Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी के औट में भूस्खलन के चलते गिरा मकान, मां और बेटा दबे

कड़ी मशक्कत के बाद निकाले दोनों, अस्पताल पहुंचाए

मंडी। हिमाचल में इस बार बरसात ने खूब तबाही मचाई है। मौसम साफ होने के बाद भी भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां मंगलवार रात को कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क झलोगी के पास टनल नंबर 11 के पास भारी लैंडस्लाइड हो गया और मार्ग बंद हो गया।

लाहौल स्पीति से चोरी मूर्ति और शंख कुल्लू में बरामद, दो लोग गिरफ्तार

वहीं, मंडी के बालीचौकी के औट गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया और गिर गया। मां और बेटा मकान में फंस गए। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया। मां और बेटे के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नगवाईं ले जाया गया।

मंडी : पंडोह के पास कैंची मोड़ के नीचे सुरंग बनाने को लेकर क्या बोले सीएम सुक्खू-जानें

 

बता दें कि हिमाचल में इस बार बरसात ने खूब कहर मचाया है। मानसून में नुकसान के आंकड़े की बात करें 8 हजार करोड़ से भी अधिक का नुक़सान हुआ है। पीडब्ल्यूडी को 2913.03, जल शक्ति विभाग को 2115.20, बिजली बोर्ड को 1738.31, बागवानी विभाग को 173.30, शहरी विभाग को 88.82, कृषि को 335.73, ग्रामीण विभाग को 369.53, शिक्षा विभाग को 118.90, मत्स्य विभाग को 13.91, स्वास्थ्य विभाग को 44.01 और अन्य विभागों को 121.87 करोड़ रुपए की चपत लगी है।

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर से, अधिसूचना जारी

 

हिमाचल में अब तक 380 लोगों की जान गई है। लैंडस्लाइड से 110, बाढ़ से 19, बादल फटने से 14, डूबने से 32, पहाड़ी आदि से गिरने पर 38, करंट लगने से 14 और सांप के काटने से 13 की जान गई है। सड़क हादसों में 128 ने दम तोड़ा है। लैंडस्लाइड से शिमला में 51, मंडी में 17, सोलन में 13, कुल्लू में 12, किन्नौर में 5, चंबा, हमीरपुर, सिरमौर में 3-3, बिलासपुर, कांगड़ा व लाहौल स्पीति में 1-1 ने दम तोड़ा है।

नूरपुर भाजपा में कुछ तो है गड़बड़, बैठक से 50 फीसदी पदाधिकारी नदारद

बाढ़ से कुल्लू में 15, सोलन में 2, चंबा और मंडी में 1-1 की जान गई है। बादल फटने से मंडी में 8, सिरमौर में 5 और चंबा में एक की जान गई है। हिमाचल में इस बरसात लैंडस्लाइड के 160 और बाढ़ के 66 मामले सामने आए हैं।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग बंद, झलोगी के पास हुआ लैंडस्लाइड

अब तक 38 लोग लापता हैं। कुल्लू में 19, मंडी में 9, शिमला में 4, चंबा में 3, किन्नौर में 2 और लाहौल स्पीति में एक लापता है। बरसात में 2457 घर पूरी तरह और 10569 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 307 दुकानें और 5439 गौशालाएं बरसात की भेंट चढ़ी हैं।

हिमाचल : घरेलू सिलेंडर के दाम 200 रुपए कम, अब कितने में मिलेगा जानें

 

 

शिमला : आपदा में फीकी पड़ी रक्षाबंधन की रौनक, बाजार में कम पहुंचे ग्राहक

 

कांगड़ा : 700 करोड़ रुपए का नुकसान, 1300 मकान क्षतिग्रस्त-400 पूरी तरह ध्वस्त

 

कुल्लू : श्रीखंड महादेव मार्ग अगले आदेशों तक बंद, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

 

 

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Bilaspur State News

बिलासपुर : टेपरा गांव में मलबे में दबे चार मजदूर, यूपी निवासी महिला की गई जान

तीन कोठीपुरा स्थित एम्स में भर्ती

बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला में मलबे की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। तीन घायल हैं। घायलों को बिलासपुर एम्स में भर्ती करवाया गया है। हादसा बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत घ्याल के टेपरा गांव में हुआ है।इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

बिंदल बोले- हिमाचल में आपदा से तीन प्रकार के नुकसान, तुरंत कार्रवाई करे सरकार

बता दें कि बिलासपुर जिला के टेपरा गांव में मकान का काम चला था। मकान के पिछली साइड खेत में डंगा लगाया जा रहा था। डंगा लगाने में ठेकेदार की लेबर लगी थी। इसमें रीता देवी पत्नी देशराज निवासी नेपाल, हरीश पुत्र विकास निवासी नेपाल, भूवनेश्वरी निवासी नेपाल व किरण (25) पत्नी दिनेश निवासी उतर प्रदेश शामिल थे।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क पर ट्रैफिक जाम बना परेशानी, रोके वाहन

 

अचानक ही मकान के किचन साइड की जमीन बैठ गई और चारों मलबे में दब गए। चारों को मलबे से निकालकर नम्होल अस्पताल ले जाया गया। जहां से इन्हें कोठीपुरा स्थित एम्स भेज दिया। एम्स में किरण की मौत हो गई। अन्य तीन घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में PWD की सड़कों पर लगेंगे मनरेगा कामगार, सरकार कर रही विचार

 

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ