष प्रदेश के आठ जवानों ने सेवाओं के दौरान अपनी जान गंवाई है जिन्हें आज याद किया जा रहा है।

हिमाचल : SET-2023 को लेकर डिटेल नोटिफिकेशन जारी, यहां पढ़ें

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के शहीद हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनों को सम्मानित किया।

इनमें दिवंगत आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा, उप-निरीक्षक राकेश गौरा, सहायक उप-निरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन राणा, आरक्षी अभिषेक सिंह और आरक्षी लक्ष्य मोंगरा के परिजनों को सम्मानित किया।

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : जीतने वाली टीम बनेगी नंबर वन, बहुत खास है मुकाबला

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस स्मृति दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन देशभर में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

इस अवसर पर राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक सुरेश कुमार, पूर्व पुलिस महानिदेशक आरआर वर्मा, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का कांगड़ा और मंडी जिला का दौरा तय, जानें डिटेल 

 

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

हिमाचल : किस सर्कल में कितने वन मित्र होंगे तैनात, कितने घंटे करना होगा काम-जानें
HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट
हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news