Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

मौत को मात देकर लौटीं बलजीत, मुस्कुराती हुई तस्वीर हो रही वायरल

ewn24news choice of himachal 19 Apr,2023 12:40 am

    शिमला। हिमाचल की बेटी बलजीत कौर मौत को मात देकर वापस लौट आई हैं। जी हां, खुशी की बात है कि पर्वतारोही बलजीत कौर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से सफलता पूर्व रेस्क्यू कर लिया गया है।

    हिमाचल के सोलन जिला की रहने वाली बलजीत कौर को हेलीकॉप्टर के जरिये अन्नपूर्णा बेस कैंप पर लाया गया है। बलजीत को अब यहां से अब काठमांडू के अस्पताल में ले जाया जाएगा जहां उनकी मेडिकल जांच की जाएगी। उनकी सेहत ठीक है मगर टांगों में हिमदंश होने की आशंका है।

    धर्मशाला बस अड्डे से 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से नहीं चलेंगी बसें-जानिए कारण

    पायनियर एडवेंचर ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बलजीत कौर को एयरलिफ्ट किए जाने के बाद अन्नपूर्णा बेस कैंप में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। जल्द ही उन्हें मेडिकल जांच के लिए वापस काठमांडू ले जाया जाएगा।

    बलजीत की उपलब्धि वास्तव में उल्लेखनीय है। हम उनकी ताकत, साहस और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सकते। उनके व्यापक प्रशिक्षण, तैयारी और कौशल ने इस कठिन घटना से उबरने में उसकी मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
    हिमाचल : 21 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान, क्या बोले-वैज्ञानिक, पढ़ें विस्तार से

    हम उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उनकी सराहना करते हैं और हम सभी के लिए प्रेरणा बनने के लिए उनकी सराहना करते हैं। हम सभी पायनियर एडवेंचर टीम के सदस्यों के साथ-साथ हेलीकॉप्टर रेस्क्यू और सभी अन्नपूर्णा अभियान के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने इस सफल बचाव मिशन में मदद की। हम बलजीत के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साहसी, निर्भीक, कुछ अलग करने का माद्दा रखने वाली "Mountain Girl", बलजीत कौर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रदेश के जिला सोलन के अंतर्गत सायरी क्षेत्र की निवासी बलजीत कौर उत्तर-मध्य नेपाल में गंडकी प्रांत के अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला में लापता हो गई थी। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। कौर की उपलब्धियां और बहादुरी देश व प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।
    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव, हुए आइसोलेट

    गौतरलब है कि अन्नापूर्णा दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी है और बलजीत कौर ने इसे बिना ऑक्सीजन के फतेह किया था। वह कैंप से वापस लौट रही थी और इस दौरान लापता हो गई थीं।

    बलजीत कौर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की कंडाघाट के गांव पंजरोल की रहने वाली हैं। उनके पिता अमरीक सिंह हिमाचल पथ परिवहन में बस ड्राइवर रहे हैं और उनकी मां शांति देवी गृहिणी हैं।
    हिमाचल में कोरोना के 361 केस और 485 ठीक-दो ने तोड़ा दम

    बलजीत के कुल तीन भाई बहन हैं। बलजीत कौर ने एनसीसी में शामिल होने के बाद पहाड़ों की चढ़ाई शुरू की थी। 20 साल की उम्र में उन्हें माउंट देव टिब्बा के एनसीसी अभियान के लिए चुना गया था। बलजीत कौर केवल 27 साल में 8,000 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ने वाली पहली महिला पर्वतारोही हैं। उन्होंने इतने कम समय में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर यह रिकार्ड अपने नाम किया है।
    कांगड़ा : गगल एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों का जोरदार स्वागत, कलाकारों के साथ झूमे


    राजा का तालाब स्थित होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो चंबा निवासियों सहित 3 धरे


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather