Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बजट सत्र: हिमाचल के कॉलेजों में 1,508 पद रिक्त, कहां कितने खाली-पढ़ें खबर

विधानसभा सेशन के दौरान मुहैया करवाई जानकारी
शिमला। हिमाचल के 133 राजकीय महाविद्यालयों और 9 राजकीय संस्कृत महाविद्यालयों (1 राजकीय प्रशिक्षण शिक्षक कॉलेज धर्मशाला, एक एससीईआरटी सोलन, 1 जवाहर लाल नेहरू फाइन ऑर्ट कॉलेज सम्मिलित है) में विभिन्न श्रेणियों को 5007 पद स्वीकृत हैं। इनमें 3,499 भरे हैं और 1,508 पद खाली हैं। यह जानकारी बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुहैया करवाई है।
HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी और कंप्यूटर प्रोग्रामर पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित
जानकारी में बताया गया कि हिमाचल में प्राचार्य कॉलेज कैडर के 106 रिक्त पदों में से भर्ती एवं पदोन्नति नियमानुसार (कुल रिक्तियों का 25 फीसदी) सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने के लिए 25 पदों का मांग पत्र 3 नवंबर 2021 को लोक सेवा आयोग को प्रेषित है और भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
शेष प्राचार्य के पदों को 75 फीसदी पदोन्नति के माध्यम से भरा जाना है। पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने वाले पदों के संबंध सुनील कुमार कटोच द्वारा दायर अवमानना याचिका में हाईकोर्ट से 5 जनवरी 2023 को आए निर्णय अनुसार Judgment Reserved उल्लेख के अनुसार मामला कोर्ट के विचाराधीन है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/03/pdf-convert-file.pdf” title=”pdf convert file”]
हिमाचल लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य के 553 रिक्त पदों के चयन की प्रक्रिया जारी है। जैसे-जैसे उम्मीदवारों का चयन होता है, सरकार छात्रों की संख्या के आधार पर रिक्तियों को भरने बारे निर्णय लेगी। रिक्त पदों का भरा जाना एक निरंतर प्रक्रिया है और सरकार इन रिक्त पदों को उपलब्धता के आधार पर भरने के लिए प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *