शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक सचिवालय शिखर सम्मेलन हॉल में हो रही है। कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज दोपहर बाद 3 बजे के बाद शुरू हुई है। बैठक में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार मौजूद नहीं हैं।
हिमाचल : JOA IT पोस्ट कोड 817 पेपर लीक मामले में 10 पर FIR
बता दें कि हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सरकार बड़े फैसले ले सकती है। विभागों में खाली पद भरने को लेकर भी निर्णय हो सकता है।
बैठक में सीएम की विभिन्न बजट घोषणाओं पर फैसले होंगे। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों के मानदेय बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET के 2033 आवेदन किए रद्द, यहां देखें लिस्ट
बैठक में 31 सरकारी स्कूलों का दर्जा बहाल करने को लेकर चर्चा हो सकती है। बीते दिनों सुक्खू सरकार ने एक अप्रैल 2022 के बाद स्तरोन्नत हुए 70 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का विद्यार्थियों की कम संख्या होने पर दर्जा घटा दिया था।
अभिभावकों के विरोध और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पूर्व विधायक आशा कुमारी के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने इस मामले पर दोबारा विचार करने का फैसला लिया था। 31 मार्च और 15 अप्रैल, 2023 के दाखिलों की जगह 29 मई तक स्कूलों में हुए दाखिलों को आधार बनाते हुए स्कूलों के दर्जे को लेकर आगामी निर्णय लेने की बात कही थी।
धर्मशाला : DElEd CET-2023 की प्रवेश परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट
इसी कड़ी में शिक्षा निदेशालय ने सरकार को दाखिलों की नई रिपोर्ट भेजी है। इसमें 70 स्कूलों में से 31 में विद्यार्थियों के दाखिले बढ़ गए हैं। ऐसे में अब कैबिनेट बैठक में इन 31 स्कूलों का दर्जा बढ़ाने का फैसला हो सकता है। इसके अलावा राज्य सरकार की आमदनी बढ़ाने के कई उपायों पर भी कैबिनेट की बैठक में फैसले होंगे।
HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया
हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन