कांगड़ा में एकदम बदला मौसम, बारिश शुरू
कांगड़ा। हिमाचल में कांगड़ा जिला सहित कई क्षेत्रों में दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से कांगड़ा के लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन आकाश गर्जना से लोग सहम गए।
शिमला : गलत पार्किंग ने मुसीबत में डाला, सड़क से लुढ़का डाक विभाग का ट्रक
बारिश शुरू होने से पहले एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोग डर गए। साथ ही कुछ देर के लिए बत्ती भी गुल हो गई।
KBC : चंबा की आंगनबाड़ी वर्कर जैतून ने दिया प्रश्न का सही जवाब फिर भी नहीं जीत सकीं 12 लाख 50 हजार रुपए
बता दें कि कांगड़ा आदि कई क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया था। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे थे। मौसम विज्ञान केंद्र की अपडेट के अनुसार 15 सितंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
KBC में बोलीं हिमाचल की आंगनबाड़ी वर्कर जैतून, काम ज्यादा पर वेतन बहुत ही कम
इससे चलते मौमस के मिजाज बिगड़ सकते हैं। कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में दोपहर को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।