-
Himachal Latest
-
live videos
- हिमाचल : लू का सितम, कांगड़ा- मंडी में अलर्ट, बचने के लिए क्या करें और क्या न करें – जानें
-
Trending News
मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में 6 मील के पास पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं जिसके कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर यातायात के लिए बंद हो गया है। पहाड़ी से पत्थरों का गिरना लगातार जारी है।
हालांकि प्रशासन मशीनरी के साथ मौके पर हैं। चंडीगढ़-मनाली सड़क मार्ग बहाली का कार्य चालू है लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण काम मुश्किल होता जा रहा है और खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
कुल्लू जिला प्रशासन की तरफ से जारी अपडेट के अनुसार मंडी-कुल्लू वाया पंडोह मार्ग एनएच 21 भूमि खिसकने के कारण 6 मील के पास अवरुद्ध हो गया है।
इसके अलावा मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। सुंदरनगर-कुल्लू वाया गोहर मार्ग भी सभी वाहनों के लिए खुला है।
वहीं, चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 चक्की मोड़ के समीप लैंडस्लाइड के कारण अभी भी बंद है। इसके चलते सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों से भेजे जा रहे हैं। एनएचएआई मार्ग बहाली के कार्य में जुटा हुआ है।
मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे करीब 20 घंटे बाद बहाल हो गया है। डीडीएमए कुल्लू की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, पंडोह के पास 06 मील और 07 मील पर अवरुद्ध चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे सिंगल-लेन यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि हाईवे को पूरी तरह से बहाल करने में अभी समय लगेगा।
बता दें कि रविवार रात से चार मील, सात मील और खोतीनाला के पास चंडीगढ़-मनाली एनएच भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते बंद था जिसके चलते ट्रैफिक जाम लग गया।
पर्यटकों सहित कई स्थानीय लोग इसमें फंस गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे मार्ग एक तरफा बहाल किया गया है।
इसके अलावा मंडी-पंडोह के बीच एनएच (केवल सिंगल लेन) चालू है। फिलहाल चैलचौक के रास्ते कुल्लू जाने से बचें क्योंकि यातायात के भारी प्रवाह के कारण यातायात जाम है। कुल्लू के लिए सड़क कटौला-कमांद से होकर जाती है (यूनिडायरेक्शनल मंडी से कुल्लू)।
मंडी। चार मील के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे 17 घंटे बाद शनिवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि दोनों तरफ जाम में फंसे वाहनों को निकाल दिया गया है। अभी हाई-वे एकतरफा ही बहाल हो पाया है।
एएसपी ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य जारी है, जल्द ही हाई-वे को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से रात के समय में यात्रा न करने या फिर सावधानीपूर्वक चलने की अपील की है, क्योंकि पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।
बता दें कि शुक्रवार रात को चार मील के पास पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया था। भूस्खलन के कारण निर्माण कार्य में लगे एक ठेकेदार का स्क्रीन प्लांट मलबे में दब गया था साथ ही एक ऑफिस कंटेनर मलबा आने के कारण नदी में जा गिरा था।
भूस्खलन की इस घटना में सैकड़ों बड़े वाहन यहां पर फंस गए थे। छोटे वाहनों को वाया कटौला और चैलचौक भेजा जा रहा था, लेकिन बड़े वाहन यहां फंस गए थे, जिसमें बसें भी शामिल थीं। नेशनल हाई-वे बहाल होने के बाद बड़े वाहनों को भी यहां से निकाल दिया गया है।