Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पशुपालन विभाग में भर्ती होंगे एक हजार मल्टी टास्क वर्कर, मिली मंजूरी

शिमला। हिमाचल कैबिनेट बैठक में युवाओं को रोजगार को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पशु पालन विभाग में एक हजार मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती की जाएगी। हिमाचल कैबिनेट ने इसको लेकर मंजूरी दी है।

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक में चंबा के चुवाड़ी, कांगड़ा के ज्वालामुखी, जयसिंहपुर और सोलन के कसौली में जल शक्ति विभाग के डिवीजन खोलने को हरी झंडी दी है।

इस बार भी पिछले साल की तरह ठेकों की नीलामी होगी। कैबिनेट ने इसको लेकर भी मंजूरी दी है।

हिमाचल : सरकारी कर्मचारियों के चार फीसदी डीए को लेकर आदेश जारी-जानें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि आज बैठक में 50 से अधिक एजेंडा पर चर्चा हुई।

मंत्रिमंडल में पशुपालन विभाग में मल्टी टास्क कर्मीयों के हजार पद भरने को मंजूरी मिली। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आए के स्रोत बढ़ाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता रही है।

कैबिनेट बैठक से अचानक निकले रोहित ठाकुर, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री लाए वापस

 

इसको देखते हुए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लिकर टेंडर पुनः भरे जाएंगे. रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग में 15 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं 11 स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों, गैलंट्री अवॉर्डी और प्रसिद्ध हस्तियों के नाम पर रखे जाएंगे।

इसमें जुब्बल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर के नाम पर रखा जाएगा. इसके अलावा प्रथम परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा समेत कई ऐतिहासिक हस्तियों के नाम पर स्कूलों के नामकरण किए गए हैं।

इसके अलावा रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में होने वाले जिला स्तरीय मेलों को राज्य स्तरीय मेलों का दर्जा दिया गया है। इसमें सल्यारणा मेला, हरोली उत्सव, होली मेला जयसिंहपुर, कहलू महाराज मेला, लिबड मेला समेत कई मेलों को राज्य स्तरीय उत्सव किया जाएगा।

 

मनाली : नेहरू कुंड में हिमस्खलन, कई वाहन आए चपेट में, भारी नुकसान

रेड अलर्ट : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, 350 से ज्यादा सड़कों पर थमे पहिए

 

Himachal Cabinet : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर गांधी चौक पर हंगामा : कांग्रेस व आजाद विधायक के समर्थकों में हाथापाई
Himachal Cabinet : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल

Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी
हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24