Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हिमाचल में बंद स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात, मांगी रिपोर्ट

ewn24news choice of himachal 14 Feb,2023 12:10 am

    शिमला। सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही 1 अप्रैल, 2022 के बाद पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में खोले गए 300 से अधिक स्कूलों को डिनोटिफाई किया है, साथ ही अन्य विभागों के संस्थान भी डिनोटिफाइड किए गए।




    इन डिनोटिफाइड किए गए संस्थानों को लेकर जहां विपक्ष हमलावर है वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ संस्थान खोले और इन संस्थानों का कितना लाभ मिला इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगभग एक आध को छोड़ पूरा मंत्रिमंडल हार गया। जबकि चाहिए तो यह कि जो संस्थान हैं उन्हें सुदृढ़ किया जाता। आज जो संस्थान हैं उनमें रिक्त पद भरने की आवश्यकता है उन्हें मजबूत करने की आवश्यकता है।

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जो स्कूल बंद किए गए हैं उनकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है और वह लगभग तैयार है, जहां आवश्यकता होगी वहां स्कूल खोले जाएंगे। जिन दुर्गम क्षेत्रों में बच्चों को स्कूल की आवश्यकता है उन्हें खोला जाएगा। जहां अधिक स्टाफ है उस स्टाफ को कम संख्या वाले स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।
    छात्र संघ चुनाव बहाली और ईआरपी सिस्टम की खामियों पर ध्यान दे सरकार 

    उन्होंने कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो स्वास्थ्य या कोई अन्य विभाग सभी को मजबूत करने की आवश्यकता है। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में चरणबद्ध तरीके से पद भरे जाएंगे। हायर एजुकेशन में 2000 पद रिक्त हैं, वहीं एलीमेंट्री में 10000 पदों को बैच वाइज व प्रमोशन के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए 1 माह का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में अन्य पदों की स्वीकृति लेने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ है।

    रोहित ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग हो या अटल बिहारी वाजपेयी बोर्डिंग स्कूल मकसद है शिक्षा को सुदृढ़ कर बच्चों को बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करवाना। सरकार का प्रयास रहेगा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग में सभी उत्तम सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।



    इसके अलावा NTT नीति को लेकर भी उन्होंने कहा कि गत सरकार की जो पॉलिसी है वह भी विचाराधीन है कि किस प्रकार इसे बेहतर बनाकर बच्चों के हित में बनाया जाए इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


    शिमला : RBI ने लोगों को दी वित्तीय शिक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से भी किया सतर्क 


    ">आज की ता
">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather