Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : रात भर शिमला सचिवालय के बाहर डटे रहे SMC टीचर, फूटा गुस्सा

मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े थे शिक्षक

शिमला। हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में सेवारत एसएमसी (SMC) टीचर रातभर सचिवालय के बाहर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इंतजार करते रहे। मगर मुख्यमंत्री उनसे मिलने नहीं आए।

इनमें बड़ी संख्या में महिला टीचर भी शामिल हैं। पूरी रात इन्होंने सचिवालय के बाहर सड़क पर बिताई। हालांकि देर शाम उनसे मिलने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पहुंचे, लेकिन वे सीएम से मिलने की मांग पर अड़े रहे।

धर्मशाला में वर्ल्ड कप मैचों से पहले साजिश : दीवार पर लिख डाला “खालिस्तान जिंदाबाद”

एसएमसी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहे हैं और पिछले 12 साल का संघर्ष उनके समक्ष रखना चाहते थे।

हम कोई तोड़फोड़ करने नहीं आए हैं, शांतिपूर्वक हक मांगने आए हैं। हमारी महिला साथी सड़कों पर हैं। महिलाओं को राष्ट्र निर्माता के नाम से भी जाना जाता है, पर आज यही राष्ट्रीय निर्माता सड़कों पर हैं। यह शर्म की बात है।

हिमाचल : चोरी करते देख लिया तो युवक ने गमछे से गला घोंटकर महिला की ले ली जान

हमारी मांग है कि एक स्थाई समाधान निकाला जाए और अगर यह नहीं निकलता तो हमारा प्रदर्शन और उग्र होगा। हमें कई आश्वासन दिए गए पर सभी झूठ के पुलिंदे थे।

सरकार के पास आपदा का एक बहुत बड़ा बहाना है, पर आपदा के लिए 4500 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है और हमारे लिए कुछ भी नहीं। यह हमारे साथ धोखा है।

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला 

मुख्यमंत्री को ओक ओवर में मिलने का विकल्प भी दिया था, पर उन्होंने वह भी स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में इसे प्रमुखता से रखा था पर वह भी एक बहुत बड़ा झूठा निकला।

वहीं, चौपाल से SMC टीचर इंद्रा चौहान ने कहा कि हिमाचल सरकार को शर्म आनी चाहिए। रात भर बहू बेटियां सड़कों पर बैठी हुई हैं, कहां हैं हमारे राजा। सीएम साहब अपना चेहरा तक नहीं दिखा पा रहे हैं। क्या अपराध है हमारा। हमारे लिए नीति बनाए या हमारे लिए जहर लाकर दें।

कृपया हमारी सहनशीलता को चंडी काली का रूप धारण करने पर मजबूर ना करें। मुख्यमंत्री मिलने तो आ सकते हैं, हमारा हाल चाल पूछ सकते हैं कि हम क्यों आए हैं।

मनाली-लेह मार्ग चार दिन बाद यातायात के लिए बहाल, दारचा की तरफ से 425 वाहन भेजे

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : 30 छात्रों को बांटे लैपटॉप-298 को भी जल्द मिलेंगे

 

कांगड़ा के बनखंडी में तीन साल में बनकर तैयार होगा सबसे बड़ा चिड़ियाघर

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड 

 

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ