Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

देहरा : बलियाणा में बहन की शादी में भाई की फायरिंग से घायल चाचा ने तोड़ा दम

परागपुर के साथ लगते क्षेत्र बलियाणा का मामला

देहरा। कांगड़ा जिला के देहरा पुलिस स्टेशन के तहत परागपुर के साथ लगते गांव बलियाणा में बहन की शादी की खुशी में फायरिंग के दौरान घायल चाचा की मौत हो गई है। चाचा का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। देर रात चाचा ने पीजीआई में अंतिम सांस ली। सूचना मिलने के बाद देहरा पुलिस स्टेशन की टीम पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम होगा।

चंबा : खाई में गिरी 108 एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की गई जान- चालक घायल

बता दें कि देहरा के बलियाणा में 26 जून को बलियाणा निवासी रमेश कुमार की बेटी की शादी थी। बरात कलोहा से गई थी। रात को जब बरात पहुंची तो घर से कुछ दूरी पर सराय के पास मिलनी हो रही थी। इसी बीच लड़की का 18 साल का भाई अपने पिता की लाइसेंसी एक नाली बंदूक ले आया और पास की डंगे पर खड़ा होकर शादी की खुशी में हवाई फायर करने लगा।

चंडीगढ़ में हिमाचल ने मांगा हिस्सा, कैबिनेट सब कमेटी खंगालेगी रिकॉर्ड

 

पहला फायर करने के बाद दूसरा फायर करने के लिए बंदूक लोड करने लगा तो डंगे से पांव फिसल गया और बंदूक का ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े उसके चाचा सुरेश कुमार के कंधे में लग गए और वह घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सुरेश कुमार को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। टांडा से पीजीआई रेफर किया गया।

चंबा के द्रमनाला गांव में नर तेंदुआ किया रेस्क्यू, गोपालपुर भेजा

मामले की सूचना मिलने पर देहरा पुलिस स्टेशन से टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर बंदूक जब्त कर ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। घायल चाचा का पीजीआई में उपचार चल रहा था। जख्मों का ताव न सहते हुए चाचा ने देर रात पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने घायल की मृत्यु होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मंडी : नाली में मिला बिजली बोर्ड के जेई का शव, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *